Responsive Scrollable Menu

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल के आमरण अनशन का समर्थन किया है. उन्होंने सरकार की शिक्षा और रोजगार नीतियों की आलोचना की और BJP को RSS की बात सुनने की सलाह दी.

The post मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

आजादी की लड़ाई का श्रेय किसी एक दल या व्यक्ति को नहीं: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का श्रेय कोई एक व्यक्ति, पार्टी या क्षेत्र नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए पूरे भारत ने एक स्वर और एक दिशा में संघर्ष किया, जिसके सामने ब्रिटिश सत्ता का सिंहासन भी डोल उठा था। मुख्यमंत्री ने यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में जिला लोधी क्षत्रिय राजपूत सभा, लखनऊ द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की लखनऊ में स्थापित प्रतिमा के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

आदित्यनाथ ने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में बैरकपुर में मंगल पांडेय ने जो चिंगारी प्रज्वलित की थी, उसे झांसी में रानी लक्ष्मीबाई ने आगे बढ़ाया और मेरठ में धन सिंह गुर्जर ने नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि झांसी और ग्वालियर के बीच उस संघर्ष का नेतृत्व वीरांगना अवंती बाई लोधी ने मात्र 26 वर्ष की आयु में किया और वह देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख सेनानियों में शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी, रानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना ऊदा देवी और झलकारी बाई के बलिदान यह साबित करते हैं कि मातृशक्ति किसी से कम नहीं है।

यदि महिलाओं को अवसर मिले तो वे जीवन के हर क्षेत्र में नेतृत्व कर सकती हैं और नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं। आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने जिस प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) को समाप्त करने का काम किया था, उसे उनकी सरकार ने पुनर्गठित किया है। उन्होंने कहा कि पीएसी की 54 कंपनियों को फिर से सक्रिय किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने यह भी तय किया है कि पीएसी में बेटियां भी नेतृत्व करेंगी। इसके तहत तीन महिला पीएसी बटालियन का गठन किया गया है, जिनमें एक लखनऊ, दूसरी गोरखपुर और तीसरी बदायूं में है। उन्होंने बताया कि बदायूं में गठित महिला पीएसी बटालियन का नाम वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम पर रखा गया है और इसका काम अंतिम चरण में है।

वहीं, लखनऊ की महिला पीएसी वाहिनी का नाम वीरांगना ऊदा देवी और गोरखपुर की महिला पीएसी वाहिनी का नाम वीरांगना झलकारी बाई कोरी के नाम पर रखा गया है। आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि 50 हजार बेटियों को महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर स्कूटी देने की योजना भी शुरू की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रदेश के खजाने से गया एक-एक पैसा वसूल कर वापस लाया जाएगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में बना जेपीएनआईसी समाजवादी पार्टी के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है और सपा ने इसे अपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का अड्डा जैसा बना दिया था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरा जीवन समर्पित करने वाले जयप्रकाश नारायण के नाम पर सपा शासनकाल में शुरू की गयी इस परियोजना की लागत 200 करोड़ रुपये थी, लेकिन 864 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद यह अधूरा रहा।

आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि जिस काम को 18 महीने में पूरा होना था, वह दो साल बाद भी अधूरा था। केंद्र पर सपा का कब्जा रखने के लिए एक कमेटी गठित की गई, जिसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश के निजी सचिव और सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी शामिल थे। उन्‍होंने आरोप लगाया कि एक महापुरुष के नाम का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता।

प्रदेश सरकार अपराध व अपराधियों के साथ-साथ बेईमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी कतई न बर्दाश्त करने की नीति पर काम कर रही है। योगी ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी के सम्मान में तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ ने विधान भवन के सामने उनकी अश्वारोही प्रतिमा स्थापित कराई थी। अलीगढ़ में उनके नाम पर स्टेडियम का निर्माण भी कराया जा रहा है।

वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान लखनऊ में तिरंगा फहराने वाले अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के सम्मान में उन्नाव के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर किया गया है। बुलंदशहर में कल्याण सिंह की स्मृति में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया गया है। लखनऊ के कैंसर संस्थान का नाम भी बाबूजी के नाम पर रखा गया और वहां उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित कराई गई है।

उन्होंने अति पिछड़ा वर्ग लोधी समाज से जुड़े नेताओं और महापुरुषों का उल्लेख करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के नाम पर समाज को बांटने वाले लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि तक नहीं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का आचरण महापुरुषों के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।

इस समारोह को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्य सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह और संदीप सिंह समेत कई प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया।

Continue reading on the app

  Sports

साउथ दिल्ली सुपरस्टार ने जीता DPL 2026 का खिताब, फाइनल में सेंट्रल दिल्ली को 7 विकेट से धोया

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में साउथ दिल्ली की टीम ने 8 गेंद रहते लक्ष्य को हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की. Mon, 31 Aug 2026 06:10:16 +0530

  Videos
See all

Republic Bharat LIVE: Nepal Flash Flood Updates | PM Modi | Mohan Bhagwat |Hindi News |Arnab Goswami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T01:14:57+00:00

RSS chief Mohan Bhagwat’s Canada visit: Mohan Bhagwat के Canada दौरे पर पुजारी ने क्या कहा? #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T01:13:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers