Responsive Scrollable Menu

Nepal Flash Flood News: नेपाल के Rasuwa में स्थानीय व्यक्ति ने बताई, तबाही की असली कहानी

नेपाल से हमारे सहयोगी सैयद आमिर की रिपोर्ट सामने आई है. वह नेपाल के उस इलाके में हैं जहां पर सबसे अधिक तबाही मची थी. आप तक जमीनी हकीकत को पहुंचाने के लिए तिब्बत से लेकर नेपाल तक बड़ी-बड़ी  इमारतें ध्वस्त हो गई. सड़क पुल तबाह हो गए. नेपाल से आई तबाही की तस्वीरों ने हर किसी को दंग कर दिया.  इस कुदरती आपदा से नेपाल को जो जख्म मिला उसे भरने में काफी वक्त लगेगा. सवाल यह कि नेपाल में अब  तक इस कुदरती आफत से कुल कितनी तबाही हुई? क्या यह घटना नेपाल में प्रकृति के प्रकोप की सबसे विनाशकारी घटना है? तस्वीरें बता रही हैं कि नेपाल में जो तबाही हुई है वो नॉर्मल नहीं है असामान्य घटना हुई है. नेपाल में हुआ यह विनाश ऐतिहासिक है.

बर्फ और कीचड़ का सैलाब देखने को मिला

ये भारी बारिश या बादलों के फटने से नहीं बल्कि ग्लेशियर और चट्टानों के एक बड़े हिस्से के अचानक टूट कर नीचे गिरने से हुआ है. यह प्रकृति का प्रकोप है. नेपाल में बाढ़ का सबसे विनाशकारी चोट. लांगटांग लिरंग पर्वत पर करीब 17,000 फीट की ऊंचाई से 1/2 किलोमीटर से बड़ा ग्लेशियर का हिस्सा टूट कर 4000 फीट नीचे गिरा. नेपाल में बर्फ और चट्टानों के टूट कर गिरने से हुई तबाही. सुनामी की तरह थी. इस घटना में पानी के साथ-साथ लाखों टन वजनी, भारी चट्टाने, बर्फ और कीचड़ का सैलाब देखने को मिला.

क्षति सबसे ज्यादा लाइफ का नुकसान

इतनी तबाही हुई कि इसके निशान नेपाल के बड़े इलाके में देखने को मिल रहे हैं. न्यूज नेशन की टीम नेपाल में ग्राउंड जीरो पर है. जहां सबसे ज्यादा तबाही हुई है. नेपाल की त्रासदी को आप तक करीब तक पहुंचाने के लिए न्यूज नेशन की टीम ने 8 घंटे सफर करके अब रसवा के इलाके में हम पहुंच चुके हैं. रसवा जिला है, बड़ा जिला है. लेकिन जिस तरह से यहां पर त्रासदी हुई सबसे ज्यादा क्षति सबसे ज्यादा लाइफ का नुकसान यहीं पर हुआ है. ऊंचाई से हम आपको दिखाएं और बताएं कि किस तरह के हालात हैं इस समय आप देखकर आपके रोंगटे कांप जाएंगे. आप देखिए तस्वीरें किस तरह से यहां पर बड़े-बड़े मकान हुआ करते थे. वो अब खत्म हो चुके हैं. इसके सैलाब ने देखिए किस तरह ये पूरा नक्शा ही इसका बदल दिया है और ये पूरी तरीके से गायब हो चुका है.

Continue reading on the app

'वेलिगोंडा प्रोजेक्ट का विजन और विकास वाईएसआर का था', वाईएसआरसीपी का सीएम नायडू पर हमला

'वेलिगोंडा प्रोजेक्ट का विजन और विकास वाईएसआर का था', वाईएसआरसीपी का सीएम नायडू पर हमला

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: खत्म हुआ इंग्लैंड की जीत का इंतजार, लॉर्ड्स में भी पाकिस्तान चित, 72 साल बाद ऐसी दुर्दशा

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लीड्स के बाद लॉर्ड्स टेस्ट में भी जीत दर्ज की और इस तरह 3 मैच की सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली. दिसंबर 2024 के बाद इंग्लैंड ने कोई टेस्ट सीरीज जीती है. Mon, 31 Aug 2026 00:01:32 +0530

  Videos
See all

Viral Video: सांप ने काटा, अस्पताल में शुरू हुआ झाड़ फूंक का खेल! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T00:10:15+00:00

Abhijeet Dipke News: "बच्चे पढ़ेंगे या आंदोलन करेंगे..." क्यों भड़के अभिजीत? #maharashtra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T00:12:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers