Lucknow Bulldozer Action: वकीलों के चैंबरों पर कहां चला बुलडोजर ? #shorts #ytshorts #bulldozeraction
Lucknow Bulldozer Action: वकीलों के चैंबरों पर कहां चला बुलडोजर ? #shorts #ytshorts #bulldozeraction #lucknownews #timesnownavbharat #hindinews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
BITS पिलानी में दाखिले का झांसा देकर 46 लाख ठगने वाला BTech छात्र लखनऊ में गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिट्स-पिलानी में दाखिला कराने के नाम पर एक महिला से 46 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में बीटेक के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी यशराज बाजपेयी (21) दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है।
यशराज को यहां चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित रूप से शहर छोड़ने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 20 अगस्त को आईआईएम रोड स्थित एल्डिको टाउन निवासी डॉ. किरण चौबे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) किरण यादव ने बताया कि आरोपी और उसके साथियों ने फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर फर्जी शैक्षणिक परामर्श अकाउंट के माध्यम से प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने का झांसा दिया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने दाखिले और पंजीकरण शुल्क के नाम पर बैंक हस्तांतरण और नकद के जरिए पैसे लिए तथा पीड़िता का भरोसा जीतने के लिए फर्जी दाखिला पत्र, रसीद और अन्य जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता से कुल 46 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने पीड़ित महिला की बेटी को बिट्स-पिलानी में दाखिला दिलाने का झांसा दिया था।
पुलिस ने बताया कि यशराज बाजपेयी और उसके साथियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नामों, मोबाइल नंबरों और बैंक खातों का इस्तेमाल किया तथा इसी माध्यम से रकम का हस्तांतरण किया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi








