Responsive Scrollable Menu

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई, राष्ट्रपति ट्रंप को भेजा शुभकामना संदेश, जानें क्या कहा

अमेरिका शनिवार, 4 जुलाई 2026 को अपना 250वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 1.4 अरब भारतीयों की ओर से मैं राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका के लोगों को आपकी आजादी की ऐतिहासिक 250वीं सालगिरह पर दिल से बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा, भारत और अमेरिका के रिश्ते केवल एक रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं हैं बल्कि लोकतंत्र, कानून के शासन और दोनों देशों के लोगों की असीम क्षमता में हमारा साझा विश्वास हमारी दोस्ती को विश्व कल्याण की एक सशक्त ताकत बनाता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं कामना करता हूं कि अमेरिका के अगले 250 वर्ष और अधिक समृद्धि, शांति एवं प्रगति लेकर आएं तथा भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।

डॉ. एस जयशंकर ने भी दी बधाई

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी अमे​रिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ट्रंप सरकार और अमेरिका के नागरिकों को बधाई दी है। जयशंकर ने एक्स पर लिखा कि भारत और अमेरिका अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 जुलाई 2026 को अमेरिका की स्वतंत्रता घोषणा की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इस ऐतिहासिक दिन को गर्व और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के शेड्यूल में बदलाव

बता दें कि भीषण गर्मी को देखते हुए अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजकों ने शनिवार को वाशिंगटन में आयोजित होने वाले ‘सैल्यूट टू अमेरिका’ कार्यक्रम के शेड्यूल में आंशिक बदलाव किया है। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन और शाम को होने वाली आतिशबाजी अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएगी।

Continue reading on the app

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोशल मीडिया पर सामने आई एक कथित धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार मेलबर्न में आयोजित होने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम से जुड़े फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में प्रधानमंत्री को लेकर धमकी भरी टिप्पणी की गई। मामला सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया जा रहा है।

जानकारी दे दें कि प्रधानमंत्री मोदी 8 से 10 जुलाई के बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे। इसी दौरान 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होना है। कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर आई कथित धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था की अतिरिक्त समीक्षा की जा रही है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने अभी तक किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी या जांच के अंतिम निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

जानिए क्यों मचा हड़कंप?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवादित टिप्पणी ‘Melbourne Meets Modi’ नाम से कार्यक्रम के फेसबुक पोस्ट पर की गई थी। कथित तौर पर एक यूजर ने कमेंट में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर धमकी भरे शब्द लिखे। पोस्ट के नीचे अबू मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट से लिखा गया, “स्टेडियम की छत कार्यक्रम के दौरान बंद रहनी चाहिए, नहीं तो वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएगा।” जांच एजेंसियों ने उस पोस्ट से जुड़े आईपी एड्रेस की पहचान कर ली है। इसके बाद यह मामला तेजी से सुरक्षा एजेंसियों के संज्ञान में आया और जांच शुरू कर दी गई।

गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई

इसके साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जांच एजेंसियों ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े तकनीकी विवरण, जिसमें आईपी एड्रेस भी शामिल है, की जांच शुरू कर दी है। हालांकि जांच अभी जारी है और इस मामले में किसी व्यक्ति की पहचान या गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) ने भी जांच का हवाला देते हुए सार्वजनिक रूप से अधिक जानकारी देने से इनकार किया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया के रणनीतिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान उनकी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा सहयोग, ऊर्जा, निवेश और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, दलीप ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Vaibhav Suryavanshi Duldeep Trophy Record: 15 साल और 157 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी अब दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. ईस्ट जोन की उपकप्तानी करते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने ये कीर्तिमान स्थापित किया. Mon, 31 Aug 2026 11:22:36 +0530

  Videos
See all

जयपुर में महिलाओं संग CM भजनलाल ने सुनी ‘मन की बात’, PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश | Rajasthan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T06:15:58+00:00

Delhi Gangrape News LIVE: Sleeper Bus में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, 47km तक दरिंदगी | Noida #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T06:14:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers