Responsive Scrollable Menu

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, जर्मनी को 3-1 से हराया, 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय महिला हॉकी टीम ने गुरुवार को नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में खेले गए महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के क्लासिफिकेशन मुकाबले में जर्मनी को 3-1 से हरा दिया। वहीं इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में पांचवां स्थान हासिल किया। टीम के तीनों गोल मैच के आखिरी 17 मिनट में आए। भारत के लिए यह मुकाबला इसलिए खास रहा क्योंकि महिला हॉकी वर्ल्ड कप में इससे पहले टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन 1974 में आया था। उस समय भारतीय टीम ने चौथा स्थान हासिल किया था।

वहीं इसके बाद लंबे समय तक भारत उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सका। अब जर्मनी के खिलाफ जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रहते हुए अपना नया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।

जर्मनी के खिलाफ भारत की शानदार जीत

मैच की शुरुआत दोनों टीमों के लिए काफी संभली हुई रही। पहले क्वार्टर के 15 मिनट में भारत और जर्मनी में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। जर्मनी को इस दौरान पेनल्टी कॉर्नर के मौके मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन्हें गोल में बदलने नहीं दिया। दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और स्कोर 0-0 ही रहा। इसी दौरान जर्मनी की सोन्या जिमरमैन को ग्रीन कार्ड भी दिखाया गया।

भारत ने 3-1 की बढ़त बनाए रखी

वहीं तीसरे क्वार्टर में मैच का रुख बदल गया। 43वें मिनट में इशिका ने भारत के लिए पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके ठीक अगले मिनट नवनीत कौर ने शानदार गोल करते हुए भारत की बढ़त 2-0 कर दी। लगातार दो गोल से भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ गया और जर्मनी पर दबाव बन गया। चौथे क्वार्टर में भी भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा। 47वें मिनट में नवनीत कौर ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर दिया। इस गोल के बाद भारत 3-0 से आगे हो गया। जर्मनी ने आखिरी मिनटों में वापसी की कोशिश की और 59वें मिनट में लिन क्रिंग्स ने टीम के लिए पहला गोल किया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। फुल टाइम तक भारत ने 3-1 की बढ़त बनाए रखी और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

52 साल बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप में नया रिकॉर्ड

दरअसल भारत का महिला हॉकी वर्ल्ड कप में सबसे अच्छा प्रदर्शन अब तक 1974 में रहा था। उस शुरुआती वर्ल्ड कप में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। उसके बाद कई टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बावजूद टीम उस स्थान तक नहीं पहुंच सकी। 2026 के टूर्नामेंट में जर्मनी के खिलाफ मिली जीत ने भारत को पांचवें स्थान तक पहुंचाया और इसी के साथ टीम ने अपना नया सर्वश्रेष्ठ फिनिश दर्ज किया।

Continue reading on the app

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया A के भारत दौरे के लिए इंडिया A महिला टीम घोषित की, ग्वालियर की अनुष्का शर्मा होंगी T20 टीम की कप्तान

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया A महिला क्रिकेट टीम के भारत दौरे के लिए इंडिया A टीम की घोषणा कर दी है, गुरुवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति में क्रिकेट बोर्ड ने पूरे दौरे का कार्यक्रम घोषित किया है इसमें 3 T20 मुकाबले, 3 वनडे मैच और एक मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच खेला जाएगा, मध्य प्रदेश के लिए ये ख़ुशी और उपलब्धि की बात है कि ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा को टी 20 की कप्तानी दी गई है साथ ही वे वन डे और मल्टी डे टीम में उप कप्तान की भूमिका निभाएंगी।

ऑस्ट्रेलिया A महिला क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आ रही है इस दौरे में वो 3 T20 मुकाबले, 3 वनडे मैच और एक मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच खेलेगी, दौरे का पहला मैच 12 सितम्बर को होगा जो टी 20 मुकाबला होगा और ये न्यू चंडीगढ़ में खेला जायेगा वहीं अंतिम मुकाबला 2 अक्टूबर से धर्मशाला में खेला जायेगा जो मल्टी डे मुकाबला यानि चार दिवसीय टेस्ट मैच होगा ।

धर्मशाला मेंखेला जायेगा मल्टी-डे मैच

बीसीसीआई के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया A के दौरे में तीन मैचों की T20 सीरीज़ न्यू चंडीगढ़ में खेली जाएगी, जबकि तीन वनडे मैच मोहाली के PCA स्टेडियम में होंगे। इस दौरे का समापन धर्मशाला में होने वाले मल्टी-डे मैच के साथ होगा।
महिला चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया A के भारत दौरे के लिए इंडिया A की टीमों की घोषणा कर दी है।

अनुष्का शर्मा टी 20 टीम की कप्तान 

T20 के लिए भारत ए टीम: अनुष्का शर्मा (कप्तान), सयाली सतघरे (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, मिन्नू मणि, वैष्णवी शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, सिमरन दिल बहादुर

वन डे की कमान यास्तिका भाटिया को 

एक दिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम: यास्तिका भाटिया (कप्तान) (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, अमनदीप कौर, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत

मल्टी-डे मैच की टीम  

मल्टी-डे मैच के लिए भारत ए टीम: यास्तिका भाटिया (कप्तान) (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (वीसी), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, ममता मडिवाला (विकेटकीपर), सुश्री दिव्यदर्शनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत

Continue reading on the app

  Sports

5 रन देकर 7 विकेट... एशिया कप में अटापट्टू का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

Chamari Athapaththu world records: श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने महिला एशिया कप में इंडोनेशिया के खिलाफ महज 5 रन देकर 7 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. वह एशिया कप (मेंस और वुमेंस) के एक ही मैच में 7 शिकार करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. 3.3 ओवर के इस जादुई स्पेल के साथ उन्होंने जेवेरिया खान का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और श्रीलंकाई टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा भी अपने नाम कर लिया. Wed, 2 Sep 2026 23:46:07 +0530

  Videos
See all

Sushant Singh Rajput | Disha Salian Case: मौत के 6 साल बाद अब दिशा सालियान केस की CBI जांच #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T18:16:56+00:00

News Ki Pathshala With Rubika Liyaquat: India में क्यों बैन है थाई मांगुर मछली ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-02T18:13:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers