वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले को BJP ने बताया देशविरोधी, अमित शाह बोले ये तुष्टिकरण की राजनीति, जनता से की ये अपील
वंदे मातरम् पर जारी वाद विवाद के बीच कांग्रेस ने उसके अब तक गाये जा रहे केवल दो छंद ही गाने का फैसला लिया है, CWC की कल गुरुवार को हुई बैठक के इस फैसले पर भाजपा ने पलटवार किया है, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है, गृह मंत्री ने कहा कल कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति ने एक आश्चर्यजनक और देशविरोधी फैसला लिया है। उन्होंने अपनी पार्टी के 1937 के संकल्प (Resolution) को फॉलो करते हुए महान वंदे मातरम् गीत के दो ही छंद गाने का फैसला लिया है।
उन्होंने न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा- मैं पूरे देश को याद दिलाना चाहता हूं कि 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम् के दो टुकड़े कर देश के विभाजन की नींव डाली थी और वहीं से दो-राष्ट्र सिद्धांत (Two-nation theory) को ताकत मिली थी और इसी के चलते देश का विभाजन हुआ और पाकिस्तान का जन्म हुआ।
कांग्रेस ने ये फैसला कर वंदेमातरम का अपमान किया है
आज जब उस ऐतिहासिक गलती को वंदे मातरम् गीत के प्राकट्य के 150वें साल में सुधार कर बंकिम बाबू की इस अमर कृति को पूरा गीत गाकर राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है और सभी सरकारी कार्यक्रमों में इसे पूरा गाने का निर्णय किया गया है और इस निर्णय को कानूनी जामा भी पहनाया गया है। इसी की अवहेलना करने का निर्णय कांग्रेस ने कल किया है।
कांग्रेस का निर्णय बंकिम बाबू और शहीदों का अपमान
अमित शाह ने कहा कांग्रेस का यह निर्णय केवल और केवल इनकी घोर तुष्टिकरण की नीति की पुष्टि करता है। वोट बैंक के लिए इन्होंने न सिर्फ बंकिम बाबू की इस अमर कृति का अपमान किया, बल्कि उन लाखों शहीदों का भी अपमान किया, जो वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए देश की आजादी के लिए फांसी पर चढ़ गए। आज कांग्रेस पार्टी 1937 के अपनी पार्टी के Resolution को मान रही है और पार्लियामेंट के एक्ट को नकार रही है।
अमित शाह ने जनता से कांग्रेस के फैसले का विरोध करने की अपील की
मैं देश की जनता को अपील करना चाहता हूँ कि वंदे मातरम् के दो टुकड़े होने देने की गलती एक बार देश कर चुका है जिसके गंभीर परिणाम भी भुगत चुका है इसलिए अब जनता एकजुट होकर कांग्रेस के फैसले पर आवाज बुलंद करे कि अब इस देश में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी, भाजपा कांग्रेस के इस फैसले की कड़ी निंदा करती है हम जनता के बीच जाकर और विधायी सदनों में इसका पुरजोर विरोध करेंगे।
कल कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति ने एक आश्चर्यजनक और देशविरोधी फैसला लिया है। उन्होंने अपनी पार्टी के 1937 के Resolution को फॉलो करते हुए महान वंदे मातरम् गीत के दो ही छंद गाने का फैसला लिया है।
मैं पूरे देश को याद दिलाना चाहता हूं, 1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टिकरण… pic.twitter.com/BCDC8BtoUu
— BJP (@BJP4India) August 20, 2026
जिला सहकारी बैंक सतना के CEO को 96,000 रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा
रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सहकारी बैंक सतना में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृष्ण चंद्र शर्मा को समिति प्रबंधक से 96,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हतः गिरफ्तार किया है।
रीवा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम अमरैया पोस्ट दुआरी जेपी रोड जिला रीवा के निवासी सिद्धार्थ ओझा ने एक शिकायती आवेदन उनके कार्यालय में दिया था जिसमें उन्होंने जिला सहकारी बैंक सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृष्ण चंद्र शर्मा (केसी शर्मा) पर 1 लाख रुपये रिश्वत मांगने एक आरोप लगाये थे।
समिति प्रबंधक से बैंक के CEO ने मांगी रिश्वत
शिकायतकर्ता सिध्दार्थ ओझा ने आवेदन में बताया कि वो जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जिला सतना अंतर्गत शाखा नागौद में समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं उसके कार्य क्षेत्र में तीन समितियां पटवारा, रीछुल एवं दुरेहा आती हैं। वो जिला सहकारी बैंक सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृष्ण चंद्र शर्मा के अधीन पदस्थ है।
धान खरीदी में मांग रहे थे 1 लाख रुपये कमीशन
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने वर्ष 2025- 26 में 32300 कुंटल धान की खरीदी समितियों के माध्यम से की थी। सीईओ केसी शर्मा धान खरीदी के कमीशन के रूप में 1,00,000/रुपये (एक लाख रुपए ) रिश्वत की मांग कर रहे हैं और वो रिश्वत नहीं देना चाहता।
रिश्वत लेते CEO रंगे हाथ गिरफ्तार
शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने सत्यापन किया, सत्यापन के दौरान सीईओ केसी शर्मा ने 3 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 96000/- रुपये की मांग की। रिश्वत मांगने का प्रमाण मिलने पर आज 19 अगस्त को टीम गठित कर सतना भेजी गई और केसी शर्मा को 96000/- रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है।
[videopress ydY4fEDr]
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









