Mohan Cabinet : मोहन कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले, सिवनी-बालाघाट फोरलेन, किसान आईडी और युवाओं के कौशल विकास पर जोर
मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा, सामाजिक कल्याण, किसान सुविधाओं और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने इन क्षेत्रों से संबंधित कार्यों के लिए कुल 10,630 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
बैठक के बाद लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पिछले दो महीनों में पीथमपुर और ग्वालियर में औद्योगिक निवेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने आए हैं।
बारिश से प्रभावित किसानों के लिए तैयारी के निर्देश
कैबिनेट में अतिवृष्टि और अल्पवृष्टि की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए ताकि बारिश की कमी या अधिकता से प्रभावित किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
गांव-गांव जाकर बनाई जाएगी किसान आईडी
किसानों से जुड़ी डिजिटल सुविधाओं को आसान बनाने के लिए सरकार ने फार्मर आईडी बनाने पर भी जोर दिया है। इसके लिए शासकीय दल किसानों के पास जाकर उनकी आईडी बनाने का काम करेंगे। वहीं, खाद वितरण की ई-विकास प्रणाली को सरल करने का निर्णय लिया गया है। ई-विकास-2 के तहत किसान बिना पंजीयन एक उर्वरक खरीद सकेंगे। इसके साथ ही व्हाट्सऐप के माध्यम से खाद की बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जमीन अधिग्रहण में सहमति से चार गुना कीमत पर खरीदी
भूमि अधिग्रहण को लेकर भी कैबिनेट ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि पहले ही भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को दोगुने से बढ़ाकर चार गुना किया गया था। अब भूमि मालिक की आपसी सहमति से उसकी जमीन कलेक्टर गाइडलाइन के चार गुना मूल्य पर खरीदी जा सकेगी। सरकार का कहना है कि इससे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में सहमति और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
युवाओं की पढ़ाई से रोजगार तक बनेगी कार्ययोजना
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की ‘विकसित भारत में कौशल विकास’ विषय पर जारी नवीनतम रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में काम करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ऐसे युवाओं को चिन्हित किया जाएगा जिन्हें पढ़ाई, रोजगार, कौशल विकास या स्वरोजगार से जोड़ने की जरूरत है।
इसके लिए एक वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। विभिन्न विभाग मिलकर युवाओं के लिए शिक्षा से रोजगार और स्वरोजगार तक की ठोस रणनीति तैयार करेंगे।
उज्जैन के धनवंतरि विश्वविद्यालय में पदों को मंजूरी
कैबिनेट ने उज्जैन के धनवंतरि विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है। इससे विश्वविद्यालय के संचालन और शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार का रास्ता साफ होगा।
सिवनी-बालाघाट हाईवे बनेगा फोरलेन
कैबिनेट ने सिवनी-बालाघाट स्टेट हाईवे को फोरलेन में बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसकी लंबाई 99.64 किलोमीटर होगी। परियोजना में करीब 6 किलोमीटर वन क्षेत्र भी शामिल है, जिसे पर्यटन की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा। परियोजना पर करीब 3,458 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार के अनुसार, सड़क के फोरलेन बनने के बाद इस मार्ग पर यात्रा का समय करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे रह जाएगा। इस परियोजना की वित्तीय स्वीकृति दी जा चुकी है और इसे 17 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
12 नई सड़क परियोजनाएं एमपीआरडीसी को
प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 12 नई सड़क परियोजनाओं को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को हस्तांतरित करने का फैसला लिया गया है। सरकार का फोकस बेहतर कनेक्टिविटी के साथ औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को गति देने पर है।
अब बीएनएस के तहत केस दर्ज कर सकेगा ईओडब्ल्यू
कैबिनेट ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी ईओडब्ल्यू को भारतीय न्याय संहिता के तहत मामले दर्ज करने के लिए अधिकृत करने का निर्णय लिया है। मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि 1 जुलाई 2024 से भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद आपराधिक मामलों में नए कानूनी प्रावधान प्रभावी हुए हैं। इससे पहले आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के प्रकरण भारतीय दंड संहिता, 1860 की धाराओं के तहत दर्ज किए जाते थे। अब ईओडब्ल्यू को बीएनएस के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया गया है।
निवेश और विकास को लेकर सरकार का फोकस
कैबिनेट के फैसलों में एक ओर जहां सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे के लिए बड़े वित्तीय प्रावधान किए गए हैं वहीं दूसरी ओर किसानों की डिजिटल सुविधाओं, युवाओं के कौशल विकास, भूमि अधिग्रहण और आर्थिक अपराधों से निपटने की व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। सरकार ने इन फैसलों के जरिए निवेश, रोजगार, किसान सुविधा और आधारभूत ढांचे को एक साथ गति देने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही है।
LIVE: लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह द्वारा कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी#MPCabinetDecisionshttps://t.co/FC677MHuAz
— Jansampark MP (@JansamparkMP) August 25, 2026
योगी आदित्यनाथ बोले- राहुल गांधी से देश को कोई अपेक्षा नहीं लेकिन नेता प्रतिपक्ष से है, “मनुस्मृति” पर दी ये सलाह
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर सनातन पर पटाक्ष किया है जिसने सियासत को भड़का दिया है, महाराष्ट्र के पुणे में हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम में मनुस्मृति का उदाहरण देते हुए कहा कि इसमें महिलाओं को उनके पिता, पति या पुत्र के अधीन बताया गया है, जो कि शर्मनाक है। महिलाओं की पहचान केवल बेटी, पत्नी या मां तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वे अपने स्वतंत्र अस्तित्व की अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी को उनके बयान पर करारा जवाब दिया है।
योगी आदित्यनाथ आज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक, ‘अवध केसरी’ राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर ‘भाव समर्पण समारोह’ में शामिल हुए, इस अवसर पर उन्होंने 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नवनिर्मित ‘राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार’ का लोकार्पण किया साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों का सम्मान तथा ‘अवध केसरी स्मारिका’ एवं विशेष आवरण (स्पेशल कवर) का विमोचन किया।
कार्यक्रम में योगी ने रायबरेली, बछरावां व हरचंदपुर विधान सभा क्षेत्रों में 879 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को DBT के माध्यम से 19 करोड़ रूपी की राशि का अंतरण किया तथा आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति-पत्र एवं चाबी का वितरण किया । वहीं, सपेरा समुदाय एवं अन्य वर्गों के 60 से अधिक आवास विहीन परिवारों को आवासीय पट्टे आवंटित वितरित किए ।
मनुस्मृति पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर योगी का पलटवार
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी के बयान पर तीखी टिप्पणी की, योगी ने कहा मैं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी का एक बयान पढ़ रहा था। उन्होंने महाराष्ट्र में कहा कि महिलाएं अब मनुस्मृति के बंधन को तोड़कर बाहर आ जाएं, राहुल जी एक राहुल गांधी के रूप में आपसे ये देश बहुत अपेक्षा नहीं करता है लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको भारत के लोकतंत्र के प्रति जवाबदेह बनाता है, आपने भारत के संविधान की शपथ ली है उसके बाद भी भारत की परम्परा भारत की विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।
योगी ने कहा मनु को जानना है तो वेद और पुराण पढ़िए
योगी ने कहा राहुल गांधी यूपी के बाहर जाते हैं तो यूपी को लांछित और अपमानित करते हैं भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं, भारत की सेना जब सीमा पर दुश्मनों के खिलाफ लड़ती है तो आप प्रमाण मांगते हैं, आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई में आप देश विरोधी तत्वों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित करते हैं, भगवान राम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी प्रश्न खड़ा करती है, लोकतंत्र के प्रति आपकी निष्ठा क्या है ये तो देश की जनता 1975 में इमरजेंसी यानि आपातकाल के काले साये के रूप में देख चुकी है, योगी ने कहा यदि आपको मनु को जानना है तो अथर्ववेद पढ़िए, सत्पद ब्राह्मण पढ़िए, मस्त्यपुराण पढ़िए आपको सब जानकारी मिल जाएगी।
योगी आदित्यनाथ ने समझाया रिश्तों का सम्बन्ध
उन्होंने कहा मैं पूछना चाहता हूँ कौन ऐसा व्यक्ति है जिसे जिसके जीवन में माँ, बहन, पत्नी बेटे के किसी न किसी रूप में महिला का संरक्षण ना मिला हो क्या कोई बेटी पिता के बिना है? क्या कोई बहन भाई के बिना है? क्या कोई पत्नी पति के बिना अपने अस्तित्व को मानती है? क्या कोई माँ बेटे के बिना अपने अस्तित्व को पूर्ण मानती है ?यदि मनुस्मृति ने ये बात कही है तो क्या गलत कहा ?
आप भारत की विरासत को क्यों नष्ट करना चाहते हैं?
योगी ने कहा आपने देखा होगा कि कैसे जंतर-मंतर पर एक बेटी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और बाद में, उस बेटी और उसकी माँ, दोनों ने अपनी बात वापस ले ली और माफ़ी भी माँगी। उसके माता-पिता ने भी माना कि उनकी बेटी ने गलत बात कही थी। आप ‘अर्बन नक्सल’ के हाथों भारत की मौजूदा पीढ़ी का भविष्य क्यों बर्बाद करना चाहते हैं? आप भारत की विरासत को क्यों नष्ट करना चाहते हैं? आप भारत के भविष्य को खतरे में क्यों डालना चाहते हैं? देश को उम्मीद थी कि आप विपक्ष के एक ज़िम्मेदार नेता के तौर पर सकारात्मक भूमिका निभाएँगे, लेकिन आपने उस भूमिका को पूरी तरह से गँवा दिया और छोड़ दिया। आपने अपनी ज़िम्मेदारियों से पूरी तरह किनारा कर लिया है। और ठीक इसीलिए, जहाँ अमेठी और रायबरेली ने इस परिवार का बोझ उठाया, वहीं इस परिवार ने लगातार इस इलाके के लिए पहचान का संकट भी पैदा किया।
राहुल जी, आप मनु, प्रभु श्री राम और भारत की विरासत पर टिप्पणी करते हैं।
मनु को जानना है तो अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण और मत्स्य पुराण पढ़िए… pic.twitter.com/moMrzZ7jKq
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 24, 2026
क्यों आप अर्बन नक्सलियों के हाथों वर्तमान पीढ़ी के भविष्य को खराब करना चाहते हैं?
क्यों भारत की विरासत को बर्बाद करना चाहते हैं?
क्यों भारत के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं?
आपसे एक जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष के रूप में सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा ये देश रखता था… pic.twitter.com/oJ1vBy4ifB— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 24, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









