Responsive Scrollable Menu

नेपाल बाढ़ में फंसे असम के 8 लोग सुरक्षित निकाले गए, सीएम हिमंत ने दी जानकारी

असम के कम से कम आठ लोगों को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें वापस राज्य लाया जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। शर्मा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार अन्य लापता लोगों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने अभी असम के उन आठ लोगों से बात की है, जिन्हें नेपाल में सुरक्षित बचा लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में पंकज वर्मा, समर बेजबरुआ, गौतम दास, गोपाल देबनाथ, सोनेश्वर नरजारी, सरबिसन मारक, सिल्वा मारक और एल्फिसन संगमा शामिल हैं। ये सभी सुरक्षित हैं और रविवार को अपने घर लौटेंगे। शर्मा ने कहा, ‘‘अन्य लोगों का पता लगाने और उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाने के प्रयास जारी हैं।’’ इससे पहले, शनिवार को असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा था कि हिमालयी देश नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद असम के 10 लोग लापता बताए गए हैं।

शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में जिन लोगों के नाम सुरक्षित बचाए जाने के रूप में बताए थे, वे एएसडीएमए द्वारा साझा की गई लापता लोगों की सूची में शामिल नहीं थे। एएसडीएमए की सूची के अनुसार लापता लोगों में डॉ. दीपाली सरकार, पंकज नियोग, मानस कुमार घोष, ऋतुपर्ण ब्रह्मा, मंत्री बसुमतारी, सोमेश्वर नरजारी, अरुण नाथ, डॉ. तीर्थ चालीहा, राहुल दैमरी और शतदल नाथ शामिल हैं। इनमें से तीन-तीन लोग कामरूप मेट्रोपोलिटन और कार्बी आंगलोंग जिलों के हैं, जबकि दो लोग नलबाड़ी तथा एक-एक व्यक्ति गोलाघाट और होजाई जिलों से हैं।

इससे पहले एएसडीएमए ने बताया था कि नेपाल में आई बाढ़ में असम के 12 लोग लापता हैं। बाद में प्राधिकरण ने कहा कि नलबाड़ी के दो लोगों के परिवारों ने उनके सुरक्षित होने की पुष्टि की है। नेपाल में आई आकस्मिक बाढ़ में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 734 हो गई।

बचावकर्मी अब भी शव बरामद कर रहे हैं, जबकि करीब 2,500 लोग अब भी लापता हैं। इनमें 85 सुरक्षाकर्मी और 320 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

Continue reading on the app

2.65 लाख स्टूडेंट्स ने दी NEET PG परीक्षा, 2445 कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम 5 सितंबर को

NEET PG Exam 2026: मेडिकल के पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट पीजी परीक्षा खत्म हो चुकी है. नीट पीजी एग्जाम में जयपुर के सीतापुरा में स्थित एक सेंटर पर टेक्निकल गड़बड़ी का मामला सामने आया. इसके बाद इस सेंटर की परीक्षा को री-शेड्यूल किया गया है.

The post 2.65 लाख स्टूडेंट्स ने दी NEET PG परीक्षा, 2445 कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम 5 सितंबर को appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में नहीं हुआ डेब्यू, अब इंग्लैंड में जाकर खेलेंगे आकिब नबी, श्रीलंका दौरे पर स्क्वाड में थे शामिल

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी तीन मैच के लिए काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे. आकिब का सरे के साथ करार हुआ है. हाल ही में आकिब श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम में शामिल किए गए थे. उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह मौका मिला था, लेकिन उनका डेब्यू नहीं हो पाया था. ऐसे में अब आकिब भारतीय टीम में डेब्यू से पहले काउंटी में धूम मचाएंगे. Mon, 31 Aug 2026 08:18:35 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Kargil में फटा बादल, आई Flash Flood, मलबे और पत्थरों से पटे नाले | Ladakh | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T04:41:32+00:00

Mohan Bhagwat Latest News: 'हिंदू जागेगा तो दुनिया जागेगी', Canada में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T04:42:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers