Responsive Scrollable Menu

ओडिशा: ‘मन की बात’ में संबलपुर की मैथिली भुए के जिक्र से देबरीगढ़ समुदाय में खुशी, वन संरक्षण के लिए बढ़ा लोगों का उत्साह

ओडिशा: ‘मन की बात’ में संबलपुर की मैथिली भुए के जिक्र से देबरीगढ़ समुदाय में खुशी, वन संरक्षण के लिए बढ़ा लोगों का उत्साह

Continue reading on the app

बृजभूषण बोले- हरियाणा की पहलवानों ने मुझे हीरो बनाया:कहा- आरोपों के कारण देशभर में पहचान मिली, अब उनसे नाराज नहीं हूं

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हरियाणा की कुछ महिला पहलवानों के आरोपों से उन्हें देशभर में पहचान मिली, इसलिए वह उनसे नाराज नहीं हैं। रामायण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह कैकेयी के कारण राजा राम को भगवान राम के रूप में पहचान मिली, उसी तरह पहलवानों के आरोपों ने उन्हें भी पूरे देश में पहचान दिलाई। इन्होंने उत्तर प्रदेश से निकालकर हरियाणा में भी हीरो बना दिया। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह रविवार को महेंद्रगढ़ जिले पाथेड़ा गांव में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी सचिन तंवर के राजस्थान पुलिस में DSP पद पर प्रमोट होने पर स्वागत समारोह में पहुंचे थे। बता दें कि बृजभूषण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इसी महीने की 3 तारीख को बरी कर दिया था। अब जानिए बृजभूषण सिंह ने क्या कहा…. पहले लाखों रुपए मिलते थे, अब चवन्नी का टोटा बृजभूषण सिंह ने मंच से संबोधित करते हुए कहा, “पहले जिन महिला पहलवानों का विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मान होता था, अब उनकी स्थिति बदल गई है। पहले उन्हें लाखों रुपए मिलते थे, अब चवन्नी का भी टोटा हो रहा है। अब इन्हें कोई बुलाता भी नहीं। इन्होंने मुझे फेमस किया, इसलिए गुस्सा होने की जरूरत नहीं है।” 5 भाइयों और जवान बेटे की चिता जलाई बृजभूषण सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा, “मैंने अपने पांच भाइयों और एक जवान बेटे को चिता देने का काम किया है। मैंने अपने सामने अपना घर गिरते देखा है। मेरे ऊपर जो पहला मुकदमा दर्ज हुआ, वह मेरे ही घर को गिराने का था।” दाऊद से नाता जोड़ने का लगाया था आरोप उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के समय CBI ने सबसे पहले उन्हें गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि 1996 में कांग्रेस की सरकार थी और उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने दाऊद इब्राहिम की मदद की है। उन्होंने कहा, “मैं जेल में बैठे-बैठे सोच रहा था कि दाऊद से मेरा कोई नाता नहीं है और नरसिंह राव ने मुझे जेल भेज दिया। बाद में मुझे पता चला कि मेरी पत्नी सांसद बनी, इसलिए मुझे जेल भेजा गया।” जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में कप्तानी कर चुके सचिन तंवर महेंद्रगढ़ के सचिन तंवर इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी हैं। वह प्रो कबड्डी लीग (PKL) में गुजरात जायंट्स, पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। वह लीग के महंगे खिलाड़ियों में भी शामिल रहे हैं। सचिन तंवर ने जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। खेल कोटे के तहत उनका राजस्थान पुलिस में DSP पद पर प्रमोशन/नियुक्ति हुई है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी:बोले- होइहि सोइ जो राम रचि राखा; विनेश फोगाट बोलीं- उम्मीद नहीं छोड़ी, हाईकोर्ट जाएंगे भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया। 3 अगस्त को आए फैसले के वक्त पूर्व सांसद बृजभूषण और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व सचिव विनोद तोमर कोर्ट में मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली का तूफान... दीप्ति-नंदिनी की गदर बॉलिंग, महिला एशिया कप में भारत का धमाकेदार आगाज, थाईलैंड को 94 रन से हराया

india vs Thailand women's asia cup highlights: भारत ने थाईलैंड के खिलाफ 94 रन से दमदार जीत दर्ज करते हुए विमेंस एशिया कप 2026 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है. 159/9 का स्कोर बनाने के बाद 'विमेन इन ब्लू' ने विपक्षी खेमे को सिर्फ 65 रन पर ढेर कर दिया. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 7 गेंदों में बगैर कोई रन दिए 3 विकेट निकाले. Sun, 30 Aug 2026 23:24:14 +0530

  Videos
See all

Weather Update: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट! | Heavy Rain Alert | IMD | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T23:00:25+00:00

समंदर के बीच पलटी नाव, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T23:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers