शोएब इब्राहिम ने बहन से बंधवाई राखी, मदरसे से बच्चों को बुलाकर कराई कुरान ख्वानी, व्लॉग में एक्टर ने दिखाई त्योहार की झलक
Shoaib Ibrahim Celebrates Raksha Bandhan Eid E Milad: टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर जरूर हैं, लेकिन वह अपने व्लॉग के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं. एक्टर अक्सर अपनी फैमिली, डेली लाइफ और खास मौकों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. इसी बीच उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया है. जिसमें वह ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन का त्योहार अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आए. इस दौरान शोएब की बहन ने उन्हें राखी बांधी. साथ ही शोएब ने ईद-ए-मिलाद के मौके पर अपने घर में मदरसे से बच्चों को बुलाकर कुरान ख्वानी और दुआ कराई.
सबा इब्राहिम और कजिन ने शोएब के बांधी राखी
शोएब इब्राहिम के व्लॉग में नजर आया कि वह जुमा की नमाज पढ़कर घर आते हैं. इसके थोड़ी देर बार उनकी बहन सबा इब्राहिम और कजिन रिजा उन्हें राखी बांधने आने वाली होती हैं. कुछ देर बाद सबा और उनकी कजिन राखी और मिठाई लेकर भाई के घर पहुंचती हैं. व्लॉग में देखा जा सकता है कि सबा और उनकी कजिन शोएब की कलाई पर राखी बांधती हैं और इसके बाद दोनों बहनें प्यार से भाई को मिठाई खिलाती हैं. त्योहार के मौके पर फैमिली में खुशी साफ दिखाई दी. रक्षा बंधन के मौके पर शोएब ने अपनी बहनों को शगुन का लिफाफा दिया.
ईद-ए-मिलाद पर शोएब ने बनाई खीर
ईद-ए-मिलाद के मौके पर शोएब ने अपने हाथों से खीर भी बनाई. व्लॉग में वह खीर तैयार करते हुए नजर दिखाई दिए. जानकारी के मुताबिक, उस वक्त दीपिका कक्कड़ अपना इंफ्यूजन लेने के लिए अस्पताल गई थीं, इसलिए शोएब ने खुद खीर बनाई. उन्होंने पूरे प्यार के साथ खीर तैयार की और फैमिली के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट किया. शोएब के व्लॉग में उनकी फैमिली के बीच प्यार और मोहब्बत साफ दिखाई दी. वहीं, व्लॉग में दीपिका कक्कड़ की हॉस्पिटल विजिट की झलक भी दिखी, जहां शोएब भी उनके साथ मौजूद थे.
घर में कराई कुरान ख्वानी
शोएब इब्राहिम के व्लॉग की शुरुआत ईद-ए-मिलाद खास मौके की झलक से शुरू होती है. इस मौके पर उनके घर में इबादत और दुआ का माहौल दिखाई दिया. शोएब ने इस मौके पर मदरसे से बच्चों को घर पर कुरान ख्वानी कराने के लिए बुलाया. जिसके बाद मदरसे से आए बच्चे और मौलाना ने कुरान की तिलावत और दुआ की. बाद में शोएब की फैमिली ने उनकी दावत की. इस दौरान पूरे घर में सुकून और मोहब्बत का माहौल नजर आया.
फैंस ने की शोएब की फैमिली तारीफ
शोएब इब्राहिम के इस व्लॉग को देखने के बाद फैंस उनकी फैमिली बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भाई-बहन की इस बॉन्डिंग को पसंद किया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप हर रिश्ते में परफेक्ट हैं, चाहे वह आपके माता-पिता या आपकी पत्नी या आपके बेटे के लिए हो...ऐसे इंसान आज के जमाने में बहुत काम.दिखने को मिलते हैं.' वहीं एक अन्य यूजर ने शोएब की तारीफ करते हुए लिखा, 'शोएब, तुमने खाना पकाने की सारी ज़िम्मेदारी कितनी अच्छी तरह से संभाली है. परिवार में सेहत से जुड़ी इतनी सारी दिक्कतों के बावजूद तुम इसे बहुत अच्छे से निभा रहे हो. तुम्हारे ब्लॉग्स बहुत सरल और सच्चे होते हैं और मुझे तुम्हारे परिवार से जुड़ाव महसूस होता है. भगवान तुम सब पर कृपा बनाए रखे.'
शोएब इब्राहिम का वर्कफ्रंट
शोएब इब्राहिम के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो साल 2022–2023 में टीवी सीरियल अजूनी में राजवीर सिंह बग्गा के किरदार में नजर आए. इसके वह डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दिए और अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर रनर-अप बने. इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं. साल 2023 में उनके बैक-टू-बैक कई हिट म्यूजिक वीडियोज़ रिलीज हुए, जिनमें 'तुझी पे मेरा हक', ज्योति नूरां का 'प्यार एदा दा' और साज भट्ट का 'तेरे इश्क ने' शामिल हैं. इन दिनों वह टीवी शोज़ से थोड़ा ब्रेक लेकर फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के लिए ऑडिशन दे रहे हैं, और साथ ही अपने होम प्रोडक्शन 'कल्ब प्रोडक्शंस' (Qalb Productions) को भी संभाल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: कहां हैं ‘विकराल और गबराल’ के गबरू? कम हाइट की वजह से मिले ताने, अब सालों बाद आए चर्चा में
Bengaluru News: बेंगलुरु में पुलिस ने रोका 'हार्ट अटैक'! #shorts | Viral Story | Police
Bengaluru News: बेंगलुरु में पुलिस ने रोका 'हार्ट अटैक'! #shorts | Viral Story | Police #BengaluruPolice #CPRSavesLife #Humanity #HeartAttackRescue #BengaluruNews #ViralStory ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Republic Bharat








