लखनऊ में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण, राजनाथ सिंह ने दिया अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरांगना अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने (अवंती) लोगों को सिखाया कि अन्याय और दासता के खिलाफ डटकर खड़ा होना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति और वीरता को किसी जाति, वर्ग या लिंग की सीमा में नहीं बांधा जा सकता। राजनाथ ने कहा कि अवंती बाई ने केवल अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती नहीं दी, बल्कि महिलाओं को कमतर आंकने वाली व्यवस्था को भी चुनौती दी।
उनका पूरा जीवन महिला सशक्तीकरण और समानता का जीवंत उदाहरण है। रक्षा मंत्री ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जिला लोधी क्षत्रिय राजपूत सभा, लखनऊ द्वारा स्थापित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अवंती बाई लोधी ने जिस साहस के साथ अंग्रेजों का सामना किया, वह भारतीय इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है।
मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण देश कभी नहीं भूल सकता। राजनाथ ने कहा कि बेहद विपरीत परिस्थितियों में अवंती बाई ने अपने राज्य की बागडोर संभाली और सुशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया। जब अंग्रेजों ने छलपूर्वक उनका राज्य हथियाने का प्रयास किया तो उन्होंने झुकने के बजाय हथियार उठा लिए।
उन्होंने पड़ोसी राज्यों को संदेश भेजा था कि यदि देश की रक्षा करनी है तो तैयार हो जाओ, अन्यथा चूड़ियां पहन लो। रक्षा मंत्री ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई ने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करने और अन्याय के सामने नहीं झुकने की प्रेरणा दी तथा उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। राजनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकारों में महिलाओं को मिल रहे सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय महिलाओं ने हर युग में अपनी क्षमता साबित की है।
सेना, खेल और अन्य सभी क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। सियाचिन की ऊंचाइयों से लेकर समुद्र की गहराइयों तक वे देश को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महिला पायलटों और महिला सैनिकों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया।’’ राजनाथ ने महापुरुषों, विशेष रूप से बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और वीरांगना अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महिलाओं को और सशक्त बनाने के लिए सरकार उन्हें अवसर, सुरक्षा और सम्मान देने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि अब सैनिक स्कूलों के दरवाजे भी लड़कियों के लिए खोल दिए गए हैं जबकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की पहल की जा रही है। रक्षा मंत्री ने दिवंगत मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह और योगी आदित्यनाथ के शासन में कोई भी व्यक्ति महिलाओं की ओर गलत नजर उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के हौसले बुलंद थे, लेकिन योगी सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उनके हौसले, ठिकाने और घुटने तक तोड़ दिए हैं। राजनाथ ने वीरांगनाओं के नाम पर महिला पीएसी बटालियन का नाम रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अवंती बाई ने अपना जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया और अब हमारी जिम्मेदारी है कि उनकी वीरता और बलिदान की गाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।
महिला के सूटकेस से मिले 32 इगुआना [32 Galápagos Marine Iguanas Found in Luggage at Ecuador Airport]
इक्वाडोर के कीटो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक रूसी महिला के सामान से 32 गैलापागोस समुद्री इगुआना बरामद किए गए. अधिकारियों के अनुसार, ये दुर्लभ सरीसृप कमजोर हालत में मिले. मामले में वन्यजीव तस्करी के आरोपों की जांच की जा रही है. Authorities at Quito International Airport in Ecuador discovered 32 Galápagos marine iguanas inside the luggage of a Russian woman. The reptiles were found weak and dehydrated and have been moved to a conservation center. Prosecutors are investigating the case as suspected wildlife trafficking.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
DW








