अधिकारियों से बोले सीएम योगी, शीघ्रता और पारदर्शिता से हो जनता की शिकायतों का निस्तारण
गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनसेवा के नियमित अनुष्ठान ‘जनता दर्शन’ का क्रम जारी रखा. रविवार को भी उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आत्मीय भरोसा दिया. उन्होंने लोगों से कहा कि परेशान मत हों, हर शिकायत का प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा. इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्रता और पारदर्शिता से किया जाए. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं
रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की. उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा.
कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए
मुख्यमंत्री ने सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए. हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं. उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.
सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी
जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे. सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी. उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए. मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा. उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दिया.
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान रविवार को जनता दर्शन लगाकर जनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पारंपरिक दिनचर्या के अनुसार मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा भी की.
उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए PM मोदी, प्रधानमंत्री बोले- यह 140 करोड़ लोगों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय उज्बेकिस्तान यात्रा कई ऐतिहासिक समझौतों और उपलब्धियों के साथ संपन्न हो चुकी है. यात्रा के दौरान, यूरेनियम सप्लाई पर सहमति बन गई है. उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान, पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑली दाराजली डस्टलिक से नवाजा गया है. उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया. यह पीएम मोदी का 36वां इंटरनेशनल सम्मान है.
#WATCH | Tashkent, Uzbekistan: President Shavkat Mirziyoyev confers the Order of “Oliy Darajali Dustlik,” Uzbekistan’s supreme state award, on Prime Minister Narendra Modi
— ANI (@ANI) August 30, 2026
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/WbHZtBB6ZU
उज्बेक के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने के बाद PM मोदी ने कहा, "उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. आपने "दोस्तलिक" शब्द का इस्तेमाल किया, जिससे भारत के लोग भी अच्छी तरह परिचित हैं. हमारे देश में शायद ही कोई ऐसा परिवार हो जो दिन में सौ बार "दोस्त" शब्द का इस्तेमाल न करता हो, और आज आपने सचमुच "दोस्तलिक" की भावना को साकार किया है. "दोस्तलिक" का अर्थ है दोस्ती. यह शब्द भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों की मूल भावना को पूरी तरह से दर्शाता है. यह सम्मान किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं है; यह सभी 1.4 अरब भारतीयों के लिए सम्मान है. अपने सभी देशवासियों की ओर से, मैं उज्बेकिस्तान के लोगों, वहां की सरकार और अपने मित्र, सम्मानित राष्ट्रपति का दिल से आभार व्यक्त करता हूं."
➤ Prime Minister @narendramodi conferred upon ‘Oliy Darajali Do’stlik’ Order in #Tashkent
— PIB India (@PIB_India) August 30, 2026
➜ It is a moment of great pride for me to be honoured with Uzbekistan’s highest award. You used a word, “Dostlik,” with which the people of India are also very familiar. There is hardly… pic.twitter.com/NHeEuC5Jjv
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









