पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, ताशकंद से दिया खास संदेश
प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं इस सर्वोच्च सम्मान को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं और दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती और साझा विरासत को समर्पित करता हूं। आपकी दूरदर्शी लीडरशिप और दोस्ती से संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।'
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने युवाओं को नशे से दूर रहने की दी सलाह, विकसित भारत के संकल्प पर दिया जोर
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एक 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए देश का नशामुक्त (ड्रग-फ्री) रहना बेहद अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह सरकार का दृढ़ संकल्प है कि देश की युवा पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बचाया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसमें भारी संख्या में लोग और विशेषकर युवा बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभा रहे हैं।
कंटेंट क्रिएटर्स से की अपील
मासिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के कंटेंट क्रिएटर्स से आग्रह किया कि वे नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के खिलाफ विभिन्न भाषाओं में जागरूकता संदेश फैलाएं और युवाओं को समझाएं कि उन्हें इन चीजों से क्यों दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्रग्स की लत पूरे परिवार और समाज को अपनी चपेट में ले लेती है। उन्होंने उन सभी लोगों की सराहना की जो नशा विरोधी जागरूकता फैला रहे हैं और पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
Do listen to #MannKiBaat as we discuss various subjects. https://t.co/T58RXGGSEy
— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2026
इसके साथ ही पीएम मोदी ने अगस्त के महीने का जिक्र करते हुए कहा कि यह महीना देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करता है। इस दौरान नेशनल हैंडलूम डे, स्वतंत्रता दिवस, नेशनल स्पेस डे, 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' जैसे कई महत्वपूर्ण अवसर आते हैं। उन्होंने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान ने इस भावना को और अधिक मजबूत किया है। इस वर्ष 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ और वैश्विक स्तर पर 'सूर्यपथ तिरंगा' पहल ने इस उत्सव को और भी खास बना दिया है।
पीएम स्वनिधि योजना, स्वच्छता अभियान और 'वोकल फॉर लोकल' पर जोर
प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए 'पीएम स्वनिधि योजना' के बारे में बताया कि इस योजना के माध्यम से देश भर में 35 लाख से अधिक महिलाओं ने अपने कारोबार को विस्तार दिया है। जब एक महिला का व्यवसाय आगे बढ़ता है, तो उसके पूरे परिवार का भविष्य भी संवरता है। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए उत्तर प्रदेश के 'क्लीन-अप पटवाई' युवाओं द्वारा तालाबों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के सराहनीय प्रयासों का उल्लेख किया।
अमरनाथ यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कठिन मार्गों पर दिन-रात सेवा करने वाले हजारों स्वच्छता कर्मियों के साथ इस बार एक अनोखा प्रयोग किया गया। यात्रा के दौरान घोड़ों और खच्चरों के गोबर से बायोगैस बनाई गई और इस स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करके 'स्वच्छ ज्योत' जलाई गई।
अंत में, प्रधानमंत्री ने आगामी त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश दिया और लोगों से देश में बने उत्पादों को खरीदने तथा देश को 'आत्मनिर्भर' बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने आगामी 3 सितंबर को अपनी जन्मशती मना रहे महान अभिनेता स्वर्गीय उत्तम कुमार को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi







