'भारत हमेशा निभाएगा अपनी दोस्ती': PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ओली दाराजली दोस्तलिक'
पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है. उन्हें 'ओली दाराजली दोस्तलिक' ऑर्डर से देश के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने सम्मानित किया. पीएम मोदी ने मंच से इसे दोनों देशों के बीच के अटूट रिश्ते को समर्पित किया. संयुक्त प्रेस वार्ता में राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के विकास मॉडल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मेरे मित्र और उज्बेकिस्तान के आर्थिक विकास के जनक ने इस पूरे क्षेत्र में एक रोल मॉडल के तौर पर काम करके दिखाया है."
श्रीलंका को बड़ा झटका! आईसीसी ने क्यों छिनी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, जानिए नियम?
Women's Champions Trophy 2027 : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने अपने इस फैसले से सभी को हैरान कर दिया है. आईसीसी के इस फैसले से श्रीलंका क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, श्रीलंका से पहली बार आयोजित होने वाली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीन ली गई है. अब महिला चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन श्रीलंका में नहीं होने वाला है. इस टूर्नामेंट को होस्ट करने वाला अगला देश कौन सा होगा. इसका फैसला अभी तक नहीं लिया गया है.
???? Sri Lanka lose 2027 Women’s Champions Trophy hosting rights ????
— HIMANI ???? (@himanii_68) August 30, 2026
The ICC has moved the inaugural tournament (Feb 2027) away from Sri Lanka over government involvement in Sri Lanka Cricket. A new host will be decided later.
(Via - Hindustantimes) pic.twitter.com/XYpxNE2WFN
ये भी पढ़ें : महिला एशिया कप में क्या टीम इंडिया पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ करेगी हैंडशेक? कोच ने बताया पूरा प्लान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation






