Responsive Scrollable Menu

सत्ता में आए तो 3 महीने में कराएंगे जातीय जनगणना, योगी सरकार पर बरसे अखिलेश; एक्सप्रेसवे से स्कूलों तक घेरा

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए खंगार समाज को सम्मान दिलाने, जाति जनगणना कराने और महिलाओं को 40,000 देने का वादा किया. उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.

Continue reading on the app

जयपुर में NEET-PG परीक्षा के दौरान कंप्यूटर बार-बार बंद होने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

जयपुर के सीतापुरा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर रविवार को नीट-पीजी 2026 परीक्षा के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों के चलते अफरा-तफरी मच गई। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान कंप्यूटर बार-बार बंद हो रहे थे, जिससे उन्हें सवाल हल करने में परेशानी हुई। सीतापुरा स्थित आईओएन डिजिटल जोन में दो ब्लॉक में परीक्षा आयोजित की गई।

अभ्यर्थियों के मुताबिक, परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू होनी थी, लेकिन इसमें देरी हुई। उन्होंने कहा परीक्षा शुरू होने के बाद भी कंप्यूटर बार-बार बंद होते रहे। कुछ अभ्यर्थियों ने दावा किया कि उनके कंप्यूटर छह से सात बार बंद हुए, जबकि कुछ ने इससे भी अधिक बार तकनीकी समस्या आने की बात कही।

अभ्यर्थियों के अनुसार, कंप्यूटर दोबारा शुरू होने के बाद कई सिस्टम पर केवल कुछ सवाल दिखाई दिए और फिर कंप्यूटर बंद हो गया। तकनीकी व्यवधान के बीच कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से बाहर निकल आए और व्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार आ रही तकनीकी समस्या को लेकर केंद्र के कर्मचारियों की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

अभ्यर्थियों ने परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि कुछ कंप्यूटर की स्क्रीन पर सवाल दिखाई देने के बाद बंद हो गए। अभ्यर्थियों ने तकनीकी गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराने और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि किसी भी छात्र को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े।

गुंजन नाम की एक अभ्यर्थी ने कहा कि नीट-पीजी जैसी अहम परीक्षा के लिए छात्र अच्छी-खासी फीस देते हैं, लेकिन उन्हें निर्बाध परीक्षा के लिए पर्याप्त तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। अभ्यर्थियों ने कहा कि कई परीक्षार्थियों ने एक से दो साल तक तैयारी की है और इस तरह की तकनीकी गड़बड़ियां उनके भविष्य को प्रभावित कर सकती हैं। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे।

जयपुर दक्षिण के सहायक पुलिस आयुक्त ललित शर्मा ने कहा कि हंगामे के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मौके पर मौजूद थी।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा नॉटआउट रहने वाले 5 कप्तान, कंगारू दिग्गज का 32 साल पुराना विश्व कीर्तिमान कायम

5 captains most not out in test: टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर के नाम है, जिन्होंने 50.94 की औसत से 6623 रन बनाए. इस लिस्ट में इमरान खान दूसरे और मिसबाह-उल-हक तीसरे स्थान पर हैं. वहीं रिकी पोंटिंग ने और ग्रीम स्मिथ के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इन दिग्गजों ने विपरीत परिस्थितियों में क्रीज पर टिककर कई मैच जिताए. Sun, 30 Aug 2026 15:14:07 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood: नेपाल में प्रलय! हजारों लापता, सैकड़ों की मौत | Nepal Flood Latest Update | Nepal Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T10:44:00+00:00

Nepal Flood Live Updates: नेपाल से बहकर यूपी आ रही हैं लाशें ! | UP Flood | Mharajganj | Narayani #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T10:41:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers