लॉर्ड्स टेस्ट: पाकिस्तानी ओपनर इमाम-उल-हक के दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी करने की संभावना नहीं
लंदन, 30 अगस्त (आईएएनएस)। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की स्थिति ठीक नहीं है। पाकिस्तान पर सीरीज में लगातार दूसरी हार का खतरा है। इसी बीच पाकिस्तान के लिए बुरी खबर यह है कि टीम के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक के दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी की संभावना नहीं है। इमाम पहली पारी में भी बल्लेबाजी नहीं कर सके थे। इमाम के बाएं पिंडली में ग्रेड-1 की चोट लग गई है।
दिल्ली के जाफराबाद में साढ़े तीन साल के बच्चे की पिटाई, प्लेस्कूल के 4 कर्मचारियों पर केस दर्ज
दिल्ली के जाफराबाद इलाके के एक प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के बच्चे की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्कूल के निदेशक, प्रधानाचार्य, एक शिक्षिका और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्र के अनुसार, पुलिस को बच्चे की कथित पिटाई को लेकर शिकायत मिली थी। बच्चे की जीटीबी अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई गई और संयुक्त जांच भी की गई। पुलिस ने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।
बच्चे के परिवार का आरोप है कि स्कूल में उसकी पिटाई की गयी और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। परिवार ने बच्चे के व्यवहार में बदलाव देखने के बाद पुलिस से संपर्क किया। परिवार के मुताबिक, बच्चे को कथित तौर पर सोने में परेशानी होने लगी थी और वह शौचालय जाने से डर रहा था।
पुलिस ने कहा कि वह सीसीटीवी फुटेज, चिकित्सकीय जांच के नतीजों और अन्य साक्ष्यों की समीक्षा कर आरोपों का सत्यापन कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
prabhasakshi







