Responsive Scrollable Menu

2,965 लोगों ने एआई से ज्यादा इंसानी कला को चुना:एआई की चमक के बीच ‘मानवीय निशान’ वाली कला पर भरोसा बढ़ा

एआई के दौर में कुछ सेकंड में सैकड़ों तस्वीरें और डिजाइन बन रहे हैं। फिर भी कला में इंसान के हाथ से बने काम की अहमियत बढ़ रही है। पेंटिंग में उंगलियों के निशान, सुधारे गए हिस्से या कहीं छूटा रंग अब कलाकृति के असली होने का सबूत माने जा रहे हैं। एआई पल भर में कई विकल्प देता है, लेकिन इससे बनी तस्वीरों पर लोगों का भरोसा घट सकता है। 2024 की सीएचआई कॉन्फ्रेंस में पेश एक अध्ययन में 60 लोगों ने डिजाइन बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल किया। उन्होंने एआई के शुरुआती उदाहरणों को ज्यादा अपनाया। इससे नए और अलग तरीके से सोचने की गुंजाइश कम हुई। अध्ययन के मुताबिक, एआई के तैयार जवाब इंसान को मुश्किल सवालों पर सोचने और नए विचार खोजने से पहले ही रोक सकते हैं। रिसर्च, एआई से आइडिया कम मौलिक हो रहे छह अलग-अलग प्रयोगों में 2,965 लोगों पर हुए परीक्षण में लोगों ने एआई के मुकाबले इंसानों की बनाई कला को ज्यादा पसंद किया, जबकि दोनों तस्वीरें देखने में समान थीं। 2015 के एक अध्ययन के मुताबिक, लोगों को हाथ से बनी चीजें इसलिए ज्यादा पसंद आती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि बनाने वाले ने इसमें समय, मेहनत और प्यार लगाया है। असली कला में दिखने वाले छोटे निशान बताते हैं कि कलाकार ने इसे बनाते समय कई फैसले लिए। एआई नकल करेगा, फिर भी असली परीक्षा ‘इतिहास’ की होगी आगे चलकर एआई नकली थंबप्रिंट, पुरानी फिनिशिंग और ब्रश के निशान बनाकर खुद को प्रामाणिक दिखाने की कोशिश कर सकता है। लेकिन सिर्फ गड़बड़ियों की नकल काफी नहीं होगी। जैसे-जैसे बनावट देखकर सच्चाई पहचानना मुश्किल होगा, वैसे-वैसे कलाकृति के पीछे का रचनात्मक इतिहास और उसकी प्रामाणिकता ज्यादा अहम हो जाएगी। भविष्य: एआई टूल बनेगा, जीत ‘मानवीय संघर्ष’ की होगी फोटोग्राफी और डिजिटल टूल्स ने भी कभी कलाकारों के हुनर को चुनौती दी थी। बाद में कलाकारों ने इन्हें अपनी सोच दिखाने का नया तरीका बनाया। आगे भी एआई का बेहतर इस्तेमाल वही करेंगे, जो उसके बनाए ढर्रे से अलग सोचेंगे। एक जैसी तस्वीरों के बीच लोग ऐसी कला पसंद करेंगे, जिसमें इंसान की कमी, गलतियां और संघर्ष साफ दिखे।

Continue reading on the app

'गजनी में बहुत ज्यादा घुस गए', आमिर खान के बयान पर सोनम वांगचुक का पलटवार, बोले एक्टर संग घंटों चली थी मुलाकात

आमिर खान ने सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान अपना रिएक्शन देते हुए कहा था कि ‘3 इडियट्स’ सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं थी. आमिर ने दावा किया था कि फिल्म से पहले वो सोनम को जानते भी नहीं थे. अब सोनम वांगचुक ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आमिर खान ‘गजनी’ के रोल में बहुत घुस गए थे और इसलिए वो भूल गए.

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली का तूफान... दीप्ति-नंदिनी की गदर बॉलिंग, महिला एशिया कप में भारत का धमाकेदार आगाज, थाईलैंड को 94 रन से हराया

india vs Thailand women's asia cup highlights: भारत ने थाईलैंड के खिलाफ 94 रन से दमदार जीत दर्ज करते हुए विमेंस एशिया कप 2026 में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है. 159/9 का स्कोर बनाने के बाद 'विमेन इन ब्लू' ने विपक्षी खेमे को सिर्फ 65 रन पर ढेर कर दिया. भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 7 गेंदों में बगैर कोई रन दिए 3 विकेट निकाले. Sun, 30 Aug 2026 23:24:14 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Haldwani में Rahul Gandhi पर FIR दर्ज #shorts #ytshorts #hindinews #haldwani #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T18:11:52+00:00

Mumtaz Patel Speech: 'मुसलमान को भारत में घर मिलने में..' #shorts #ytshorts #mumtazpatel #muslims #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T18:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers