Responsive Scrollable Menu

हरिद्वार में बवाल: सहारनपुर से आए युवकों में खूनी झड़प, अधेड़ को सड़क पर पीटा और उतारे कपड़े

हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे के पास सहारनपुर से आए तीन युवकों के बीच विवाद खूनी झड़प में बदल गया. दो युवकों ने मिलकर एक अधेड़ को सड़क पर पीटा और उसके कपड़े उतार दिए. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है.

The post हरिद्वार में बवाल: सहारनपुर से आए युवकों में खूनी झड़प, अधेड़ को सड़क पर पीटा और उतारे कपड़े appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का क्या ब्रेकअप हो गया:इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, धोखे और टूटे वादों वाले पोस्ट शेयर किए

एक्ट्रेस निक्की तंबोली और अरबाज पटेल दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद उनके अलग होने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, निक्की और अरबाज ने अभी तक अपने ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है। इस बीच दोनों ने सोशल मीडिया पर धोखे और टूटे वादों से जुड़े पोस्ट भी शेयर किए हैं। अरबाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, “अपने पार्टनर को धोखा देना, फिर घर आकर उसकी आंखों में देखकर कहना कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, बेइज्जती का बिल्कुल अलग स्तर है। मैंने जो कहा, वही कहा।” अरबाज ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया था। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाए कि उनका इशारा निक्की की ओर था। वहीं, इसके पहले निक्की ने एक नोट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, “वह सच्चाई, जिसके बारे में लोग नहीं कहते। अफेयर्स इसलिए नहीं होते कि कोई नया इंसान बहुत ज्यादा आकर्षक है। वे इसलिए होते हैं, क्योंकि कोई पुराना इंसान अपने वादों का सम्मान करना बंद कर देता है।” बिग बॉस मराठी 5 में शुरू हुई थी नजदीकी निक्की और अरबाज की बॉन्डिंग ने पहली बार बिग बॉस मराठी 5 के दौरान लोगों का ध्यान खींचा था। शो में दोनों का रिश्ता चर्चा का एक प्रमुख विषय बना रहा। रियलिटी शो से बाहर आने के बाद भी दोनों ने अपना रिश्ता जारी रखा। बाद में दोनों ने ‘द 50’ में साथ हिस्सा लिया। इस शो के दौरान भी दोनों का रिश्ता मजबूत नजर आया। एक मौके पर अरबाज ने घुटने के बल बैठकर निक्की को प्रपोज किया था। उन्होंने निक्की को अपना “खूबसूरत पार्टनर” बताया था। अरबाज ने कहा था कि इस शो ने उन्हें यादगार सफर के साथ एक खूबसूरत जोड़ी भी दी। निक्की ने अरबाज का प्रपोजल स्वीकार किया और उन्हें गले लगाया। उस समय उन्होंने अपने परिवार की सोच के बारे में भी बात की थी। निक्की ने बताया था कि उनके पिता दोनों अलग धर्मों के रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। फराह खान के व्लॉग में पहली मुलाकात का जिक्र फराह खान के व्लॉग में पहले नजर आने के दौरान निक्की ने अरबाज से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि अरबाज को स्टेज पर देखने के बाद उन्हें तुरंत जुड़ाव महसूस हुआ था। वहीं, अरबाज ने याद किया था कि निक्की ने खुले तौर पर कहा था कि वह उनके हैं। ……………………. निक्की तंबोली से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... निक्की तंबोली ने धनश्री वर्मा पर कसा तंज:कहा- वफादारी की अदाकारी मत करो, शक्ल से नस्ल पहचानते हैं पिछले साल रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दौरान निक्की तंबोली ने अरबाज पटेल और धनश्री वर्मा के बीच चल रहे विवाद पर बात की थी। निक्की ने शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें धनश्री, निक्की पर जानबूझकर उनके सामने बातें करने का आरोप लगाती नजर आई थीं। इस पर निक्की ने लिखा था कि उनके सामने वफादारी की अदाकारी न करें। शो में पहुंचकर निक्की ने अरबाज को धनश्री से सावधान रहने की सलाह भी दी थी। उन्होंने कहा था कि गेम से ज्यादा जरूरी शिष्टाचार और सम्मान है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

Continue reading on the app

  Sports

125 रन पर आधी टीम लौट चुकी थी पवेलियन, फिर वैभव सूर्यवंशी की टीम के खिलाफ रिंकू सिंह 'संकटमोचक'

Rinku Singh fifty against Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के तेज गेंदबाजों के आगे सेंट्रल जोन ने महज 125 रन पर अपने 5 अहम विकेट गंवा दिए थे. ऐसे मुश्किल वक्त में रिंकू सिंह ने संकटमोचक की भूमिका निभाई. तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और शमी का डटकर सामना करते हुए रिंकू ने 60 रनों की जुझारू पारी खेली. उन्होंने निचले क्रम के साथ मिलकर टीम को संभाला और स्कोर 266 रनों तक पहुंचाया. Sun, 30 Aug 2026 19:17:35 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News: नेपाल में ग्लेशियर तबाही का खौफनाक VIDEO, झील में आया सैलाब! | Nepal Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T13:45:01+00:00

Nepal Flood Live Update: नेपाल को डूबाएगा China?, Nepal-Tibet में अलर्ट!|Nepal Flood Disaster Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T13:42:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers