Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood Updates: नेपाल में तबाही पर बहुत बड़ी खबर! | Indians | Top News |

Nepal Flood Updates: नेपाल में तबाही पर बहुत बड़ी खबर! | Indians | Top News | #NepalFlood #NepalFloodUpdate #NepalFlashFlood #NepalFlood2026 #NepalDisaster #NepalNews #NepalFloodLatest नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है. मलबे से भारतीयों का रेस्क्यू किया गया है. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, nepal flash floods, muskan murder case, delhi drug news, gurugram waterlogging, delhi preet vihar murder case, kulgam terror operation, bangladesh hindu family murder, lahore eid milad violence, pm modi, khelo india dialogue, up startup policy 2026, national sports day, bihar flood, raksha bandhan 2026, nepal earthquake, up flood alert

Continue reading on the app

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने संभाली कप्तानी, बड़े-बड़े खिलाड़ी हैं टीम में शामिल, तो क्यों उन्हें मिली जिम्मेदारी?

Rajat Patidar Score In Semifinals: दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन की कप्तानी सौंपी गई. अब सवाल उठता है कि टीम में इतने सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन फिर भी वैभव सूर्यवंशी को ही टीम की कमान सौंपी गई. आइए आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताते हैं...

वैभव सूर्यवंशी को मिली कप्तानी

दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी की जिम्मेदारी तब सौंपी गई, जब टीम के कप्तान ईशान किशन को चोट लगी. ईशान किशन को हाथ की उंगली में चोट लगी है. 19वें ओवर तक तो ईशान किशन ने ही कप्तानी की, जिसमें उसी ओवर के दौरान अभिजीत सरकार की एक गेंद विकेटकीपिंग कर रहे ईशान के बाएं हाथ में जा लगी. चोट लगने के बाद टीम के फीजियो ने आकर ईशान की जांच की, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. ईशान की जगह विकेटकीपिंग की कमान कुमार कुशाग्र ने संभाली और ईस्ट जोन की कमान उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी को सौंपी गई.

 

 

ये भी पढ़ें: 'उनके लिए बुरा लग रहा है...', कुलदीप यादव के सपोर्ट में उतरे रविचंद्रन अश्विन, बोले- 'टीम मैनेजमेंट बहुत बड़ी गलती कर रहा है'

Continue reading on the app

  Sports

Lords Test में हार के बाद भड़के Rashid Latif, Babar Azam और Selection Committee पर साधा तीखा निशाना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड दौरा अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में 194 रन से मिली करारी हार के बाद पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके मौजूदा अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तीखा हमला बोला है। लतीफ का कहना है कि टीम के खराब प्रदर्शन के लिए सिर्फ खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि बोर्ड, चयन समिति और प्रशिक्षकों की भूमिका पर भी सवाल उठने चाहिए।

लतीफ ने पाकिस्तान की मौजूदा टीम को पिछले 50 वर्षों की सबसे कमजोर विदेशी दौरा करने वाली टीम बताए जाने की चर्चा से सहमति जताई। हालांकि, उन्होंने इसी के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कार्यप्रणाली को भी निशाने पर लिया। जियो न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस तरह टीम को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उसी तरह मौजूदा बोर्ड को भी पिछले 70 वर्षों में सबसे खराब बोर्ड के रूप में देखा जाना चाहिए।

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि चयन समिति और प्रशिक्षकों की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा जरूरी है। उनके मुताबिक टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के पीछे कई स्तरों पर फैसलों की कमजोरी दिखाई दे रही है। लतीफ ने कहा कि अगर टीम, बोर्ड, चयन समिति और प्रशिक्षकों से जुड़े सभी पहलुओं को एक साथ देखा जाए तो यह समझना आसान होगा कि पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदारी किसकी बनती है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान की बल्लेबाजी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। टीम अब तक एक बार भी 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। लॉर्ड्स टेस्ट में भी पाकिस्तान की दूसरी पारी 194 रन पर सिमट गई, जबकि जीत के लिए उसे 389 रन बनाने थे।

कप्तान बाबर आजम की वापसी से पाकिस्तान की बल्लेबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वह भी प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट की पहली और दूसरी पारी में आठ और छह रन बनाए। दूसरी पारी में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की उछाल लेती गेंद के सामने बाबर काफी असहज नजर आए और जल्द ही पवेलियन लौट गए।

बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट मैदान के बाहर के विवादों के कारण भी चर्चा में रहा। मुकाबले के दौरान प्रसारणकर्ता स्काई स्पोर्ट्स ने इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान का माइकल एथर्टन के साथ साक्षात्कार प्रसारित किया था। रिपोर्टों में दावा किया गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इससे नाराज था और उसने मैच के दूसरे सत्र में टीम को मैदान पर नहीं भेजने की चेतावनी तक दी थी।

हालांकि, बाबर आजम और मुख्य प्रशिक्षक सरफराज अहमद दोनों ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच श्रृंखला का तीसरा और अंतिम टेस्ट नौ सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा, जहां पाकिस्तान की टीम हार के सिलसिले को रोकने के साथ अपनी प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करेगी।
Mon, 31 Aug 2026 20:10:00 +0530

  Videos
See all

Sara Arjun Tendulkar की साथ में Gym एंट्री! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T14:43:59+00:00

Sawan के झूले...Mirzapur की यादों में खोईं दिव्या मित्तल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T14:41:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers