Responsive Scrollable Menu

कानपुर विमान हादसे से पहले डीजीसीए ने जारी की थी सुरक्षा चेतावनी

किशोर द्विवेदी लखनऊ, 30 अगस्त कानपुर में टेक्नम पी2006टी प्रशिक्षण विमान दुर्घटना से एक महीने से अधिक समय पहले विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने टेक्नम विमानों से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को उठाया था। इस दुर्घटना में एक प्रशिक्षु पायलट और एक प्रशिक्षक की मौत हो गई थी। डीजीसीए ने टेक्नम विमानों को लेकर उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) के लिए सुरक्षा संबंधी सिफारिशें भी जारी की थीं और उन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा था।

‘पीटीआई-भाषा’ को मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार डीजीसीए ने 2025 से अब तक कम से कम दो बार टेक्नम विमानों को लेकर उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) को आगाह किया था। भारत में ये विमान मुख्य रूप से प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल होते हैं। ताजा पत्र 10 जुलाई 2026 को जारी किया गया था।

इसमें विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की उस रिपोर्ट का हवाला दिया गया था, जो हरियाणा के भिवानी में 12 मई 2022 को एफएसटीसी फ्लाइंग स्कूल के टेक्नम पी2006टी विमान हादसे की जांच के बाद आई थी। ईमेल में डीजीसीए ने कहा था, गर्मियों में प्रशिक्षण उड़ान से पहले टेक्नम विमानों को लंबे समय तक एप्रन/टारमैक पर खड़ा करने से बचा जाए। साथ ही उसने कहा था, टेक्नम विमानों पर उड़ान के महत्वपूर्ण चरणों के दौरान आपात स्थिति से निपटने के प्रशिक्षण पर अधिक जोर दिया जाए और आपात स्थिति के लिए कंपनी द्वारा सुझाए गए सभी उपायों को स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए।

इससे पहले भी डीजीसीए ने टेक्नम विमानों के संचालन प्रदर्शन पर एफटीओ से फीडबैक मांगा था। चार अगस्त 2025 को भेजे गए रिमाइंडर ईमेल में इसका उल्लेख था। ईमेल में कहा गया है कि संचार 2022 की भिवानी दुर्घटना की अंतिम जांच रिपोर्ट पर आधारित था।

नाम न बताने की शर्त पर एक फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कई प्रशिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, डायमंड और सेसना विमान लंबे समय से उड़ाए जा रहे हैं और उनकी विश्वसनीयता बेहतर है। टेक्नम सस्ता होने के कारण लोकप्रिय हो रहा है, लेकिन इससे जुड़ा जोखिम भी है।

उन्होंने सुझाव दिया कि डीजीसीए को टेक्नम विमानों की उड़ान अस्थायी रूप से रोककर उनकी सुरक्षा की पूरी जांच करानी चाहिए। गौरतलब है कि 27 अगस्त को गर्ग एविएशन का टेक्नम पी2006टी विमान (वीटी-एनबीवी) कानपुर से सुबह करीब 11:30 बजे उड़ा था और करीब 20 मिनट बाद गंगा किनारे नाथापुरवा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और प्रशिक्षु पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई थी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि एएआईबी हादसे की विस्तृत जांच करेगा, जबकि डीजीसीए की तीन सदस्यीय टीम नियामक निगरानी करेगी। माना जा रहा है जांच में विमान के रखरखाव और उड़ान भरने की क्षमता के रिकॉर्ड, उड़ान के घंटे, उम्र और इंजन की ‘ऑपरेटिंग लिमिट’ की जांच की जाएगी। साथ ही, यह भी पता लगाया जाएगा कि हादसे में तकनीकी या मानवीय कारणों की क्या भूमिका थी।

हादसे के बाद गर्ग एविएशन ने कहा था कि विमान में रखरखाव से जुड़ी कोई कमी नहीं थी।

Continue reading on the app

बिल गेट्स के रोबोट टैक्स से सहमत नहीं Nvidia सीईओ, बोले- AI पैदा करेगा ज्यादा नौकरियां

Nvidia सीईओ जेन्सेन हुआंग ने AI और रोजगार को लेकर बिल गेट्स से अलग राय रखी है. उनका मानना है कि AI से कंपनियों की उत्पादकता बढ़ेगी और कारोबार के नए मौके बनेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

BCCI से सकारात्मक बातचीत के बाद BCB को India Tour की उम्मीद, क्या इंतजार होगा खत्म!

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को उम्मीद है कि भारत 2026-27 सीज़न के दौरान छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा। इस प्रस्तावित दौरे में तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल हैं और इसे शुरू में अगस्त 2025 के लिए तय किया गया था। बाद में इसे सितंबर 2026 के लिए टाल दिया गया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और BCB के बीच मतभेद के कारण इसे फिर से स्थगित कर दिया गया।
 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका से बाहर न शिफ्ट हो महिला Champions Trophy, ICC को मनाने के लिए बोर्ड उठाएगा सुधारात्मक कदम


सोमवार को BCB अध्यक्ष तमीम इक़बाल ने कहा कि दोनों बोर्ड अभी इस दौरे को दोबारा शेड्यूल में शामिल करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। क्रिकइन्फो के अनुसार, उन्होंने कहा कि मैं बस इतना ही कह सकता हूँ कि दोनों क्रिकेट बोर्ड बातचीत कर रहे हैं। यह बातचीत सकारात्मक रही है और मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा। क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCB को BCCI से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और अब इस दौरे के अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है।

इससे पहले, गुरुवार को BCCI के एक सूत्र ने ANI को बताया कि BCB अगले साल की शुरुआत में इसके लिए समय (विंडो) तलाश रहा है, क्योंकि सितंबर में होने वाला मूल शेड्यूल अब अनिश्चित है। BCCI सूत्र ने ANI को बताया कि भारत-बांग्लादेश सीरीज़ के जनवरी में होने की संभावना है। सरकार के साथ बातचीत अभी भी चल रही है, जबकि BCB अब अगले साल की शुरुआत में इसके लिए समय तलाश रहा है।
 

इसे भी पढ़ें: Women's Asia Cup: Thailand के खिलाफ जीत के बाद भी Shafali Verma ने बल्लेबाजी पर उठाए सवाल


मूल रूप से भारत को अगस्त 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन बाद में इस सीरीज़ को सितंबर 2026 तक टाल दिया गया। BCB ने इस साल जनवरी में घोषणा की थी कि भारत ढाका और चट्टोग्राम में तीन वनडे और तीन T20I मैच खेलेगा। हालांकि, BCCI ने अभी तक इस दौरे के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Mon, 31 Aug 2026 16:45:00 +0530

  Videos
See all

India-Nepal दोस्ती की मिसाल, जवान पहुंचे मदद को | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T11:45:54+00:00

Indian Army: China की नई टेंशन, भारत का 'सुदर्शन चक्र' S-400 | Russia | Major Gaurav Arya | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T11:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers