चेन्नई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार वोकेशनल एजुकेशन को आधुनिक बनाने और छात्रों के लिए रोजगार के मौके बेहतर करने की पांच साल की योजना के तहत, 50 सरकारी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (आईटीआई) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) को नए ट्रेड के तौर पर शुरू करेगी।
US Open 2026: टेनिस जगत के दिग्गजों में शुमार नोवाक जोकोविच के लिए यूएस ओपन 2026 का आगाज बेहद दर्दनाक रहा। टूर्नामेंट के पहले ही दौर में मिली चौंकाने वाली हार के बाद स्टार खिलाड़ी का दिल टूट गया और वे मैच के दौरान ही मैदान पर फूट-फूटकर रो पड़े। 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच को इस मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाड़ी मारियानो नवाने के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
पांच सेट तक चला कड़ा मुकाबला यह मुकाबला बेहद रोमांचक और थका देने वाला रहा जो पांच सेटों तक खींचा। मैच की शुरुआत में जोकोविच को शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने पहला सेट गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और लगातार दूसरा तथा तीसरा सेट अपने नाम कर लिया। इस जबरदस्त कमबैक ने उनके फैंस की उम्मीदों को एक बार फिर से जगा दिया था।
Novak Djokovic looks very emotional down 1-3 in the 5th set against Navone at the US Open.
Definitely in pain physically, but these also look like emotional tears.
4+ hours at 39 years old.
The New York crowd is trying to give him a push for another heroic comeback.
मारियानो नवाने का बड़ा उलटफेर चौथे सेट में मारियानो नवाने ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए शानदार वापसी की। इसके बाद उन्होंने निर्णायक सेट यानी पांचवें सेट में पूरी तरह से दबदबा बनाते हुए जोकोविच को चौंका दिया। जोकोविच इस आक्रामक खेल का कोई माकूल जवाब नहीं ढूंढ सके और नवाने ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए सर्बियाई दिग्गज को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
आंसुओं में डूबा 25वें ग्रैंड स्लैम का सपना मैच के तुरंत बाद का माहौल बेहद भावुक कर देने वाला था। फ्लशिंग मीडोज में हार की हकीकत सामने आते ही जोकोविच अपने आंसू रोक नहीं पाए। इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिने जाने वाले जोकोविच के लिए यह शुरुआती दौर की विदाई किसी बड़े झटके से कम नहीं है। रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में जुटे नोवाक जोकोविच के लिए यह हार एक बेहद दर्दनाक और निराशाजनक अध्याय साबित हुई है।