Responsive Scrollable Menu

शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी ने ड्वेन ब्रावो को दिया खास सम्मान, अब CPL में कोई नहीं पहन पाएगा जर्सी नंबर '47'

Dwayne Bravo Jersey Retired: कैरेबियन प्रीमियर लीग की चैंपियन फ्रेंचाइजी ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (TKR) ने शनिवार को घोषणा की है कि वे ड्वेन ब्रावो की नंबर 47 जर्सी को रिटायर करेंगे. यह सम्मान उन्हें टीम, कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) और त्रिनिदाद और टोबैगो में क्रिकेट के लिए उनके शानदार योगदान के लिए दिया जा रहा है. इस फैसले के साथ ब्रावो CPL के इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिनकी जर्सी नंबर रिटायर की जा रही है. आमतौर पर फ्रेंचाइजी लीग में इस तरह की चीजें कम ही देखने को मिलती हैं, लेकिन जानकारी के लिए बता दें आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी सचिन तेंदुलकर की जर्सी रिटायर की थी.

ड्वेन ब्रावो की जर्सी को किया गया रिटायर

शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी कैरेबियन प्रीमियर लीग की चैंपियन फ्रेंचाइजी ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स ने शनिवार को घोषणा की है कि वे ड्वेन ब्रावो की नंबर 47 जर्सी को रिटायर करेंगे. फ्रेंचाइजी इस दिग्गज खिलाड़ी को उनके योगदान के लिए ये सम्मान दे रही है. एक प्रेस रिलीज के अनुसार, यह उस खिलाड़ी के लिए एक बहुत ही सही सम्मान है, जिनका नाम इस टूर्नामेंट और ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स की पहचान बन गया है. इस मौके पर टीम का मालिकाना हक रखने वाले शाहरुख खान ने भी ब्रावो के योगदान को सराहा और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

इस घोषणा के दौरान नाइट राइडर्स ग्रुप के CEO वेंकी मैसूर ने कहा, "नाइट राइडर्स और CPL में ड्वेन ब्रावो के योगदान को मापा नहीं जा सकता. नंबर 47 जर्सी को रिटायर करना यह सुनिश्चित करने का हमारा तरीका है कि उनकी विरासत हमेशा इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनी रहे. CPL के इतिहास में यह सम्मान पाने वाले पहले खिलाड़ी के तौर पर उनसे बेहतर कोई और खिलाड़ी नहीं हो सकता था."

CPL के दिग्गज का बेमिसाल रिकॉर्ड

ब्रावो CPL के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर पांच CPL खिताब जीते हैं और TKR के हेड कोच के तौर पर छठवां चैंपियनशिप खिताब भी अपने नाम किया है. अपने शानदार CPL करियर में, ब्रावो ने 107 मैच खेले और 129 विकेट लिए, जिससे वे टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने। वे TKR की चैंपियनशिप जीतने वाली टीमों का अहम हिस्सा रहे और फ्रेंचाइजी को CPL की सबसे सफल टीम बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई.

चैंपियन खिलाड़ी से चैंपियन कोच तक का सफर

कैरेबियाई दिग्गज ड्वेन ब्रावो ने 2024 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अपने शानदार करियर को खत्म कर दिया, जिसके दौरान वे T20 क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में से एक बने. इसके बाद उन्होंने अपनी पसंदीदा टीम ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के हेड कोच की भूमिका संभाली और डगआउट से फ्रेंचाइजी के साथ अपना जुड़ाव बनाए रखा.

ये भी पढ़ें: 'जिंदगी में कैसे-कैसे लोग होते हैं...', सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के बारे में बताई खास बात, ड्रॉप होकर दिया था ऐसा रिएक्शन

Continue reading on the app

Ground Report: नेपाल में बाढ़ की तबाही: 650 से अधिक लोगों की मौत, 2,000 से ज्यादा लापता; सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जार

Nepal Flood: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. प्रभावित क्षेत्रों में तबाही के बाद अब राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है. नुवाकोट स्थित आर्मी बेस कैंप से मिली जानकारी के अनुसार, सेना के हेलीकॉप्टर लगातार दुर्गम इलाकों में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. सूत्रों के अनुसार बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 650 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. अलग-अलग इलाकों से शवों की बरामदगी के साथ यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अभी भी 2,000 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीमों और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है. स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों का कहना है कि जमीनी हकीकत सरकारी आंकड़ों से भी कहीं अधिक गंभीर हो सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल से खत्म होगा इंपैक्ट प्लेयर का नियम, शुभमन गिल और रोहित शर्मा कर चुके इस रूल विरोध

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले टूर्नामेंट में इंपैक्ट प्लेयर के नियम को खत्म किया जा सकता है. इस नियम को लेकर सभी 10 टीमों से फीडबैक मांगा गया है. फीडबैक मिलने के बाद तय किया जाएगा कि इस नियम को बनाए रखा जाए या फिर नहीं. इस नियम को लेकर शुभमन गिल और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी आपत्ति जता चुके हैं. Mon, 31 Aug 2026 12:02:08 +0530

  Videos
See all

'मेरे माता पिता के साथ मारपीट की गई' | #shorts #shortvideo #short #viralvideo #viralreels #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T07:12:48+00:00

UP Election 2027 BJP Meeting News: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T07:12:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers