नेपाल में जलतबाही का तांडव:, 700 से अधिक मौतों की पुष्टि, दी किनारे के इलाकों में हाई अलर्ट जारी
Nepal Flood: नेपाल में आई विनाशकारी जलतबाही के बाद स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. ताजा अपडेट के अनुसार, सरकार ने सबसे ज्यादा प्रभावित 5 जिलों के 25 निकायों को 'आपदा क्षेत्र' घोषित कर दिया है. भोटे कोशी नदी के आसपास के इलाकों में कृत्रिम झील फटने की आशंका को देखते हुए निचले इलाकों से लोगों को ऊपरी और सुरक्षित स्थानों पर जाने का अलर्ट जारी किया गया है.
राजधानी काठमांडू के मुख्य अस्पतालों के बाहर का दृश्य दिल दहला देने वाला है. अस्पतालों की दीवारों पर लापता लोगों के सैकड़ों फोटोग्राफ्स और पोस्टर लगे हुए हैं. लापता होने वालों में बड़ी संख्या 17 से 40 वर्ष के युवाओं की है, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. स्थानीय वार्ड अध्यक्ष अपने इलाकों के लापता लोगों (जैसे हाइड्रो पावर में काम करने वाले कर्मचारी और ड्राइवर) की तस्वीरें लेकर अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं ताकि अपनों की कोई खबर मिल सके. अस्पतालों में अज्ञात मृतकों की तस्वीरें भी प्रदर्शित की जा रही हैं ताकि परिजन उनकी पहचान कर पार्थिव शरीर प्राप्त कर सकें. आपदा में अब तक 700 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं.
मुंबई-गुरुग्राम की चमक छोड़ भोपाल लौटे कारोबारी, आखिर ऐसा क्या मिला कि वापस जाने का मन नहीं?
मुंबई और गुरुग्राम में करीब 17 साल बिताने के बाद कारोबारी करण कुकरेजा अपने शहर भोपाल लौट आए। उनका कहना है कि महानगरों की भागदौड़ छोड़कर घर वापसी के बाद जिंदगी ज्यादा बेहतर और सुकूनभरी लग रही है। कुकरेजा के अनुभव ने छोटे शहरों में करियर और बेहतर जीवनशैली को लेकर नई बहस छेड़ दी है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol










