Responsive Scrollable Menu

Tata Motors के Electric Commercial Vehicles की मांग रहेगी मजबूत, गिरीश वाघ ने दी जानकारी

टाटा मोटर्स को अपने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की मांग मजबूत बने रहने और आगे भी इसमें वृद्धि होने की उम्मीद है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गिरिश वाघ ने यह बात कही है। उन्होंने विश्लेषकों के साथ बातचीत में कहा कि चीन से सेल के आयात को लेकर जो आपूर्ति संबंधी दिक्कतें हैं, उनके चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरी तरह हल होने की उम्मीद है।

वाघ ने कहा कि कंपनी के विभिन्न इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन खंड में अच्छी ऑर्डर बुक मौजूद है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी को 3,400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन के ऑर्डर मिले। वाघ ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन की मांग को लेकर कंपनी का रुख सकारात्मक है।

इसे भी पढ़ें: Temasek ने Air India में सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का किया बचाव, बताया दीर्घकालिक कदम

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री-ई-बस सेवा योजना के तहत आने वाले समय में कुछ और निविदाएं भी जारी होने की उम्मीद है। हम इसको लेकर काफी सकारात्मक हैं।’’ कंपनी का बिजलीचालित छोटा वाणिज्यक वाहन (एससीवी) पिकअप पूरी तरह खुदरा बाजार में है और काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। वाघ ने बताया कि इलेक्ट्रिक इंट्रा और ऐस प्रो जैसे वाहनों की कुल परिचालन लागत अब उनके परंपरागत इंजन (आईसीई) वाहनों की तुलना में काफी आकर्षक हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Tata Motors ने पेश की नई ब्रांड पहचान TATA.cars, सभी यात्री वाहन एक मंच पर

इससे इन वाहन की मांग आगे भी मजबूत रहने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी को इलेक्ट्रिक वाहन में इस्तेमाल होने वाली बैटरी सेल की आपूर्ति के मोर्चे पर चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। चीन से आयात होने वाले बैटरी सेल की मांग बढ़ने के कारण आपूर्ति में बाधा आई है।

वाघ ने कहा कि कंपनी ने करीब दो महीने पहले ही अधिक मात्रा में बैटरी सेल के लिए ऑर्डर दे दिए हैं। ऐसे में चालू तिमाही के अंत तक आपूर्ति संबंधी बाधा पूरी तरह दूर होने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी के इलेक्ट्रिक एससीवी की बिक्री करीब 3,200 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में चार गुना से अधिक है।

इसे भी पढ़ें: AMCA Project Update: पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट के लिए Deadline बढ़ी, Vendors ने प्रस्ताव के लिए मांगा समय

इसके अलावा कंपनी के पास 850 से अधिक इलेक्ट्रिक बस के ऑर्डर भी हैं।

Continue reading on the app

‘टॉक्सिक’ की कमाई में लगातार गिरावट:चौथे दिन ₹24.50 करोड़ कमाए; पहले दिन के मुकाबले कलेक्शन में 75.8% की गिरावट

यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन करीब ₹101.10 करोड़ की ओपनिंग की थी, लेकिन इसके बाद कलेक्शन तेजी से नीचे आया। दूसरे दिन फिल्म ने ₹37.65 करोड़, तीसरे दिन ₹27.20 करोड़ और चौथे दिन करीब ₹24.50 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया। यानी चौथे दिन भी फिल्म की कमाई पहले दिन के मुकाबले काफी कम रही। बता दें कि चौथे दिन ‘टॉक्सिक’ की कमाई पहले दिन के मुकाबले करीब 75.8% गिर गई। चार दिनों में फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब ₹190.45 करोड़ पहुंच गया है। हिंदी और साउथ दोनों मार्केट में कमाई गिरी बता दें कि फिल्म की कमाई गिरने की बड़ी वजह के तौर पर कई दर्शकों ने फिल्म की कहानी को कमजोर बताया है। फिल्म की लंबाई भी चर्चा में है। ‘टॉक्सिक’ करीब 3 घंटे 14 मिनट लंबी है। इतनी लंबी फिल्म में कहानी दर्शकों को बांधे रखना जरूरी होता है। लेकिन कई दर्शकों को फिल्म कुछ हिस्सों में धीमी लगी। मुख्य रूप से यश साउथ के सुपरस्टार हैं। हालांकि उनकी फिल्म की साउथ के राज्यों (जैसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरलम) में बहुत गिरावट देखी गई है। हिंदी में फिल्म ने पहले दिन ₹55 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन यह कमाई घटकर ₹24.25 करोड़ रह गई। तीसरे दिन हिंदी में ₹19.75 करोड़ और चौथे दिन सिर्फ ₹15.50 करोड़ का कलेक्शन हुआ। कन्नड़ में पहले दिन फिल्म ने ₹23.30 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन यह घटकर ₹8.50 करोड़ और तीसरे दिन ₹5 करोड़ रह गया। चौथे दिन कन्नड़ में ₹6.60 करोड़ की कमाई हुई। तेलुगु में पहले दिन ₹16 करोड़ के मुकाबले दूसरे दिन सिर्फ ₹3 करोड़ आए। तीसरे और चौथे दिन कलेक्शन ₹1.50 करोड़ रहा। तमिल में भी पहले दिन के ₹5.50 करोड़ के मुकाबले चौथे दिन कमाई सिर्फ ₹75 लाख रही। मलयालम में पहले दिन ₹1.30 करोड़ के बाद चौथे दिन सिर्फ ₹15 लाख मिले। वहीं ‘टॉक्सिक’ की लगातार गिरती कमाई के बीच फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) ने फिल्म को लेकर लिखा, फिल्म के OTT राइट्स रिलीज से पहले नहीं बिके थे। अब कोई भी OTT प्लेटफॉर्म इसके राइट्स के लिए ₹25 करोड़ से ज्यादा देने को तैयार नहीं होगा। यानी फिल्म से कुल रिकवरी करीब ₹150 करोड़ ही हो सकती है। ऐसे में प्रोड्यूसर्स को ₹500 करोड़ से ज्यादा का नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, KRK के इस दावे की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता। ………………….. फिल्म टॉक्सिक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- मूवी रीव्यू- ‘टॉक्सिक’:यश की फिल्म में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज, लेकिन कहानी उलझी; तीन घंटे बाद सिरदर्द होता है यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में स्टाइल, स्टारडम और एक्शन का पूरा ओवरडोज है, लेकिन कहानी इतनी उलझी है कि तीन घंटे बाद सिरदर्द होता है। ड्यूरेशन: 3 घंटे 14 मिनट 12 सेकंड दैनिक भास्कर रेटिंग: 1.5/5 यश की ‘टॉक्सिक’ एक बड़े स्केल की गैंगस्टर फिल्म है, जिसमें ड्रग्स, परिवार, बदला, धोखा और खूब सारा एक्शन है। फिल्म का लुक शानदार है, यश का जलवा बरकरार है, लेकिन कहानी के मामले में फिल्म आपको पकड़ने के बजाय बार-बार उलझाती है। पूरा रिव्यू पढ़िए… ……………………………………………. फिल्म 'टॉक्सिक' के इवेंट में बड़ा हादसा:भारी साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 4 लोग घायल, मंच पर मौजूद थे यश; आयोजकों पर FIR यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में हादसा हो गया। भारी साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 4 लोग घायल हो गए, जबकि एक लड़की बेहोश हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के समय यश मंच पर मौजूद थे। पुलिस ने आयोजकों पर FIR दर्ज की है। घटना के दौरान कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले पोल पर चढ़ गए थे। इसी दौरान भारी सेटअप अचानक नीचे गिर गया और अफरा-तफरी मच गई। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

जर्मनी ने जीता हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, फाइनल में स्पेन को एक गोल से हराया

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व का खिताब जर्मनी ने जीत लिया है। बेल्जियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार विश्व कप अपने नाम किया। भारत सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचा था।  Sun, 30 Aug 2026 22:08:48 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Live Updates: नारायणी नदी में लाशों का ढेर | Latest News | Nepal UP Bihar Border | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T16:38:45+00:00

Ravi Kishan Viral Video: इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर छाए रवि किशन ! #shorts #ravikishan #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T16:42:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers