सनी दओल के मुस्लिम कैरेक्टर की वजह से फ्लाप हुई Batwara 1947? शबाना आजमी का दावा
Shabana Azmi on Batwara 1947: बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बंटवारा 1947 इस महीने रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर पहले काफी बज था, लेकिन सिनेमाघरों में ये धमाल नहीं मचा पाई और फ्लॉप हो गई .इमरान हाशमी की आवारापन 2 से क्लैश होना फिल्म को भारी पड़ गया और इसका कलेक्शन 50 करोड़ से भी कम रहा. ऐसे में अब दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने इसे लेकर बात की है. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा.
फिल्म फ्लॉप होने पर हैरान शबाना
एक्ट्रेस शबाना आजमी ने हाल ही में जूम को इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उन्होंने बंटवारा के फ्लॉप होने पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा- 'सबसे पहले, मैं इस बात से बहुत हैरान हूं कि बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह फ्लॉप हो गई. क्योंकि मेरे आसपास जो लोग हैं, वो आकर मुझसे कहते हैं कि उन्हें ये फिल्म बहुत पसंद आई. वो फिल्म के मैसेज की भी तारीफ करते हैं. कई लोगों का मानना है कि आज के माहौल में इंसानियत की बात करना बहुत जरूरी है. लेकिन दूसरी तरफ, लोग फिल्म देखने थिएटर ही नहीं गए और जो लोग गए, वो भी फिल्म देखकर असमंजस में बाहर निकले.'
सनी का मुस्लिम कैरेक्टर निकली वजह?
एक्ट्रेस शबाना आजमी ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि लोग सनी देओल को मुस्लिम कैरेक्टर में एक्सेप्ट नहीं कर पाए. उन्होंने कहा- 'बात ये है कि आप सनी देओल को मुस्लिम मान ही नहीं सकते. कुली और कई दूसरी फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने आराम से मुस्लिम किरदार निभाए. दीवार में उन्होंने 786 लगाया और लोग मान गए। तो हम इसे कैसे समझें? क्या जानबूझकर ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जहां ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं? मुझे समझ नहीं आ रहा.'
ये भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection: 'टॉक्सिक' ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 4 दिनों में 250 करोड़ के पार कलेक्शन
पाकिस्तानी एक्टर के बयान पर किया रिएक्ट
पाकिस्तानी एक्टर बुशरा अहमद ने बंटवारा 1947 में सनी देओल की भाषा पर आपत्ति जताई थी. इसे लेकर शबाना आजमी ने कहा- 'मुझे हैरानी है लोग इस पर कैसे रिएक्ट कर रहे हैं. जिन्होंने फिल्म देखी है वो भी सोचते हैं सनी देओल पाकिस्तानी किरदार निभा रहे हैं, वो नहीं निभा रहे. ये बात उनके दिमाग में बैठ ही नहीं रही. पाकिस्तानी एक्टर बुशरा अहमदने भी फिल्म की भाषा पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा खलनायक का पंजाबी बोली सही नहीं है. अगर दोनों धर्मों को फिल्म पसंद नहीं आ रही तो इसका मतलब ये शुद्ध और खूबसूरत है.'
हिंदुस्तान-पाकिस्तान मुद्दे का किया जिक्र
शबाना आजमी ने आगे कहा- 'समस्या ये है कि इस माहौल में हिंदुस्तान-पाकिस्तान के विषय को छू ही नहीं सकते, जो बहुत निराशाजनक है. ये फिल्म किसी भी तरह से राजनीतिक रूप से गलत नहीं है. इसमें कोई गलती नहीं निकाल सकते. सनी ने बहुत अच्छा काम किया है. हैरानी और विरोधाभास ये है कि जब मैं लोगों से मिलती हूं तो वो फिल्म की इतनी तारीफ क्यों कर रहे हैं?' जबकि फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शन एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं?'
क्या है फिल्म की कहानी?
'बंटवारा 1947' की कहानी की बात करे तो ये भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय के हालात को दिखाएगी. फिल्म में उन लोगों के संघर्ष को दिखाया गया है, जो अचानक अपने घर, जमीन और अपनों से दूर हो गए थे. फिल्म में सनी ने मुस्लिम किरदार प्ले किया है, जो अपने परिवार के साथ हिंदू शबाना आजमी के घर में रहने आता है. फिल्म में हिंदू-मुस्लिम के साथ में दिखाया गया है, जिसे समाज वाले एक्सेप्ट नहीं करते हैं.
ये भी पढ़ें- Explainer: भारत-पाकिस्तान विभाजन पर बनी सनी देओल की 'Batwara 1947', जानें कहानी से स्टार कास्ट तक पूरी डिटेल
'जिंदगी में कैसे-कैसे लोग होते हैं...', सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के बारे में बताई खास बात, ड्रॉप होकर दिया था ऐसा रिएक्शन
Suryakumar Yadav On Sanju Samson: संजू सैमसन ने भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के हीरो बनने से पहले अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया. खराब फॉर्म की वजह से टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को भारत की प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी जगह वापस हासिल की और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड जीता. हाल ही में एक इंटरव्यू में, भारत के T20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि सैमसन को टीम से बाहर करने का फैसला बताना कितना मुश्किल था. सूर्यकुमार ने यह भी बताया कि सैमसन के रिएक्शन ने उन्हें हैरान कर दिया था. तो आइए जानते हैं कि सूर्या ने क्या-क्या कहा...
सूर्यकुमार यादव ने क्या-क्या कहा?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में आकाश चोपड़ा के यूट्यूब पर एक इंटरव्यू दिया. इस बातचीत के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की और अपने मन की बातें साफ-साफ बताईं. इसी दौरान उन्होंने संजू सैमसन के बारे में भी बताया. सूर्या ने बताया कि जब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्हें प्लेइंग-11 से ड्रॉप करने की बात संजू सैमसन को बताई, तो उनके जवाब ने सूर्या को हैरान कर दिया था.
आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, "न्यूजीलैंड सीरीज में ईशान भले ही अधिक रन नहीं बना पाए थे, लेकिन उनका घरेलू सीजन शानदार रहा था. इसलिए मैंने सोचा, 'ठीक है, कोई बात नहीं, तीनों को खिलाते हैं और तिलक को अलग-अलग नंबर पर बैटिंग करने देते हैं.' उस सीरीज में ईशान ने ठीक वैसी ही बैटिंग की जैसी मैं नंबर तीन के बल्लेबाज से उम्मीद करता था. जब टीम का स्कोर 5/2 या 6/2 था, तब उन्होंने आकर आक्रामक खेल दिखाया."
"संजू का फॉर्म उस समय थोड़ा गिर गया था. हम टीम बस में बैठकर इस बारे में बात कर रहे थे, और मैंने कहा, 'चेट्टा, हालात को देखते हुए लग रहा है कि चीजें मुश्किल होने वाली हैं' उन्होंने मुझसे बस एक बात कही, 'भाऊ, टीम को वर्ल्ड कप जिताने के लिए आपको जो सही लगे, वही फैसला लीजिए. जब भी आपको मेरी जरूरत हो, मैं यहीं हूं. मैं बिल्कुल वैसे ही तैयारी करुंगा जैसे मैं खेल रहा हूं.' उनकी यह बात सुनकर मुझे उस समय बहुत हिम्मत मिली. इससे मुझे पता चला कि जिंदगी में कैसे-कैसे लोग होते हैं. कोई और शायद बहस करता कि 'मैं इतने समय से अच्छा खेल रहा हूं और इतने रन बनाए हैं, फिर भी आप मुझे क्यों नहीं खिला रहे?' लेकिन उनकी सोच बिल्कुल अलग थी. उनकी सोच बस यही थी. वर्ल्ड कप जीतने के लिए जो भी फैसला सही हो, वही लिया जाए."
Suryakumar Yadav talks about the Greatness of Sanju Samson's big heart. [Aakash Chopra YT]
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 30, 2026
"New Zealand series where he wasn't scoring runs but Ishan had a fantastic domestic season. So after that, I thought, 'Alright, no problem, let's play all three of them and let Tilak bat… pic.twitter.com/9ZO5pN9jij
संजू सैमसन ने जीता था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा. शुरुआत में उन्हें भारतीय प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली, लेकिन मौका मिलते ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की तूफानी पारी खेली. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने 46 गेंदों पर 89 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. सैमसन ने टूर्नामेंट में सिर्फ 5 पारियों में 321 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 199.38 रहा. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.
ये भी पढ़ें: महिला एशिया कप में क्या टीम इंडिया पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ करेगी हैंडशेक? कोच ने बताया पूरा प्लान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










