Responsive Scrollable Menu

Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर... जन्माष्टमी कब है? नोट करें सही तिथि व पूजा का शुभ मुहूर्त

Janmashtami 2026: सनातन धर्म में जन्माष्टमी का व्रत अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन व्रत रखा जाता है और लड्डूगोपाल की पूजा की जाती है. भगवान श्रीकृष्ण श्रीहरि विष्णु के स्वरूप माने जाते हैं. यह दिन उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने भाद्रपद माह में अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि को जन्म लिया था. इसलिए, जन्माष्टमी मनाते समय रोहिणी नक्षत्र की भी गणना की जाती हैय. हालांकि, हर साल रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी का संयोग नहीं बन पाता है. इस साल 4 या 5 सितंबर, दोनों तारीखों के बीच जन्माष्टमी के पर्व को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है. ऐसे में चलिए सही तिथि क्या है, पंचांग के माध्यम से जानते हैं.

जन्माष्टमी कब है? (Janmashtami 2026 Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. वहीं, दही हांडी का त्योहार 5 सितंबर 2026, शनिवार को मनाया जाएगा. अष्टमी तिथि का प्रारंभ 4 सितंबर 2026 को रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगा और इसका समापन 5 सितंबर को रात्रि 12 बजकर 13 मिनट पर होगा. 

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: 2 सितंबर से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन , करियर-धन में होगा बड़ा लाभ

रोहिणी नक्षत्र कब लगेगा?

जन्माष्टमी के मौके पर इस बार रोहिणी नक्षत्र का प्रारंभ 4 सितंबर 2026 को रात 12 बजकर 29 मिनट पर होगा. रोहिणी नक्षत्र का समापन 4 सितंबर 2026 को 11 बजकर 4 मिनट पर होगा.

जन्माष्टमी 2026 पूजन मुहूर्त

इस दिन निशिता पूजा का महत्व अधिक होता है. इसलिए, निशिता पूजा का मुहूर्त 4 सितंबर को रात 11 बजकर 50 मिनट से 12:36 (5 सितंबर) तक रहेगा. ऐसे में आपके पास पूजा करने के लिए कुल 46 मिनट मिलेंगे. भगवान कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था. इसलिए, जन्माष्टमी की पूजा के लिए रात के समय अष्टमी का होना महत्वपूर्ण होता है. इस गणना के अनुसार ही साल 2026 में 4 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी.

जन्माष्टमी 2026 का पंचांग

  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात:काल 04:26 से 05:12 तक
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:48 से दोपहर 12:38 तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:27 से शाम 06:50 पी एम
  • अमृत काल- रात 08:03 से रात 09:33 तक

इस दिन राहुकाल का समय सुबह 10:39 से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा.

जन्माष्टमी पर बन रहे कई शुभ योग-संयोग

इस साल जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के वक्त नक्षत्रों और योगों में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. इस दिन सुबह से रात 11 बजकर 04 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र सक्रिय रहेगा और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. इस दिन योगों की बात की जाए तो हर्षण योग का प्रभाव सुबह से दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगा. इसके पश्चात वज्र योग प्रारंभ होगा, जो 5 सितंबर को दोपहर 12:47 तक रहेगा. इसलिए, जन्माष्टमी की मध्यरात्रि में वज्र योग और मृगशिरा नक्षत्र का दिव्य संयोग बनेगा.

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2026: शुक्र का गोचर इन राशियों के जीवन में लाएगा संघर्ष, आर्थिक समस्या से लेकर प्रेम जीवन को लेकर रहे सतर्क

जन्माष्टमी व्रत का पारण कब करें?

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म होने के बाद व्रत पारण करना चाहिए. ऐसे में आप पास इस वर्ष पारण करने के लिए रात 12 बजकर 43 मिनट के बाद का समय शुभ रहेगा. हालांकि, कई जगहों व परिवारों की परंपरा में सूर्योदय के बाद ही व्रत खोलने का नियम होता है. ऐसे लोग 5 सितंबर को सूर्योदय के बाद पारण करेंगे.

जन्माष्टमी की पूजा सामग्री

  • लड्डू गोपाल की प्रतिमा
  • पीले वस्त्र
  • पंचामृत की सामग्री
  • माखन-मिश्री
  • तुलसी दल
  • फल और मिठाई
  • धूप-दीप
  • फूल
  • रोली, अक्षत
  • शंख
  • घंटी
  • झूला

कृष्ण जन्माष्टमी पूजा विधि

जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने हैं. इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा का संकल्प लिया जाता है. भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रख सकते हैं. रात में निशिता काल में लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक करना है. उन्हें नए वस्त्र पहनाए जाते हैं. इसके बाद भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री, फल और अन्य सात्विक चीजों का भोग लगाएं. जन्म के समय शंख बजाकर नंदलला की आरती करें. इसके बाद परिवार के सभी लोगों को भगवान कृष्ण को पालने में झूला झुलाना चाहिए.

जन्माष्टमी पर व्रत के नियम

  • इस दिन व्रत का संकल्प सुबह स्नान करने के बाद लेना चाहिए.
  • क्षमता के अनुसार, निर्जला व फलाहार व्रत कर सकते हैं.
  • व्रत के दौरान अनाज, चावल, दाल और सामान्य नमक तथा तामसिक चीजों का सेवन नहीं करते हैं.
  • पूरे दिन क्रोध, झूठ, वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए.
  • शाम को भगवान कृष्ण की पूजा की तैयारी करें और निशिता काल यानी मध्यरात्रि में जन्मोत्सव पूजा करना चाहिए.

भगवान कृष्ण को किन चीजों का भोग लगाएं?

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है. ये उनका सबसे प्रिय भोग माना जाता है. इसके अलावा, जन्माष्टमी के दिन धनिया पंजीरी, पंचामृत, फल, मखाने की खीर, पेड़ा, लड्डू, बर्फी आदि अर्पित कर सकते हैं. इस दिन कृष्ण पूजा में तुलसी दल का भी विशेष महत्व माना जाता है. इनका भोग अवश्य लगाना चाहिए.

दही हांडी 2026 कब है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दही हांडी का उत्सव जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है. साल 2026 में 4 तारीख को जन्माष्टमी है. इसलिए, 5 सितंबर 2026, शनिवार को दही हांडी का उत्सव मनाया जाएगा. भगवान कृष्ण को बचपन में माखन और दही बेहद प्रिय हैं. वे बाल्यकाल में अपने सखाओं के साथ घरों में रखी मटकी से माखन चुराकर खाते थे. इस बाल लीला की याद में दही हांडी का पर्व मनाया जाता है. इस अवसर पर एक ऊंचे स्थान पर दही-माखन को मटकी में भरकर बांधा जाता है. इसके बाद लोगों का बड़ा समूह पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास करते हैं. मटकी फूटने के बाद दही और प्रसाद लोगों में बांटा जाता है.

ये भी पढ़ें- Hartalika Teej 2026: 13 या 14 सितंबर... हरतालिका तीज कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 5 गेंदबाज, 3 के नाम 18000 से ज्यादा रन, एक भारतीय भी शामिल

5 bowlers most runs conceded in test: टेस्ट क्रिकेट में सफलता की कीमत अनगिनत ओवरों की मेहनत और बहते पसीने से चुकानी पड़ती है. रेड बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले टॉप पांच गेंदबाजों जेम्स एंडरसन, अनिल कुंबले, मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न और नाथन लायन की लिस्ट किसी विफलता का नहीं, बल्कि उनके अटूट धैर्य का प्रमाण है. इतिहास के ये महानतम गेंदबाज अपनी टीमों के लिए लंबे स्पैल फेंकने से कभी पीछे नहीं हटे. अत्यधिक गेंदबाजी और अटूट निष्ठा के कारण ही इनके खाते में यह अनूठा रिकॉर्ड दर्ज हुआ. Mon, 31 Aug 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Viral Video: सांप ने काटा, अस्पताल में शुरू हुआ झाड़ फूंक का खेल! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T00:10:15+00:00

Abhijeet Dipke News: "बच्चे पढ़ेंगे या आंदोलन करेंगे..." क्यों भड़के अभिजीत? #maharashtra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T00:12:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers