Responsive Scrollable Menu

डाक विभाग का स्पेशल गिफ्ट मैसेज फर्जी, पीआईबी ने किया खारिज

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय डाक विभाग लोगों को स्पेशल गिफ्ट और इनाम दे रहा है

Continue reading on the app

Kapil Sibal ने Mohan Bhagwat पर साधा निशाना: विदेश में बातें और घर में चुप्पी नहीं चलेगी

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए ‘‘विविधता में एकता भारत के डीएनए में है’’ संबंधी बयान को लेकर रविवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि केवल शब्दों से काम नहीं चलता, काम में यह नजर आना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता और निर्दलीय राज्यसभा सदस्य सिब्बल ने भागवत पर तंज करते हुए कहा कि यह ‘विदेश में अच्छी बातें’ और ‘घर में चुप्पी’ जैसा मामला है। सिब्बल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ न्यूयॉर्क में भागवत: ‘विविधता हमारी स्वाभाविक एकता का आभूषण है।

इसे सुरक्षित रखा जाना चाहिए’। विदेश में अच्छी बातें, घर में चुप्पी। शब्द मायने नहीं रखते, काम में नजर आना चाहिए।’’ सिब्बल की यह टिप्पणी आरएसएस प्रमुख भागवत के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि विविधता में एकता भारत के डीएनए में है और इसका उत्सव मनाया जाना चाहिए, सम्मानित किया जाना और स्वीकार किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- विविधता में एकता ही भारत का असली DNA है

शनिवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इन्फोसिस थिएटर में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 6,000 से अधिक सदस्यों और विभिन्न धर्मों के नेताओं को संबोधित करते हुए भागवत ने विविधता को अपनाने और समुदायों का समर्थन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम अमेरिका या यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका कहते हैं, तो एक शब्द की अक्सर चर्चा होती है और वह है बहुलतावाद। और जब हम भारत कहते हैं, तो एक और वाक्यांश की चर्चा होती है : विविधता में एकता।’’ उनकी इस बात पर वहां उपस्थित लोगों ने तालियां बजाईं।

इसे भी पढ़ें: Mohan Bhagwat के अमेरिकी इवेंट आयोजक का X Account निलंबित, Akhilesh ने साधा निशाना

उन्होंने यह बात ‘अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ फोरम द्वारा आयोजित ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए एकता और विविधता, दोनों उसके डीएनए में हैं।’’ उन्होंने स्वामी विवेकानंद के एक संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि हर राष्ट्र के सामने एक लक्ष्य होता है, जिसे उसे पूरा करना होता है और एक नियति होती है, जिसे उसे साकार करना होता है। करीब एक घंटे के अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘‘विविधता का उत्सव मनाया जाना चाहिए, उसका सम्मान किया जाना चाहिए और उसे स्वीकार किया जाना चाहिए।

साथ ही हमें एकता की इस भावना को भी ध्यान में रखना चाहिए। यह बहुत सच्ची भावना है।

Continue reading on the app

  Sports

ZIM vs NAM: 195 रन बनाकर भी किसी तरह जीता जिम्बाब्वे, नामीबिया ने फुला दीं सांसें; आखिरी ओवर में कई बार पलटा मैच

zimbabwe vs namibia t20i highlights: 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया ने 19 ओवर में 180 रन बना लिए थे. आखिरी ओवर में नामीबिया को जीत के लिए चार विकेट रहते हुए 16 रन की दरकार थी. ब्रैड इवांस ने इस ओवर में चार विकेट लेकर जिम्बाब्वे को जीत दिलाई. नामीबिया के बल्लेबाज 10 रन ही जोड़ सके. Mon, 31 Aug 2026 23:06:41 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood | नेपाल तबाही में मां ने बच्चों को ऐसे बचाया #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T18:35:56+00:00

Delhi की Sleeper Bus में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T18:36:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers