Responsive Scrollable Menu

'Ban Ja Tu' बजते ही 3 लड़कियों ने शुरू किया डांस, पार्किंग में दिखाए शानदार मूव्स, वीडियो वायरल

'Ban Ja Tu' गाना बजते ही 3 लड़कियों ने कार पार्किंग में शानदार डांस शुरू कर दिया. उनके सिंपल लेकिन एनर्जेटिक डांस मूव्स और तालमेल ने लोगों का ध्यान खींच लिया. अब इस डांस वीडियो का क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं. Video credit: Instagram-@anjalianadkat

Continue reading on the app

संग्राम सिंह और मुधरिमा तुली ने 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' को सरकार की बेहतरीन पहल बताया

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में खेल और सिनेमा से जुड़ी शख्सियतों ने हिस्सा लिया।

पहलवान और अभिनेता संग्राम सिंह ने आईएएनएस से कहा, प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया फिट इंडिया मुहिम कमाल का है। मनसुख मांडविया ने इस इवेंट से साइकिलिंग को जोड़ते हुए इसे व्यापक स्तर पर ला दिया है। साइकिलिंग से हम स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण को अच्छा बना सकते हैं। अगर हम साइकिलिंग से बेस्ट बन सकते हैं, तो फिर साधारण क्यों रहना है।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने आईएएनएस से कहा, मुझे बहुत खुशी है। मैं संडे ऑन साइकिल इवेंट में तीसरी बार आई हूं। मैं जब भी आती हूं तो यहां के लोगों की ऊर्जा मुझे प्रभावित करती है। इस इवेंट का संदेश पूरे देश में तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र में 40 से 50 के उम्र के बीच की महिलाएं भी इसको फॉलो कर रही हैं। हेल्थ के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी यह मुहिम काफी अच्छी है। मैं खुशकिस्मत हूं कि इस इवेंट का हिस्सा हूं।

मीडिया से बात करते हुए भारतीय टीम के हेड कोच गंभीर ने कहा, सरकार के द्वारा आयोजित किया जाने वाला फिट इंडिया अभियान एक बेहतरीन पहल है। मेरा मानना है कि देश जितना स्वस्थ रहेगा, उतना ही मजबूत और आत्मनिर्भर रहेगा।

उन्होंने कहा, फिट इंडिया को एक इवेंट नहीं, बल्कि एक अभियान के नजरिए से देखा जाना चाहिए। युवा या जितने भी लोग इस अभियान से जुड़े हैं, उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि इसे देश भर में फैलाएं और लोगों को फिटनेस के बारे में जागरूक करें। एक स्वस्थ और फिट देश ही मजबूत देश हो सकता है।

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का यह 88वां संस्करण था। इसे देश भर में 25,000 से ज्यादा जगहों पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हर उम्र वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।

--आईएएनएस

पीएके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी के इस फैसले ने मुकेश कुमार को दिलाया विकेट, Duleep Trophy में दमदार कप्तानी

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी कप्तानी में पहला DRS लिया और वो सफल रहा. वैभव दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे हैं. Sun, 30 Aug 2026 14:55:32 +0530

  Videos
See all

Rewa Pregnant Woman Death Case: मृतका के भाई ने लगाई न्याय की गुहार, जांच की मांग | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T10:44:24+00:00

Nepal Flood: नेपाल में प्रलय! हजारों लापता, सैकड़ों की मौत | Nepal Flood Latest Update | Nepal Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T10:44:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers