PM Modi दो दिवसीय दौरे पर Tashkent पहुंचे, राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ करेंगे रणनीतिक वार्ता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर उज्बेकिस्तान पहुंचे, जहां होटल में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ताशकंद में भारतीय समुदाय के लोगों के स्नेह और गर्मजोशी से अभिभूत हूं। हमारा प्रवासी समुदाय भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु है, जो दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत कर रहा है।” प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय की ओर से प्रस्तुत शानदार कथक और अंदिजान पोल्का नृत्य कार्यक्रम देखे।
उन्होंने उज्बेकिस्तान के छोटे बच्चों द्वारा मशहूर भारतीय गीत ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी’ पर प्रस्तुत नृत्य को भी देखा। उन्होंने तबले और उज्बेकिस्तान के पारंपरिक वाद्य यंत्रों दोइरा व चांग के मिश्रण से प्रस्तुत किए गए आकर्षक संगीत कार्यक्रम का भी आनंद लिया। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।
इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने नीतियां बनाने में विभागों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के सहयोग का आह्वान किया
इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। ताशकंद पहुंचने पर राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी की यह उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा है।
Toxic Box Office Collection: 'टॉक्सिक' ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 4 दिनों में 250 करोड़ के पार कलेक्शन
Toxic Box Office Collection Day 4: यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) का रिलीज से पहले बेहद बज देखने को मिला था. वहीं, जब फिल्म 27 अगस्त को रिलीज हुई तो इसने तहलका मचा दिया था. लेकिन फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले और ओपनिंग डे के बाद से इसकी कमाई गिर गई. बावजूद इसके ये फिल्म कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जानते हैं, इसका चार दिनों का कलेक्शन.
टॉक्सिक का सिनेमाघर में हाल
साउथ स्टार यश की फिल्म टॉक्सि ने सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर भारत में 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिर दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी और इसने ) 36.40 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिर तीसरे दिन इसने 26.60 करोड़ कमाए. वहीं, अब फिल्म का चौथे दिन की कमाई भी सामने आ गई है और इसमें फिर से गिरावट देखने को मिली है.
टॉक्सिक का चार दिनों का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने रिलीज के चौथे दिन यानि शनिवार (Toxic Box Office Collection Day 4) को 24.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 17,612 शोज मिले थे. जिसके बाद भारत में इसका नेट कलेक्शन 190.45 करोड़ हो गया है. वहीं, ग्रॉस 227.50 करोड़ पहुंच गया है. बता दें, फिल्म ने हिंदी भाषा में 15.5 करोड़ का बिजनेस किया. कन्नड़- 6.60 करोड़, मलयालम-15 लाख, तमिल-75 लाख और तेलुगू में इसने 1.5 करोड़ का बिजनेस किया था.
ये भी पढ़ें- Toxic का नेगेटिव रिव्यू करने पर इस यूट्यूबर को मिला लीगल नोटिस, नहीं हटाया वीडियो तो होगा एक्शन?
दुनियाभर में 250 करोड़ पार
भले ही फिल्म भारत में 200 करोड़ कमाने के करीब है. लेकिन दुनियाभर में ये 250 करोड़ पार कर गई है. फिल्म ने चौथे दिन ओवरसीज मार्केट में टोटल 27.25 करोड़ का बिजनेस किया. जिसके बाद दुनियाभर (Toxic Box Office Collection Worldwide) में इसका चार दिनों का कलेक्शन अब 254.75 करोड़ पहुंच गया है.बता दें, टॉक्सिक का कलेक्शन 500 करोड़ के करीब बताया जा रहा है. वहीं, फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है, ऐसे में लग रहा है कि फिल्म के लिए 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेना मुश्किल हो सकता है.
बार-बार बदली फिल्म की डेट
टॉक्सिक की स्टारकास्ट
यश की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' एक मल्टीस्टार फिल्म है. इसमें यश के अलावा नयनतारा (Nayanthara) कियारा आडवाणी (Kiara Advani), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), तारा सुतारिया (Tara Sutaria), , रुक्मिणी वसंत (Rukimini Vasanat) जैसी एक्ट्रेस अहम रोल में हैं. वहीं, अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) और सुदेव नायर (Sudesh Nayar) जैसे सितारें भी फिल्म का हिस्सा है. इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) ने किया है.
क्या है फिल्म की कहानी?
टॉक्सिक की कहानी की बात करे तो ये गोवा के बैकड्राप में सेट की गई है. यश ने मूवी में राया का किरदार निभाया है, जो एक शक्तिशाली गैंगस्टर है और हिंसा और विश्वासघात के बल पर अपना आपराधिक साम्राज्य खड़ा करता है. इस सब में उसकी बहन नयनतारा (गंगा) उसकी मदद करती है. बता दें, फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स एलएलपी के बैनर तले संयुक्त रूप से किया है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: श्रेया घोषाल को मिला आशा भोसले अवॉर्ड, सिंगर गुरु रंधावा बर्थडे आज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation






