Responsive Scrollable Menu

रोजर फेडरर टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल:स्पीच देते समय रो पड़े, कहा- यह जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान; 20 ग्रैंड स्लैम जीते

पूर्व टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इस दौरान फेडरर स्पीच देते हुए कई बार भावुक हो गए। 45 साल के फेडरर अपनी स्पीच में विरोधियों, अधिकारियों और प्रशंसकों को याद किया। परिवार और दोस्तों को थैंक्यू कहते समय वे रो पड़े। अमेरिकी स्टेट रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट में शनिवार को हुए समारोह में फेडरर ने कहा- 'यह मेरी जिंदगी के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। इसे हॉल ऑफ फेम कहा जाता है, लेकिन यश पाना कभी मेरा लक्ष्य नहीं था। मेरा लक्ष्य था कि मैं अपनी जिंदगी उस काम को करते हुए बिताऊं, जिससे मुझे प्यार है और जिन लोगों को भी उससे उतना ही प्यार है, उनके साथ रहूं।' स्विट्जरलैंड के फेडरर ने 2022 में टेनिस से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम और 103 एटीपी चैंपियनशिप जीती। फेडरर ने 5 हजार हेडबैंड, 7 हजार जोड़ी मोजे पहने फेडरर ने अपने करियर के कुछ अनोखे आंकड़े शेयर किए। उन्होंने बताया कि 1998 में एटीपी टूर की शुरुआत से लेकर 2022 में संन्यास लेने तक उन्होंने 5,000 से ज्यादा हेडबैंड पहने। फेडरर ने यह भी बताया कि वे मैच के दौरान एक साथ दो-दो मोजे पहनते थे। उन्होंने अपने करियर में 7 हजार से ज्यादा जोड़ी मोजे इस्तेमाल किए। फेडरर ने अपने सफर को याद करते हुए कहा- ‘टेनिस में इस मुकाम तक पहुंचने के अहसास को शब्दों में बयां करना या किसी पैमाने से मापना नामुमकिन है। मेरा सफर बेसल में महज 13 साल की उम्र में एक एटीपी टूर्नामेंट में बॉल बॉय बनने से शुरू हुआ था।’ बॉल किड्स और परिवार को थैक्यू कहते हुए रो पड़े फेडरर ने कहा- 'मैं हर उस बॉल किड को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो मेरे किसी भी मैच के दौरान घंटों तक खड़ा रहा। मैं आपको देखता हूं। मैं आपको धन्यवाद देता हूं। मैं भी कभी आपकी जगह था।' अपने आदर्श स्टीफन एडबर्ग, टेनिस के दूसरे सितारों, परिवार और करियर में साथ देने वाले स्टाफ का नाम लेते हुए फेडरर की आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद उन्होंने मजाक करते हुए कहा- मुझे अभी टिश्यू, धूप के चश्मे और खुद को बचाने के लिए हर चीज की जरूरत है। यह सब बहुत गड़बड़ हो गया है।' बोले- टेनिस हमेशा उनकी जिंदगी का हिस्सा रहेगा फेडरर ने कहा- ‘जैसा कि आप देख सकते हैं, मैं अब भी टेनिस को अपना प्रेम पत्र लिख रहा हूं। खिलाड़ी के तौर पर मेरा समय खत्म हो गया है, लेकिन टेनिस हमेशा उन सभी चीजों के बीच रहेगा, जिनकी मुझे सबसे ज्यादा परवाह है।’ उन्होंने कहा- 'इसमें मेरा परिवार, हमारी दोस्ती, पिछले 40 साल और वह भविष्य शामिल है, जिसे हम बना रहे हैं। मेरे लिए टेनिस ही इन सबका जिम्मेदार है।' 2019 में क्वार्टर फाइनल में हारे थे, फिर US ओपन नहीं खेला फेडरर ने 2019 US ओपन में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। उन्हें ग्रिगोर दिमित्रोव ने हराया था। उस समय माना जा रहा था कि फेडरर आगे भी न्यूयॉर्क के इस टूर्नामेंट में खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे 2020 US ओपन में नहीं खेले और 2021 में विंबलडन उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम रहा। 2022 में उन्होंने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास ले लिया था। 2004 से 2008 तक लगातार 5 US ओपन खिताब जीते फेडरर ने 2004 से 2008 तक लगातार 5 बार मेंस सिंगल्स का खिताब जीता। ओपन एरा में लगातार 5 US ओपन खिताब जीतने वाले वे इकलौते पुरुष खिलाड़ी हैं। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सुनील छेत्री बोले-ब्राजील, उरुग्वे से खेलने पर जलन होती है:20 साल में मुझे ऐसा मौका नहीं मिला; 3 अक्टूबर को भारत-ब्राजील मैच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ भारत के मुकाबलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम को इन बड़ी टीमों के खिलाफ खेलते देखकर उन्हें थोड़ी जलन होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

IGL 2: समय रैना की फिर बढ़ीं मुश्किलें, कश्मीरी पंडित पर कमेंट करना पड़ा भारी, नेताओं ने दिए तीखे रिएक्शन

India Got Latent Controversy: समय रैना का ‘आईजीएल 2’ एक बार फिर विवादों में घिर गया है. शो के लेटेस्ट एपिसोड पर समय रैना और शेरोन वर्मा ने बिहारियों और कश्मीरी पंडित पर कुछ ऐसे कमेंट किए थे जिसको लेकर राजनीति गर्मा रही है. राजनीति के गलियारों में इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है और राजनेता अब इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी बने Duleep Trophy में कप्तान, सेमीफाइनल में संभाली East Zone की कमान, ईशान किशन को इंजरी

Duleep Trophy semifinal में वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के कप्तान बने हैं. उन्होंने ये जिम्मेदारी ईशान किशन के चोटिल होने के बाद उठाई है. Sun, 30 Aug 2026 12:22:18 +0530

  Videos
See all

PM Modi Uzbekistan Visit : उड़े जब जब जुल्फें तेरी' पर उज्बेक बच्चों का डांस, PM मोदी देखते रह गए | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T07:35:12+00:00

Mann Ki Baat: मन की बात का 137वां एपिसोड Live | PM Modi | Khelo India | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T07:43:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers