Responsive Scrollable Menu

Guru Randhawa Birthday: कभी शादियों में गाकर किया गुजारा, आज Bollywood और Punjab के चार्टबस्टर किंग

म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे सफल और पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा आज 30 अगस्त को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। लाखों युवाओं को गुरु रंधावा अपने म्यूजिक पर झूमने को मजबूर कर देते हैं। लेकिन इस कामयाबी और चमक-धमक के पीछे गुरु रंधावा की कड़ी मेहनत और नाकामी का एक लंबा दौर रहा है। गुरु कभी हिम्मत नहीं हारे और लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर गुरु रंधावा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

पंजाब के गुरदासपुर जिले में 30 अगस्त 1991 को गुरु रंधावा का जन्म हुआ था। उनका असली नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा है। संगीत के प्रति उनके अंदर बचपन से ही जुनून था। लेकिन गुरु की राह इतनी आसान नहीं थी। शुरूआत में वह अपने संगीत के प्रति प्रेम को जीवित रखने के लिए छोटे स्टेज शो, शादियों और प्राइवेट पार्टियों में गाते थे। इस दौरान गुरु रंधावा को कई तरह की आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए सिंगर को करीब 2 सालों तक कड़ी मेहनत करती रही। इसके बाद भी हर मोड़ पर उनको असफलता मिलती रही।

लगातार मिली असफलता

साल 2012 में गुरु रंधावा ने अपने पहले गाने से म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। लेकिन यह गाना लोगों को आकर्षित करने में नाकाम रहा। जिसके बाद उन्होंने दूसरा गाना लॉन्च किया। इस बार भी उनको किस्मत का साथ नहीं मिला। लगातार दो गाने फ्लॉप होने के बाद भी गुरु ने खुद पर कभी निराशा को हावी नहीं होने दिया। गुरु ने अपनी कमियों से सीखा और अपने संगीत को और ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश की।

रातों-रात बदली किस्मत

उसी दौर में गुरु रंधावा की मुलाकात फेमस रैपर बोहेमिया से हुई। जिससे उनके करियर की दिशा पूरी तरह से बदल गई। बोहेमिया ने गुरु की प्रतिभा को पहचाना और उनको अपने साथ काम करने का बड़ा मौका दिया। साल 2015 में गुरु और बोहेमिया दोनों का एक गाना रिलीज हुआ। इस गाने ने पूरे देश में धूम मचा दी और रातों-रात यह गाना चार्टबस्टर बन गया। वहीं इस गाने के साथ ही गुरु रंधावा को वह मौका मिल गया, जिसका सिंगर लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके बाद सिंगर पंजाबी और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की पसंद बन गए।

सफलता मिलने के बाद गुरु ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज सिंगर के खाते में दर्जनों सुपरहिट गाने दर्ज हैं। उनके गाने हर शादी और पार्टी में आपको सुनने को मिलेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर भी आप सिंगर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि गुरु के गानों को यूट्यूब पर 80 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सिंगर ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह साबित कर दिखाया कि अगर लगन सच्ची है, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता है।

लव लाइफ

एक्ट्रेस शहनाज गिल और गुरु रंधावा के अफेयर की अफवाहें उड़ी थीं। एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो मूनराइज के दौरान स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिर गुरु एक्ट्रेस की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग की स्क्रीनिंग पर पहुंचे और रेड कार्पेट पर साथ पोज दिया। हालांकि गुरु रंधावा ने इस अफेयर की खबरों को सिरे से नकार दिया था।

Continue reading on the app

Mathura Janmashtami 2026: मथुरा-वृंदावन में 4 सितंबर को कृष्ण जन्मोत्सव, 15 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें कब है नंदोत्सव?

Mathura Krishna Janmashtami 2026: भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी पावन तिथि की आधी रात रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था. इसलिए जन्माष्टमी की रात भगवान के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा और जन्मोत्सव का विशेष महत्व माना जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

ओलंपिक में शामिल हैं कौन-कौन से खेल, जिनके खिलाड़ियों को नहीं मिलती स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी

Sports Quota Game List : केंद्र सरकार के स्पोर्ट्स कोटे में कुल 65 खेल हैं. जिसमें से अधिकतर ओलंपिक में शामिल हैं. कुछ गेम ऐसे भी हैं, जो ओपंलिक में खेले जाते हैं, लेकिन केंद्र सरकार के स्पोर्ट्स कोटे के अंतर्गत इनके खिलाड़ियों को जॉब नहीं मिलती. Mon, 31 Aug 2026 15:28:28 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान ने उड़ाए अमेरिकी F 35 Fighter Jet! | Trump | Hormuz | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T10:15:56+00:00

Uttarakhand में शुद्धिकरण विवाद पर वार-पलटवार जारी, क्या बोले BJP सांसद अनिल बलूनी?|Rahul Gandhi FIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T10:16:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers