Responsive Scrollable Menu

'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल': मांडविया और गंभीर ने युवाओं को दी खेल गतिविधियों में सक्रिय होने की सलाह

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने हिस्सा लिया। इस दौरान मांडविया ने युवाओं से स्क्रिन से दूर रहने और खेल गतिविधियों में शामिल होकर फिट रहने की सलाह दी।

मीडिया से बात करते हुए मांडविया ने कहा, संडे ऑन साइकिल का 88वां एडिशन है। देश भर में 25,000 से ज्यादा पर इसे आयोजित किया गया है। साइकिल चलाने का क्रेज पूरे देश में बढ़ रहा है, और संडे ऑन साइकिल धीरे-धीरे लोगों के बीच एक पैशन बनता जा रहा है। साइकिल चलाना कसरत का एक बेहतरीन तरीका है। इससे प्रदूषण नियंत्रित हो सकता है, हम फिट रह सकते हैं, और ट्रैफिक की समस्या समाप्त हो सकती है। युवाओं को हर दिन एक घंटे के लिए मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन से दूर रहते हुए साइकिल चलाने और किसी खेल में हिस्सा लेते हुए खुद को फिट रखने की कोशिश करनी चाहिए।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर भी फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट में शामिल हुए।

मीडिया से बात करते हुए गंभीर ने कहा, सरकार के द्वारा आयोजित किया जाने वाला फिट इंडिया अभियान एक बेहतरीन पहल है। मेरा मानना है कि देश जितना स्वस्थ रहेगा, उतना ही मजबूत और आत्मनिर्भर रहेगा।

उन्होंने कहा, फिट इंडिया को एक इवेंट नहीं, बल्कि एक अभियान के नजरिए से देखा जाना चाहिए। युवा या जितने भी लोग इस अभियान से जुड़े हैं, उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि इसे देश भर में फैलाएं और लोगों को फिटनेस के बारे में जागरूक करें। एक स्वस्थ और फिट देश ही मजबूत देश हो सकता है।

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इन प्रतिनिधियों को आयोजकों ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में गौतम गंभीर के अलावा, मशहूर पहलवान और अभिनेता संग्राम सिंह, अभिनेत्री मुधरिमा तुली शामिल हुए। आयोजकों ने अतिथियों को फूल और बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हर उम्र वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। साइकलिंग के अलावा कई अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना था।

--आईएएनएस

पीएके

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जावेद मियांदाद और इमरान खान का रिश्ता… मतभेद नहीं, असली दोस्ती की मिसाल!

पाकिस्तान क्रिकेट से इमरान और मियांदाद के बीच मतभेदों की बातें सामने आती रही हैं. मगर इमरान के मुश्किल समय में जिस तरह से मियांदाद साथ खड़े हुए हैं, वो दोनों के मतभेद नहीं असली दोस्ती की मिसाल है. Mon, 31 Aug 2026 13:44:05 +0530

  Videos
See all

World News | XI Jinping News | Vladmir Putin News:SCO Summit में बनेगी नई Geopolitical तस्वीर | Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T08:45:32+00:00

Delhi Jama Masjid MCD Action : दिल्ली जामा मस्जिद के पास हो गया ये तगड़ा एक्शन! Hindi News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T08:45:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers