Responsive Scrollable Menu

India Weather Alert: देश के 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर फिर बढ़ा बाढ़ और भूस्खलन का संकट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, देश भर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रविवार को 26 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। खासकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं, जबकि राजस्थान में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां सुस्त बनी हुई हैं।

​उत्तराखंड और हिमाचल में चार दिन आफत का खतरा 
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो अगले 48 घंटों में और मजबूत होगा। इसके साथ ही अमृतसर से इस मौसम प्रणाली तक मानसून टर्फ फैली हुई है और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है।

इन तीनों मौसम प्रणालियों के एक साथ सक्रिय होने से उत्तराखंड में अगले चार दिन भारी बारिश होगी। निचले इलाकों में जलभराव और नदियों तथा गदेरों में अचानक बाढ़ आने की आशंका के चलते भूस्खलन वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा गया है।

​वैष्णो देवी मार्ग प्रभावित और अन्य राज्यों का हाल 
जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान हिमकोटि में पत्थर गिरने के कारण वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए बैटरी मार्ग कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। बिहार के भोजपुर, गोपालगंज, पटना, बक्सर और लखीसराय में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और तूफान का अनुमान है।

झारखंड में 70 किमी प्रति घंटे की आंधी का अलर्ट है। ओडिशा के क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 31 अगस्त तक अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी है।

​मध्य प्रदेश में बाढ़ की स्थिति और रेस्क्यू ऑपरेशन 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना और रीवा में जलभराव तथा बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों और चित्रकूट में ठहरे श्रद्धालुओं के लिए भोजन, कपड़े और साफ पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सतना जिले के छह गांवों में बचाव अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

नयागांव बांध को पहुंचे नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कम प्रभावित जिलों के बचाव उपकरण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जा रहे हैं और एनडीआरएफ की टीमों को बचाव कार्य में लगाया गया है।

​राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून 
राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर हो गई हैं और अगले एक सप्ताह राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में कमजोर मानसूनी स्थिति रहेगी, हालांकि पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

3-4 सितंबर से पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ सकती हैं। शुक्रवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Continue reading on the app

स्कूल में पानी की टंकी पर चढ़ गए अभिजीत दीपके, सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने को लेकर क्या बोले

स्कूल ठीक करो अभियान के तहत एक सरकारी स्कूल में पहुंचे अभिजीत दीपके पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने शौचालय में जाकर देखा कि पानी आ रहा है कि नहीं। 15 अगस्त से सीजेपी ने यह अभियान शुरू किया है।

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली का कवर ड्राइव, रोहित शर्मा का पुल... टीम इंडिया को मिल गया अगला नंबर-3? कौन हैं 21 साल के शेख रशीद?

Who is Shaik Rasheed: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है. खासतौर पर रेड बॉल क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद उनकी जगह की तलाश की जा रही है. ऐसे में 21 साल के शेख रशीद ने दावा किया है कि वह टीम इंडिया में विराट और रोहित की जगह लेने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्हें बस एक मौके का इंतजार है. इसके साथ रशीद को टीम इंडिया में नंबर-3 का दावेदार भी कहा जा रहा है. Sun, 30 Aug 2026 09:28:09 +0530

  Videos
See all

Nepal Tragedy | नेपाल में क्या इस वजह से हुआ जल प्रलय? देखिए वीडियो | #shorts #nepalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T05:10:16+00:00

Mohan Bhagwat News: भागवत के हिंदू-मुस्लिम एकता पर वाले बयान पर भड़की कांग्रेस #congress #RSS #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T05:09:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers