IPL काउंसिल के दो सदस्यों के चुनाव का नोटिस जारी:अरुण धूमल फिर चेयरमैन चुने जा सकते हैं; 18 सितंबर के AGM में फैसला
BCCI के चुनाव अधिकारी ने IPL गवर्निंग काउंसिल के दो सदस्यों के पदों पर चुनाव का नोटिस जारी किया। यह चुनाव 18 सितंबर को BCCI की सालाना आम बैठक यानी AGM में होगा। BCCI के चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने बोर्ड संविधान के नियम 28 के तहत नोटिस जारी किया। हिमाचल प्रदेश के अरुण सिंह धूमल और मिजोरम के खैरुल जमाल मजूमदार इन पदों के लिए फिर निर्विरोध चुने जा सकते हैं। बैठक में अंडमान-निकोबार क्रिकेट संघ को एसोसिएट सदस्यता देने पर भी फैसला होगा। दो सदस्यों का कार्यकाल एक साल BCCI के संविधान के नियम के तहत IPL गवर्निंग काउंसिल में जनरल बॉडी से चार सदस्य होते हैं। इनमें से दो सदस्यों का चुनाव AGM में किया जाता है। मौजूदा निर्वाचित सदस्यों में हिमाचल प्रदेश के अरुण सिंह धूमल काउंसिल के चेयरमैन और मिजोरम के खैरुल जमाल मजूमदार सदस्य हैं। दोनों को फिर चुनाव लड़ना होगा, क्योंकि संविधान के मुताबिक इन दो सदस्यों का कार्यकाल सिर्फ एक साल होता है। दोनों को 9 या 10 सितंबर को नामांकन दाखिल करना होगा। नामांकन की जांच के बाद 12 सितंबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। काउंसिल में कुल सात सदस्य जनरल बॉडी से काउंसिल में शामिल अन्य दो सदस्य सचिव देवजीत सैकिया और कोषाध्यक्ष रघुराम भट हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में कुल सात सदस्य होते हैं। इनमें जनरल बॉडी के चार प्रतिनिधियों के अलावा बीसीसीआई के सीईओ, इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन यानी आईसीए का एक प्रतिनिधि और कैग का एक नामित सदस्य शामिल होता है। 8 सितंबर को जारी होगी अंतिम इलेक्टोरल लिस्ट चुनाव अधिकारी ने BCCI के पूर्ण सदस्यों से अपने-अपने प्रतिनिधियों के नाम इलेक्टोरल वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए आवेदन मांगे हैं। AGM में शामिल होने वाले राज्य संघों के प्रतिनिधि ही इलेक्टोरल लिस्टा का हिस्सा होंगे। राज्य संघों को AGM के लिए अपने प्रतिनिधियों के नाम भेजने को कहा गया है। राज्य इकाइयों के प्रतिनिधियों को नामित करने की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हुई थी। इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त थी। आपत्तियों की जांच और उन पर फैसला होने के बाद अंतिम चुनावी मतदाता सूची 8 सितंबर को जारी की जाएगी। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में भारत का पहला मैच आज:थाईलैंड से मुकाबला, पिछली 3 भिड़ंत में इंडिया जीती; स्मृति पर रहेंगी नजरें विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय टीम आज अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मुकाबला थाईलैंड से होगा। ग्रुप-A का यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
India Entry In Nepal Flood LIVE: नेपाल में भारत की एंट्री | Balen Shah | PM Modi | Tibet | China
India Entry In Nepal Flood LIVE: नेपाल में भारत की एंट्री | Balen Shah | PM Modi | Tibet | China नेपाल और चीन में आई भीषण बाढ़ ने अब तक 600 लोगों की जान ले ली है, जबकि 2,400 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं. हिमालयी इलाकों में रेस्क्यू टीमें मलबे में जिंदगी तलाश रही हैं, लेकिन उनके सामने एक और खतरा खड़ा है. पहाड़ों के बीच मलबे से बनी अस्थिर झीलों में पानी बढ़ रहा है, जिससे किसी भी वक्त दोबारा सैलाब आने का डर बना हुआ है. नेपाल में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. अधिकारियों के मुताबिक, देश के 8 जिलों में 579 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं चीन के तिब्बत में 7 मौतों की सूचना है. नेपाल में लापता लोगों की संख्या बढ़कर 1,924 हो गई है, जबकि तिब्बत के जिरोंग काउंटी में 554 लोग अब भी लापता हैं. हालांकि चीन लगातार सूचनाओं को छिपा रहा है. #NepalFloods #NepalRain #NepalFloodsLive #KathmanduFloods #NepalNews #BreakingNews #NepalDisaster #RedAlert #NepalRedAlert #GroundZeroReport #NepalLandslide #BagmatiRiver #NepalEmergency #HeavyRainfall #DisasterUpdate #NepalLiveUpdates #NaturalDisaster #FloodAlert #KathmanduValley #NepalRescue #FloodSituation #MonsoonNepal #SouthAsiaFloods #MonsoonHavoc #RiverInSpate #LandslideAlert #RescueOperation #NepalArmy #NepalDisasterManagement #WeatherUpdate #NepalWeather #FloodDevastation #DisasterRelief #Floods2026 #NepalFlashFloods #BreakingNepal #LiveNewsNepal #RainHavoc #NepalUpdates #EmergencyAlert #FloodInNepal #SaveNepal #FlashFloods #SevereWeather #NepalToday #NewsUpdate #ExtremeWeather #ClimateImpact #MonsoonAlert #GlobalNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat










