Responsive Scrollable Menu

हॉकी विश्व कप में इंग्लैंड से क्यों हार गई भारत की टीम? हेड कोच ने बताई हार की वजह

भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पुरुष हॉकी विश्व कप के दूसरे पूल मैच के तीसरे क्वार्टर में टीम की रक्षात्मक चूक भारी पड़ी जिसके कारण उसे 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

Continue reading on the app

Rakhi Gift Ideas 2026: भाई को हर बार कपड़े या मिठाई ही क्यों? इस राखी दें ये 8 काम के और यादगार गिफ्ट

Raksha Bandhan Gift Ideas 2026: रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई भी अपनी बहन को गिफ्ट देकर प्यार जताता है। साल 2026 में रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। अगर इस बार भाई के लिए गिफ्ट चुनने को लेकर कंफ्यूज हैं, तो उसकी पसंद और रोजमर्रा की जरूरत को ध्यान में रखकर ये विकल्प देख सकती हैं।

1. भाई के नाम वाला वॉलेट
भाई के लिए लेदर या सिंपल स्टाइल का वॉलेट एक काम का गिफ्ट हो सकता है। इसे खास बनाने के लिए उस पर भाई के नाम की छोटी-सी एनग्रेविंग करवा सकती हैं। यह ऐसा गिफ्ट है जिसे वह रोज इस्तेमाल कर सकता है और हर बार उसे आपकी याद भी आएगी।

2. पसंदीदा फोटो वाला कस्टमाइज्ड गिफ्ट
बचपन की कोई मजेदार फोटो, भाई-बहन की पुरानी तस्वीर या किसी खास याद को कस्टमाइज्ड फ्रेम में बदलवा सकती हैं। अगर भाई को डेस्क पर चीजें रखना पसंद है तो फोटो फ्रेम, डेस्क कैलेंडर या छोटा फोटो स्टैंड अच्छा विकल्प हो सकता है। इस तरह का गिफ्ट महंगा होने के बजाय भावनात्मक रूप से खास बन सकता है।

3. फिटनेस पसंद है तो स्मार्ट गैजेट
अगर भाई जिम या फिटनेस का शौकीन है तो उसके लिए फिटनेस बैंड, स्मार्ट वॉच या वायरलेस ईयरबड्स जैसे गैजेट पर विचार कर सकती हैं। गिफ्ट चुनते समय उसकी जरूरत और पहले से मौजूद गैजेट्स को ध्यान में रखें, ताकि एक ही तरह की चीज दोबारा न खरीदनी पड़े।

4. उसकी हॉबी से जुड़ा गिफ्ट
भाई को क्रिकेट पसंद है, गेमिंग का शौक है, किताबें पढ़ता है या म्यूजिक सुनना पसंद करता है? गिफ्ट उसकी हॉबी के हिसाब से चुनें। क्रिकेट पसंद करने वाले भाई के लिए जर्सी, गेमिंग लवर के लिए एक्सेसरी और किताबों के शौकीन भाई के लिए उसकी पसंद की किताबें बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

उसकी हॉबी से जुड़ा गिफ्ट

5. बचपन की यादों का छोटा गिफ्ट बॉक्स
इस बार गिफ्ट थोड़ा इमोशनल बनाना चाहती हैं तो एक छोटा 'मेमोरी बॉक्स तैयार करें। इसमें बचपन की तस्वीरें, पुराने नोट्स, कोई मजेदार किस्सा और भाई के लिए छोटा-सा हेंड्रिटेन संदेश रख सकती हैं। यह गिफ्ट बाजार से खरीदी गई किसी चीज से ज्यादा पर्सनल लगेगा।

6. कॉफी या चाय लवर भाई के लिए मग सेट
अगर भाई को चाय या कॉफी पीने का शौक है तो उसकी पसंद के हिसाब से एक अच्छा मग, कॉफी ब्लेंड या टी कलेक्शन दे सकती हैं। मग पर कोई मजेदार लाइन या भाई-बहन से जुड़ा छोटा मैसेज लिखवाकर इसे और खास बनाया जा सकता है।

7. ट्रैवल पसंद है तो ट्रैवल किट
घूमने-फिरने वाले भाई के लिए ट्रैवल ऑर्गनाइजर, पासपोर्ट कवर, कैरी बैग या ट्रैवल एक्सेसरीज का छोटा सेट उपयोगी रहेगा।अगर भाई अक्सर ऑफिस या काम के सिलसिले में ट्रैवल करता है तो ऐसा गिफ्ट सिर्फ अच्छा दिखने के बजाय उसके काम भी आएगा।

8. गिफ्ट के साथ दें अपना टाइम
हर गिफ्ट महंगा होना जरूरी नहीं है। अगर भाई के साथ समय बिताना ही सबसे अच्छा लगता है तो उसके पसंदीदा रेस्टोरेंट में लंच या डिनर प्लान कर सकती हैं। इसके अलावा घर पर मूवी नाइट, गेम नाइट या बचपन की पसंदीदा डिश बनाकर भी राखी को खास बनाया जा सकता है। कई बार चीजों से ज्यादा साथ बिताया गया समय याद रह जाता है।

रक्षाबंधन पर भाई को दिया गया गिफ्ट सिर्फ एक सामान नहीं होता, बल्कि रिश्ते की याद भी बन सकता है। इसलिए इस बार ऐसा गिफ्ट चुनें जो भाई की पसंद से जुड़ा हो और उसे देखकर उसे आपकी बॉन्डिंग याद आए।

यह भी पढ़ें: इस बार अनारकली-शरारा छोड़ें, ये 7 सेलिब्रिटी स्टाइल आउटफिट देंगे Gen-Z वाला फेस्टिव लुक

Continue reading on the app

  Sports

Ben Stokes को BBL में कितनी मिलेगी सैलरी? एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ हुआ करार

बेन स्टोक्स के BBL में एडिलेड स्ट्राइकर्स से खेलने की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. सवाल है इसके लिए उन्हें सैलरी कितनी मिलेगी? Tue, 01 Sep 2026 09:09:29 +0530

  Videos
See all

Almora House Collapsed LIVE: अल्मोड़ा में तबाही! घर में घुसा मौत का मलबा | Uttarakhand | Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:28:47+00:00

Sugar Price Drop: चीनी के नए दाम पर आया बड़ा अपडेट! | Sugar Price News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:30:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers