Responsive Scrollable Menu

Rakhi Day Plans: सुबह की पूजा से रात की मस्ती तक, ऐसे प्लान करें पूरा राखी डे, भाई-बहन की यादें बन जाएंगी खास

Rakhi Day Plans: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का मौका है। ऐसे में सिर्फ कुछ घंटों की मुलाकात के बजाय पूरे दिन को छोटे-छोटे यादगार पलों में बांटा जा सकता है। घर पर रहकर भी ऐसा प्लान बनाया जा सकता है जिसमें परंपरा, खाना, गेम्स, पुराने किस्से और खूब सारी मस्ती शामिल हो। तो सुबह की पूजा से लेकर रात की मूवी और डिनर तक एक मजेदार राखी डे प्लान तैयार किया जा सकता है।

1.सुबह की शुरुआत रखें ट्रेडिशनल
राखी डे की शुरुआत परिवार के साथ नाश्ते से की जा सकती है। इसके बाद राखी की थाली सजाकर भाई को तिलक लगाएं, राखी बांधें और मिठाई खिलाएं। भाई-बहन चाहें तो इस दौरान एक-दूसरे के लिए छोटा सा स्पेशल मैसेज भी लिख सकते हैं।

2.नाश्ते के बाद करें बचपन वाली मस्ती
राखी की रस्म के बाद परिवार के साथ फोटो क्लिक करना भी दिन की खूबसूरत शुरुआत हो सकती है। फूलों, दीयों, फेयरी लाइट्स और पुरानी तस्वीरों से घर का एक छोटा-सा कोना सजाकर उसे फोटो स्पॉट बनाया जा सकता है। राखी के दिन क्रिकेट, बैडमिंटन या इनडोर गेम्स से लेकर 'कौन किसे ज्यादा जानता है' जैसे मजेदार सवालों वाला गेम भी खेला जा सकता है।

नाश्ते के बाद करें बचपन वाली मस्ती

3.दोपहर में बनाएं भाई-बहन का स्पेशल लंच
दोपहर के खाने को भी राखी सेलिब्रेशन का हिस्सा बनाया जा सकता है। भाई या बहन की पसंदीदा डिश घर पर मिलकर तैयार करें। अगर खाना बनाने का मूड नहीं है तो बाहर लंच के लिए जाना भी अच्छा विकल्प है।

4.गिफ्ट के साथ दें यादों का सरप्राइज
राखी पर महंगा गिफ्ट देने के बजाय बचपन की तस्वीरों से छोटा-सा फोटो एल्बम, मेमोरी जार या भाई-बहन की पुरानी यादों से जुड़ा कोई छोटा सरप्राइज तैयार किया जा सकता है। गिफ्ट सीधे देने के बजाय उसके लिए कुछ क्लु तैयार करें और भाई या बहन को उन्हें सॉल्व करते हुए सरप्राइज तक पहुंचने दें।

गिफ्ट के साथ दें यादों का सरप्राइज

5.शाम को निकलें छोटी सी आउटिंग पर
अगर मौसम और समय साथ दे तो शाम को परिवार के साथ नजदीकी पार्क, कैफे या किसी घूमने वाली जगह पर जा सकते हैं। भाई-बहन अगर थोड़ा एडवेंचर पसंद करते हैं तो आसपास की जगह के लिए छोटा रोड ट्रिप भी प्लान किया जा सकता है।

6.शाम ढले करें कराओके और फोटोशूट
घर लौटने के बाद भाई-बहन मिलकर कराओके सेशन रख सकते हैं। परिवार के हर सदस्य का पसंदीदा गाना प्लेलिस्ट में शामिल करें और बिना इस बात की चिंता किए गाएं कि सुर सही है या नहीं।

शाम को निकलें छोटी सी आउटिंग पर

7. रात को रखें मूवी और डेजर्ट नाइट
दिनभर की मस्ती के बाद रात को घर पर ही आराम से  मूवी नाइट प्लान की जा सकती है। भाई-बहन की पसंद की फिल्म लगाएं, पॉपकॉर्न और पसंदीदा स्नैक्स रखें और आखिर में कोई मिठाई या डेजर्ट जरूर शामिल करें।

8. दूर रहने वाले भाई-बहन ऐसे मनाएं राखी 
अगर भाई या बहन दूसरे शहर या देश में रहते हैं, तो पूरा दिन अलग-अलग समय पर वीडियो कॉल के जरिए साथ बिताया जा सकता है। पहले से राखी और गिफ्ट भेजकर तय समय पर ऑनलाइन राखी सेरेमनी की जा सकती है।

इसके बाद दोनों एक ही फिल्म ऑनलाइन देख सकते हैं, साथ में कोई गेम खेल सकते हैं या पुरानी तस्वीरों का डिजिटल एल्बम शेयर कर सकते हैं। दूरी होने के बावजूद ऐसे छोटे प्लान त्योहार की खुशी को कम नहीं होने देते।

यह भी पढ़ें: भाई-बहन के लिए गिफ्ट खरीदना रह गया? सिर्फ 15 मिनट में ऐसे मंगाएं राखी का तोहफा

Continue reading on the app

यूपी-बिहार में बाढ़ का कहर, उफनती नदियों ने बढ़ाई चिंता; वीडियो में देंखे मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट

यूपी-बिहार में बाढ़ का कहर, उफनती नदियों ने बढ़ाई चिंता; वीडियो में देंखे मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट

Continue reading on the app

  Sports

'हॉल ऑफ फेम' में शामिल हुए रोजर फेडरर, पत्नी मिर्का का जिक्र कर मंच पर रो पड़े, कहा- रूमाल की जरूरत है

Roger Federer Hall of Fame: रोजर फेडरर को इंटरनेशनल टेनिस ‘हॉल ऑफ फेम’ में 272वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया. इस ऐतिहासिक मौके पर 20 ग्रैंड स्लैम खिताब विजेता 'स्विस मैस्ट्रो' अपने 30 मिनट के भाषण के दौरान बेहद भावुक हो गए. अपनी पत्नी मिर्का, बचपन के आदर्श स्टीफन एडबर्ग और पूर्व कोच सेवेरिन लुथी का जिक्र करते हुए उनके आंसू छलक पड़े. Sun, 30 Aug 2026 13:29:11 +0530

  Videos
See all

Rewa Accident: अस्पताल की लिफ्ट टूटने से मरीज की मौत | Madhya Pradesh | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T08:10:27+00:00

PM Modi LIVE: पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ अहम वार्ता! | Uzbekistan Visit #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T08:04:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers