₹88 OFFER, पूरे 6 महीने सस्ता मिलेगा 200Mbps ब्रॉडबैंड, इसमें 5000GB डेटा, 26 OTT भी
BSNL अपने एक हाई स्पीड Broadband Plan पर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 महीनों तक डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है। छूट मिलने से यह प्लान अब कई ग्राहकों के बजट में आ गया है। इस प्लान में ग्राहकों को 5000GB डेटा के साथ 200Mbps स्पीड मिलती है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ...
UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2026: जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक
UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने जीआईसी लेक्चरर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड जैसी लॉगिन डिटेल की जरूरत होगी।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब UPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
30 अगस्त को होगी मुख्य परीक्षा
UPPSC GIC Lecturer की मुख्य परीक्षा 30 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा केंद्र, समय और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
1,516 पदों पर होगा चयन
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,516 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 777 पद, महिला उम्मीदवारों के लिए 694 पद, लेक्चरर के लिए 43 पद और प्रिंसिपल के लिए 2 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi








