Jayant Chaudhary News | संगठन का विस्तार...जयंत का नया दांव! RLD | UP Politics | UP News | Top News
Jayant Chaudhary News | संगठन का विस्तार...जयंत का नया दांव! RLD | UP Politics | UP News | Top News #JayantChaudhary #RLD #UPPolitics #UPElection2027 #UttarPradesh #JayantChaudharyNews #RLDNews #UPNews #Politics #UPAssemblyElection2027 उत्तर प्रदेश की सियासत में राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी की सक्रियता और संगठन को मजबूत करने की रणनीति को लेकर सियासी हलचल तेज है। संगठन के विस्तार के जरिए RLD की जमीनी पकड़ मजबूत करने की कोशिशों को 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
CWG 2026: PM मोदी से मिले पदक विजेता, खिलाड़ियों ने सुनाए मजेदार किस्से; मीराबाई के आंसुओं से लेकर 'नरेंद्र' वाले जोक तक | VIDEO
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ अपने सफर और खेलों से जुड़े कई दिलचस्प अनुभव साझा किए। पीएम मोदी ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा।” मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद खिलाड़ियों और पीएम के बीच हुई बातचीत के कई पल चर्चा में हैं।
मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने पीएम मोदी के साथ “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए। इस बातचीत में बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के ग्लासगो रेस्टोरेंट वाले अनुभव से लेकर जदुमणि सिंह की कारगिल के शहीदों को जीत समर्पित करने की कहानी और नरेंद्र बेरवाल का मजेदार किस्सा सामने आया।
PM मोदी ने कहा- 'जो खेलेगा, वो खिलेगा'
वीडियो में बॉक्सर साक्षी चौधरी प्रधानमंत्री से मुलाकात को खिलाड़ियों के लिए गर्व का पल बताती हैं। वह पीएम मोदी को बेहद विनम्र बताते हुए उनसे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए संदेश देने का आग्रह करती हैं।
Always #Cheer4Bharat. pic.twitter.com/eSjh8o1Ris
— Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2026
इसके बाद प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए खिलाड़ियों के बीच आते हैं और कहते हैं, “जो खेलेगा, वो खिलेगा।” पीएम ने सभी से भारतीय खेलों का उत्साह बढ़ाते रहने की अपील की। इसके बाद खिलाड़ियों के साथ मिलकर “भारत माता की जय” का नारा भी लगाया।
लवलीना के 'भारत के नक्शे' वाले कदम की PM मोदी ने की तारीफ
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में गलत तरीके से दिखाए गए भारत के नक्शे पर आपत्ति जताने की भी तारीफ की।
पीएम मोदी ने लवलीना से मजाकिया अंदाज में पूछा, “क्या हुआ, वो रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी?”
#WATCH || During his interaction with India’s Commonwealth Games 2026 medal winners, Prime Minister @narendramodi praised boxer Lovlina Borgohain for objecting to a distorted map of India displayed at a restaurant in Glasgow during the Games.
— All India Radio News (@airnewsalerts) August 10, 2026
PM Modi also lauded India’s boxing… pic.twitter.com/LBzxanrmys
दरअसल, भारतीय बॉक्सिंग टीम ग्लासगो के Mister Singh’s India रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गई थी। वहां मेन्यू में भारत का गलत नक्शा दिखने पर लवलीना ने आपत्ति जताई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रधानमंत्री ने इस वीडियो को खास बताते हुए कहा कि यह लंबे समय तक लोगों को याद रहेगा।
जदुमणि सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत कारगिल के वीरों को की थी समर्पित
भारतीय सेना के बॉक्सर और सिल्वर मेडलिस्ट जदुमणि सिंह मंडेंगबाम ने भी प्रधानमंत्री के साथ अपना अनुभव साझा किया। जदुमणि ने ग्लासगो में पाकिस्तान के सुमामा रहमान को 55 किलोग्राम वर्ग में 5-0 से हराने के बाद अपनी जीत कारगिल युद्ध के वीरों को समर्पित की थी। बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने उनके इस जज्बे की जमकर तारीफ की।
पीएम मोदी ने कहा कि कारगिल के वीरों को मेडल समर्पित करने के उनके भाव ने इस जीत को और खास बना दिया।
???????? ???????????????? ???????????????????????????????????????????? ???????????????? ???????????? ???????????????? ???????????????????? ???????????????????????????? ||
— All India Radio News (@airnewsalerts) August 10, 2026
Boxer and silver medallist Jadumani Singh says, "It was Kargil Day, the very day I fought against Pakistan. As a member of the Indian Army, I was determined to defeat Pakistan; I achieved… pic.twitter.com/9fkCJJ5HyH
जदुमणि ने बाद में इस वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। उनकी कहानी इसलिए भी खास रही क्योंकि 50 किलोग्राम वर्ग हटने के बाद उन्होंने 55 किलोग्राम वर्ग में जगह बनाने के लिए बड़ी चुनौती का सामना किया था।
नरेंद्र बेरवाल का किस्सा सुनकर हंस पड़े PM मोदी
हैवीवेट बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने प्रधानमंत्री को अपना एक पुराना मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में पाकिस्तान के एक बॉक्सर के खिलाफ मुकाबले को याद करते हुए बताया कि जीत के बाद उनके प्रतिद्वंद्वी ने उनसे कहा था-
“आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेंद्र है और आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है। मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है।”
#WATCH | "Pakistani boxer said to me 'Aapka naam Narender hai, aapke coach ka naam Narender hai, aapke Pradhan Mantri ka naam Narendra hai. Mujhe Narendra naam se nafrat ho gayi hai'..." says Heavyweight boxer and silver medallist Narender Berwal narrating his conversation with a… pic.twitter.com/qvmwO5D2sz
— ANI (@ANI) August 10, 2026
नरेंद्र बेरवाल की यह बात सुनकर प्रधानमंत्री मोदी भी हंस पड़े। यह किस्सा 2015 के वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स से जुड़ा था, जब बेरवाल ने पाकिस्तानी बॉक्सर को हराया था।
मीराबाई चानू ने सुनाया भावुक सफर
मुलाकात का सबसे भावुक पल तब आया, जब वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने ग्लासगो में गोल्ड मेडल जीतने के पीछे की अपनी मुश्किलों को याद किया।
48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीतने वाली चानू ने बताया कि पिछले कुछ साल उनके लिए बेहद मुश्किल रहे। उन्होंने चोटों के साथ-साथ पारिवारिक परेशानियों का भी सामना किया। पेरिस ओलंपिक में मेडल से चूकने की निराशा भी उनके मन में थी।
???????? @narendramodi ???????????????????????????????????????? ???????????????? ????????????????????’???? ???????????????????????????????????????????????? ???????????????????? ???????????????? ???????????????????? ????????????????????????????.
— All India Radio News (@airnewsalerts) August 10, 2026
PM Modi praised weightlifter Saikhom Mirabai Chanu’s emotional podium moment, saying her tears reflected the gold medal she had earned through… pic.twitter.com/Ier0TFRsXV
मीराबाई ने बताया कि जब ग्लासगो में पोडियम पर खड़ी होकर उन्होंने तिरंगा फहराते और राष्ट्रगान बजते देखा तो वह अपने आंसू नहीं रोक सकीं।
उनकी बात सुनकर पीएम मोदी ने कहा कि उनके आंसू उनकी उपलब्धि की अहमियत को बयां कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे आंसू की हर बूंद से गोल्ड मेडल निकल रहा हो।
मीराबाई की इस उपलब्धि की प्रधानमंत्री पहले भी तारीफ कर चुके हैं। ग्लासगो में उन्होंने 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीतकर लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गेम्स खिताब अपने नाम किया।
CWG 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक जीते। इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारत के लिए बॉक्सिंग सबसे सफल खेलों में रहा।
भारतीय मुक्केबाजों ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें सात गोल्ड शामिल रहे। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, पैरा-एथलेटिक्स और जूडो में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
Delighted to host our outstanding medal winners from the Commonwealth Games 2026 at 7, Lok Kalyan Marg. Heard about their experiences from the Games.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2026
Each one of them has made our nation proud through their exceptional performances. Their success will motivate many youngsters. pic.twitter.com/1zkYCKiV8r
मेडल से आगे खिलाड़ियों की कहानियां बनीं खास
PM मोदी के साथ हुई यह मुलाकात सिर्फ पदक जीतने की खुशी तक सीमित नहीं रही। खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष, भावनाओं और ग्लासगो से जुड़े यादगार अनुभव साझा किए।
किसी ने देश के सम्मान से जुड़ी घटना सुनाई, किसी ने कारगिल के वीरों को याद किया और किसी ने अपने करियर का मजेदार किस्सा सुनाकर माहौल को हल्का कर दिया। वहीं मीराबाई चानू की भावुक कहानी ने इस मुलाकात को एक अलग ही भावनात्मक रंग दे दिया।
39 पदकों के साथ भारत का CWG 2026 अभियान खत्म हुआ, लेकिन चैंपियंस और प्रधानमंत्री के बीच हुई यह मुलाकात खेल प्रेमियों के लिए यादगार पलों में शामिल हो गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
Haribhoomi








