Responsive Scrollable Menu

HPBOSE 12th Supplementary Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, 59.07% छात्र हुए पास; ऐसे करें चेक

HPBOSE 12th Supplementary Result 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

ऐसे चेक करें HPBOSE 12th Supplementary Result
छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब HPBOSE 12th Supplementary Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल, जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

16 जुलाई को हुई थी सप्लीमेंट्री परीक्षा
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी। इसमें करीब 3,271 छात्रों ने हिस्सा लिया था।

1,931 छात्र हुए पास
जारी परिणाम के अनुसार सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 1,931 छात्र सफल हुए हैं। इस तरह परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 59.07 फीसदी रहा। परीक्षा में शामिल छात्रों को अब अपने रिजल्ट के आधार पर आगे की पढ़ाई या अन्य प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट के लिए स्कूल से संपर्क करना होगा। बोर्ड की ओर से मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों को सलाह है कि स्कूल की ओर से निर्धारित तारीख पर अपनी मार्कशीट जरूर प्राप्त कर लें और उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Continue reading on the app

चीन में ऑटो कंपनियों ने 40 लाख कारें वापस मंगवाईं:इसमें टेस्ला की 30 लाख कारें, डोर हैंडल में दिक्कतों के कारण फैसला लिया

चीन के रेग्युलेटर ने सेफ्टी चिंताओं को देखते हुए टेस्ला और कई प्रमुख चीनी इलेक्ट्रिक गाड़ी बनाने वाली कंपनियों को 40 लाख से ज्यादा गाड़ियां वापस मंगाने को कहा है। यह इस साल का सबसे बड़ा ऑटो रिकॉल है, जो मुख्य रूप से गाड़ियों के फ्लश या हिडन छिपे हुए डोर हैंडल में आ रही दिक्कतों से जुड़ा है। 29.8 लाख टेस्ला गाड़ियों में डोर हैंडल की सेफ्टी रिस्क चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन के मुताबिक, अमेरिकी कार निर्माता कंपनी टेस्ला चीन में बनी और इम्पोर्ट की गई लगभग 29.8 लाख ईवी वापस मंगा रही है। इनमें टेस्ला के मॉडल 3, मॉडल वाई, मॉडल एक्स और मॉडल एस जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए डोर हैंडल से जुड़ी इस तकनीकी समस्या का सही करेगी, ताकि किसी दुर्घटना की स्थिति में कोई जोखिम न रहे। दुर्घटना के वक्त अंदर फंस जाते हैं लोग, 2027 से लगेगा बैन चीन और दुनिया के अन्य हिस्सों में हुए कई ईवी हादसों के बाद रेग्युलेटर ने हिडन डोर हैंडल की जांच सख्त कर दी थी। दुर्घटना के बाद इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल होने पर ये डिजिटल डोर हैंडल काम करना बंद कर देते थे, जिससे दरवाजे लॉक हो जाते थे और लोग गाड़ी के अंदर ही फंस जाते थे। चाइनीज रेग्युलेटर ने अपनी वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा है कि गंभीर टक्कर या एक्सीडेंट की स्थिति में अगर कार का इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल होता है, तो ये हैंडल यात्रियों को तुरंत बाहर निकलने से रोकते हैं और बाहर मौजूद बचाव दल को भी अंदर पहुंचने नहीं देते। चीन सरकार ने ऐलान किया है कि अगले साल से ईवी गाड़ियों में फ्लश/हिडन डोर हैंडल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और 2027 तक यह बैन पूरी तरह प्रभावी हो जाएगा। फ्लश/हिडन हैंडल क्या हैं? एयरोडायनामिक्स बढ़ाने और कार को प्रीमियम लुक देने के लिए बॉडी के अंदर छिपे रहने वाले हैंडल, जो चाबी या हाथ पास ले जाने पर बाहर निकलते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Imam ul Haq Controversy Live: इमाम उल हक के फेक इंजरी से पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने गंवाया सीरीज

इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गई पाकिस्तान टीम में बवाल मचा हुआ है. लॉर्ड्स टेस्ट गंवाने के बाद पीसीबी ने अचनाक 7 प्लेयर को इंग्लैंड से वापस बुला लिया है. इसमें इमाम उल हक भी हैं. इमाम उल हक लॉर्ड्स टेस्ट में चोट के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे. उनकी चोट लेकर कहा जा रहा है उन्होंने बहाना बनाया है. Tue, 1 Sep 2026 09:02:34 +0530

  Videos
See all

LPG Cylinder New Rate: LPG सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा | LPG Rate Today | Breaking News | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T03:45:08+00:00

Weather Update: 20 राज्यों में होगी भयंकर बारिश? | Heavy Rain Alert | IMD | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T03:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers