एमबीए के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ा मौका: SNAP 2026 के आवेदन हुए शुरू, जानें महत्वपूर्ण तारीखें और योग्यता
SNAP 2026: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) ने मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (SNAP) 2026 के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पांच दशकों की अकादमिक उत्कृष्टता के साथ सिम्बायोसिस प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की पहली पसंद रहा है, जो वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक और उद्योग जगत की जरूरतों के मुताबिक उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करता है।
SNAP 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की विंडो 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को खुल चुकी है और यह 25 नवंबर 2026 (बुधवार) तक खुली रहेगी। यह कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) कुल तीन तारीखों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्रों को तीन बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इनमें से सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर ही विचार किया जाएगा।
परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें और अन्य विवरण
एसएनएपी (SNAP) 2026 परीक्षा का आयोजन देश के कुल 79 शहरों में किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी मुख्य तारीखें इस प्रकार हैं:
- SNAP टेस्ट 01: 13 दिसंबर 2026 (रविवार)
- SNAP टेस्ट 02: 19 दिसंबर 2026 (शनिवार)
- SNAP टेस्ट 03: 26 दिसंबर 2026 (शनिवार)
- परिणामों की घोषणा: 12 जनवरी 2027 (मंगलवार)
परीक्षा में बहु-विकल्पी (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25% (एक-चौथाई) नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। इस परीक्षा के लिए प्रत्येक प्रयास का रजिस्ट्रेशन शुल्क 2,550 रुपये है, इसके अलावा प्रत्येक प्रोग्राम के लिए 1,000 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया और शैक्षणिक योग्यता
फाइनल मेरिट लिस्ट का निर्धारण एक कंपोजिट स्कोर के आधार पर किया जाएगा, जिसमें कुल 100 अंकों का विभाजन इस प्रकार है:
- SNAP स्कोर: 50 अंकों तक
- ग्रुप एक्सरसाइज (GE): 10 अंक
- पर्सनल इंटरेक्शन (PI): 40 अंक
योग्यता की बात करें तो, SNAP के आवेदन के लिए छात्र के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या राष्ट्रीय महत्व के संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों (एससी/एसटी वर्ग के लिए 45%) के साथ स्नातक (बैचलर) की डिग्री होना अनिवार्य है। विदेशी विश्वविद्यालयों से आने वाले छात्रों के पास एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के समकक्षता प्रमाण पत्र की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित प्रोग्राम की पात्रता जरूर जांच लें।
वाइस चांसलर ने दी छात्रों को शुभकामनाएं
इस अवसर पर सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के वाईस चांसलर डॉ. रामाकृष्णन रमन ने कहा, "SNAP लगातार सिम्बायोसिस के प्रीमियम एमबीए प्रोग्राम का प्रमुख द्वार बना हुआ है और वर्ष 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करते हुए हमें बेहद प्रसन्नता हो रही है। हम सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे समय रहते अपनी तैयारी शुरू करें और इस विश्वविख्यात संस्थान में प्रवेश पाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।"
IND vs SL Test: रवींद्र जडेजा का श्रीलंका में धमाका; 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
Ravindra Jadeja: श्रीलंका बनाम भारत गॉल टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में 'सर' रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। इस दौरान जडेजा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी कर लिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat










