Budget 2027 : सरकार बनाने जा रही अगले साल का बजट, 12 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा इस पर काम
Budget 2027 : सरकार ने अगले साल का बजट बनाने का काम 12 अक्टूबर से शुरू करने की बात कही है. इस बार बजट पूर्व चर्चा नवंबर के मध्य तक की जाएगी और सभी हितधारकों से बातचीत करने के बाद खर्चे का एक आंकड़ा तैयार किया जाएगा. माना जा रहा है कि अगले बार के बजट में सरकार का फोकस विकास दर और इन्फ्रा पर हो सकता है.
लग्जरी रियल एस्टेट में युवाओं की दिलचस्पी बढ़ी, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर वाले इलाकों में कीमतें बढ़ने की संभावना
आवासीय संपत्तियों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद मिलेनियल्स के बीच हाई-एंड और प्रीमियम रियल एस्टेट की मांग बनी हुई है. युवा खरीदार अब घर को सिर्फ रहने की जरूरत के रूप में नहीं देख रहे, बल्कि बेहतर जीवनशैली, वित्तीय सुरक्षा और भविष्य में धन सृजन के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में भी देख रहे हैं. युवा खरीदारों की नजर खासतौर पर उन क्षेत्रों पर है, जहां मेट्रो, एक्सप्रेसवे, रेलवे, एयरपोर्ट, शैक्षणिक संस्थान और व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार हो रहा है. बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर वाले इलाकों में भविष्य में प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने की संभावना निवेशकों को आकर्षित कर रही है.
घर खरीदने के फैसले को प्रभावित किया
बदलती सामाजिक और पारिवारिक सोच भी युवाओं के घर खरीदने के फैसले को प्रभावित कर रही है. आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के बाद युवा अपने लिए अलग और सुविधाजनक घर चाहते हैं. उनके लिए अपना घर स्वतंत्रता और स्थायित्व का अहसास देने के साथ-साथ भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है.
सुविधाएं रुझान को बढ़ा रही
गेटेड कम्युनिटी और आधुनिक आवासीय परियोजनाओं में मिलने वाली सुविधाएं भी इस रुझान को बढ़ा रही हैं. पार्क, क्लब हाउस, जिम, स्विमिंग पूल, पर्याप्त पार्किंग, लिफ्ट और चौबीस घंटे सुरक्षा जैसी सुविधाओं वाली प्रॉपर्टी युवाओं को अधिक आकर्षित कर रही हैं. साथ ही व्यवस्थित और अपने जैसी जीवनशैली वाले लोगों के बीच रहने की चाह भी बढ़ी है.
युवा खरीदारों की पसंद
युवा निवेशक बाजार के उतार-चढ़ाव वाले अन्य विकल्पों की तुलना में रियल एस्टेट को अपेक्षाकृत लंबे समय के निवेश के रूप में देख रहे हैं. अच्छी लोकेशन पर संपत्ति की कीमत बढ़ने के साथ-साथ किराये से नियमित आय की संभावना भी प्रीमियम प्रॉपर्टी की उपयोगिता बढ़ा रही है. यही वजह है कि कीमतों में तेजी के बावजूद हाई-एंड रियल एस्टेट युवा खरीदारों की पसंद बना हुआ है.
वैकेंसी घटकर 15.2 प्रतिशत रह गई
जीवाईजीवाई ग्रुप के डायरेक्टर नवनीत डी का कहना है, “बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतें युवा और समृद्ध भारतीयों को प्रीमियम रियल एस्टेट से दूर नहीं कर रही हैं, बल्कि वे निवेश को लेकर ज्यादा चयनात्मक हो रहे हैं. मिलेनियल्स अब लग्जरी कमर्शियल प्रॉपर्टी को सिर्फ रियल एस्टेट नहीं, बल्कि वेल्थ क्रिएशन, रेंटल इनकम और लॉन्ग टर्म कैपिटल अप्रिसिएशन के अवसर के रूप में देख रहे हैं. वर्ष 2026 की पहली छमाही में भारत का ग्रेड-ए ऑफिस स्टॉक 1.1 अरब वर्ग फुट से अधिक रहा, जबकि वैकेंसी घटकर 15.2 प्रतिशत रह गई. ऐसे में युवाओं के लिए प्रीमियम की अहमियत प्रॉपर्टी के आकार से ज्यादा उसकी लोकेशन, कनेक्टिविटी, क्वालिटी, ब्रांड वैल्यू और भविष्य की कमाई की क्षमता से तय हो रही है.“
मांग 40% से अधिक बढ़ी
निराला वर्ल्ड के सीएमडी सुरेश गर्ग का कहना है, “आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के बाद, युवा अपने लिए अलग और बेहतर घरों की योजना बना रहे हैं. उनके लिए, घर का मालिक होना केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि स्थिरता, स्वतंत्रता और भविष्य की वित्तीय सुरक्षा का प्रतीक भी बन गया है. हालिया सर्वेक्षणों के अनुसार, भारत में लगभग 68% शहरी मिलेनियल्स अपनी पहली नौकरी शुरू करने के पांच वर्षों के भीतर अपना खुद का घर खरीदना प्राथमिकता देते हैं. बदलती जीवनशैली और सिकुड़ती पारिवारिक संरचनाएँ भी इस मानसिकता को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं. औसत परिवार के आकार में 2001 में 5.2 से घटकर आज लगभग 4.0 हो जाने के कारण, महानगरों में बड़े 2–3 बीएचके अपार्टमेंट्स की मांग 40% से अधिक बढ़ गई है. बढ़ती आय और आसान होम लोन की उपलब्धता इस प्रवृत्ति को और भी बढ़ावा दे रही है.“
प्रीमियम प्रॉपर्टी का रुझान
आरजी ग्रुप के डायरेक्टर हिमांशु गर्ग का कहना है, “ युवा खरीदारों के लिए घर का मतलब अब सिर्फ चार दीवारें नहीं रह गया है. सुरक्षा, बेहतर वातावरण, क्लब, जिम, पार्क और अन्य आधुनिक सुविधाएं उनके खरीदारी के फैसले को प्रभावित कर रही हैं. गेटेड कम्युनिटी में मिलने वाली सुविधाजनक और व्यवस्थित जीवनशैली प्रीमियम प्रॉपर्टी की ओर युवाओं का रुझान बढ़ा रही है.“
कीमत बढ़ने की संभावना भी मजबूत
श्री केबी ग्रुप के संस्थापक राकेश सिंघल के अनुसार, “मिलेनियल्स अब प्रॉपर्टी खरीदते समय केवल आज की कीमत नहीं देखते, बल्कि अगले 10 से 15 वर्षों की संभावनाओं का भी आकलन करते हैं. बेहतर कनेक्टिविटी, विकसित हो रहे इलाके और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर उनके निवेश के फैसले में अहम भूमिका निभाते हैं. युवा ऐसे स्थान चुन रहे हैं, जहां आज की सुविधाओं के साथ भविष्य में संपत्ति की कीमत बढ़ने की संभावना भी मजबूत हो.“
आर्थिक सुरक्षा जैसे फायदे दिख रहे
सीएमडी एआईजीआईएन राकेश कुमार अग्रवाल के अनुसार, “इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से नए रियल एस्टेट हॉटस्पॉट विकसित हो रहे हैं और इन क्षेत्रों के आस-पास युवा निवेशक वर्तमान जरूरतों से आगे भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए प्रॉपर्टी खरीद रहे है जहां जीवनशैली और निवेश पर रिटर्न मायने रखता है. प्रीमियम रियल एस्टेट को आज एक एसेट के रूप में देखा जा रहा है जिससे प्रीमियम रेन्टल, पूंजी वृद्धि और आर्थिक सुरक्षा जैसे फायदे दिख रहे है.“
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation









