Responsive Scrollable Menu

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 675 हुई

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 675 हुई

Continue reading on the app

सबकी समस्या के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध, दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव, हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता से किया जाए. उन्होंने हर पात्र व्यक्ति को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने और जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

समस्याओं व शिकायतों को ध्यान से सुना

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 200 लोगों से मिले. कुर्सियों पर बैठे लोगों तक वह खुद गए. उनकी समस्याओं व शिकायतों को ध्यान से सुना. सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की समस्या का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा.

आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए

जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे. इन लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए, और सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी.

सीएम ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए. जनता दर्शन में कुछ लोग पारिवारिक विवादों के मामले भी लेकर आए थे. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारिवारिक विवादों में सर्वप्रथम सबंधित पक्षों के बीच संवाद कराने की पहल की जाए.

सीएम की दिनचर्या परंपरागत रही

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही. गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा समक्ष शीश झुकाने के बाद वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले. मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की. मुख्यमंत्री ने गायों और गोवंश को स्नेहिल भाव से पूड़ी-गुड़ खिलाया.

 

Continue reading on the app

  Sports

FIH Women’s World Cup: अर्जेंटीना बनी वर्ल्ड चैंपियन, नीदरलैंड को फाइनल में चौंकाया, 12 साल का दबदबा खत्म

Netherlands vs Argentina Final: नीदरलैंड ने करीब 24 मिनट तक इस मुकाबले में बढ़त बनाए रखी लेकिन फाइनल हूटर बजने से 6 मिनट पहले अर्जेंटीना ने बराबरी की और फिर शूटआउट में खिताब जीत लिाय. Sat, 29 Aug 2026 23:44:52 +0530

  Videos
See all

UP News : योगी सरकार की तारीफ करने लगा मुस्लिम युवक ? #yogiadityanath #upnews #encounternews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T19:03:31+00:00

Viral Video | उफनती नदी में बच्चे को बचाने दौड़े युवक | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T19:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers