Responsive Scrollable Menu

एक बीमार यूरोपीय से 7,044 मौतें : सदी भर पहले दिल्ली में ऐसे अधिसूचित हुई इन्फ्लुएंजा बीमारी

एक बीमार यूरोपीय से 7,044 मौतें : सदी भर पहले दिल्ली में ऐसे अधिसूचित हुई इन्फ्लुएंजा बीमारी

Continue reading on the app

Explainer: फिल्मों के नाम के साथ Part 1, Chapter 1 और Saga क्यों लिखा जाता है? जानिए इनका असली मतलब

Difference Between Part 1 Chapter 1 and Saga: आजकल जब हम कोई फिल्म देखने थिएटर में जाते हैं, टीवी या ओटीटी पर पर सर्च करते हैं तो फिल्मों के नाम के साथ कुछ शब्द लिखे नजर आते हैं. अब सिर्फ फिल्म का नाम और उसके आगे नंबर लिख देना ही काफी नहीं होता है. कई फिल्मों के नाम के साथ Part 1, Part 2, Chapter 1, Chapter 2 और Saga जैसे शब्द लिखे जाने लगे हैं. 

मिसाल के तौर पर ‘सालार: पार्ट 1-सीजफायर’, ‘केजीएफ: चैप्टर 1’, ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ और हॉलीवुड की ‘ट्वाइलाइट सागा’ जैसी फिल्में हमारे सामने हैं. ऐसे नाम देखकर कई लोगों के मन में कभी न कभी सवाल आया होगा कि आखिर इन शब्दों का मतलब क्या होता है? क्या Part और Chapter में कोई फर्क होता है? और Saga का मतलब क्या है? इसके साथ ही यह सवाल भी मन में आता है कि आखिर  मेकर्स फिल्मों के नाम के साथ इन शब्दों को लगाते हैं. इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

सबसे पहले समझिए Part 1 का मतलब

Part का सीधा सा मतलब होता है किसी बड़ी कहानी का एक पार्ट. जब मेकर्स के पास ऐसी कोई बड़ी कहानी होती है जो एक ही फिल्म में ठीक से नहीं दिखाई जा सकती, तो वे उसे अलग-अलग पार्ट में रिलीज किया जाता है. ऐसे में पहली फिल्म को Part 1 और उसके आगे आने वाली फिल्म को Part 2 कहा जाता है.

सरल शब्दों में समझे तो Part 1 किसी बड़ी कहानी की शुरुआत या पहला पार्ट होता है. इसमें कुछ स्टोरी पूरी हो सकती है, लेकिन बड़ी कहानी को आगे बढ़ाने के लिए कुछ चीजें बची रहती हैं. ऑडियंस को पता होता है कि इसके बाद एक और फिल्म आने वाली है. कई बार Part 1 किसी बड़े सवाल या ट्विस्ट पर खत्म होती है. इसे क्लिफहैंगर कहा जाता है. यानी स्टोरी ऐसी जगह रुकती है, जहां दर्शक सोचने लगता है कि अब आगे क्या होगा.

‘सालार: पार्ट 1-सीजफायर’ इसका एक उदाहरण है. फिल्म में प्रभास के किरदार और उसके वर्ल्ड को दिखाया गया है. जबकि कहानी को आगे बढ़ाने के लिए काफी चीजें उसमें नहीं दिखाया गया था. इसी तरह ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी बड़ी फिल्मों की कहानी में भी बहुत सारे किरदार और घटनाएं शामिल हैं, जिन्हें एक ही फिल्म में पूरी तरह दिखाना आसान नहीं है.

Part 1 का मतलब यह नहीं कि फिल्म अधूरी है

इसके साथ ही आपको यह बात भी समझनी पड़ेगी कि अगर किसी फिल्म के नाम के साथ Part 1 लिखा है तो इसका यह मतलब नहीं है कि फिल्म अधूरी है. कई बार एक फिल्म की मैन कहानी पूरी हो जाती है, लेकिन उसके किरदारों और दुनिया में आगे भी बहुत कुछ दिखाने की गुंजाइश रह जाती है. 

मेकर्स यह भी देखते हैं कि अगर पूरी स्टोरी एक ही फिल्म में दिखाई गई तो फिल्म बहुत लंबी या बोरिंग लग सकती है. कई किरदारों को ठीक से जगह नहीं मिलेगी या कहानी जल्दी-जल्दी आगे बढ़ानी पड़ेगी.

इसलिए फिल्म  को दो पार्ट में बनाना बेहतर हो सकता है. कई बार दोनों Parts की स्टोरी को पहले ही तैयार होती है. जैसे रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रेंचाइजी. इसके दोनों पार्ट को पहले ही शूट कर लिया गया था लेकिन इसे रिलीज अलग-अलग टाइम पर  किया गया था.  

Chapter 1 का असली मतलब क्या है?

अब बात करते हैं Chapter की. इसका मतलब होता है किसी का कहानी का पहला चैप्टर, जैसे किसी बुक में कहानी कई चैप्टर में बंटी होती है. फिल्म के नाम में Chapter लगाने का मतलब भी कुछ ऐसा समझा जा सकता है.  मेकर्स अपनी ऑडियंस को यह महसूस कराना चाहते हैं कि वे एक बहुत बड़ी स्टोरी का सिर्फ एक चैप्टर देख रहे हैं. आगे इस कहानी में और भी चीजें देखने को मिलेगी.  यश की ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ को याद कीजिए. फिल्म में रॉकी के बचपन, उसके स्ट्रगल और KGF की दुनिया में उसके पहुंचने की स्टोरी को दिखाया गया है. इसके बाद ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ में उसकी दुनिया को और विस्तार से दिखाया जाता है.  इस तरह Chapter शब्द कहानी को एक बुक की तरह दिखाता है. एक Chapter में किरदार की लाइफ का एक हिस्सा दिख सकता है, जबकि दूसरे Chapter में वही किरदार एक नए दौर में पहुंच सकता है.

 ‘Saga’ का मतलब क्या होता है?

सागा शब्द पार्ट और चैप्टर से थोड़ा अलग है. आसान भाषा में कहे तो Saga का मतलब एक बहुत बड़ी और लंबे समय तक चलने वाली कहानी हो सकती है.  ऐसी कहानी सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं रहती. इसमें कई फिल्में हो सकती हैं और उनके बीच किरदारों, घटनाओं या पूरी कहानी की दुनिया का रिलेशन हो सकता है.

हॉलीवुड में ‘Twilight Saga’ इसका बड़ी मिसाल है. इसी तरह Marvel ने अपनी शुरुआती 23 फिल्मों को मिलाकर The Infinity Saga कहा था. इन फिल्मों में अलग-अलग सुपरहीरो की अपनी-अपनी स्टोरी थीं, लेकिन धीरे-धीरे वे एक बड़ी स्टोरी से जुड़ते गए. इसलिए Saga वर्ड किसी एक फिल्म से ज्यादा बड़ी स्टोरी का एहसास देता है.

क्या Saga में कई जनरेशन की स्टोरी होना जरूरी है?

नहीं. यह जरूरी नहीं है कि Saga वाली फिल्मों में दादा, पिता और बेटे की स्टोरी जरूर दिखाई जाएगी. आज के फिल्मों में Saga शब्द का यूज ऐसी बड़ी फिल्मों के लिए भी किया जाता है, जिसका विस्तार कई फिल्मों तक हो. इसमें कई किरदार हो सकते हैं, अलग-अलग जगहें हो सकती हैं और कहानी कई सालों तक चल सकती है. यानी Saga का सीधा मतलब सिर्फ कई जनरेशन की कहानी नहीं है. इसका मतलब एक ऐसी बड़ी स्टोरी से है, जिसका सफर काफी लंबा हो और जिसे एक फिल्म में खत्म करना मुश्किल हो.

मेकर्स फिल्मों के नाम के साथ इन शब्दों का यूज क्यों करते हैं?

अब सबसे बड़ा सवाल आता है कि आखिर मेकर्स को इन शब्दों का यूज क्यों करते हैं और इसका क्या फायदा होता है. आपको बता दें कि इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इससे ऑडियंस के बीचक्यूरोसिटी पैदा होती है. जब किसी फिल्म के नाम में Part 1 या Chapter 1 लिखा होता है, तो लोग पहले से समझ जाते हैं कि कहानी आगे बढ़ने वाली है. अगर फिल्म किसी बड़े सवाल पर खत्म होती है, तो लोग उसके बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा करने लग जाते हैं और अपनी-अपनी थ्योरी बनाते हैं और यह जानने की कोशिश करते हैं कि अगले Part में क्या होगा. इससे उस फिल्म को लेकर बज बना रहता है. फिल्म रिलीज होने के कई महीने बाद भी लोग उसके अगले पार्ट के बारे में बात करते रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: Explainer: आखिर किसी फिल्म को Hit, Superhit और Blockbuster कौन घोषित करता है? यहां जानिए इसकी पूरी डिटेल

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी बने Duleep Trophy में कप्तान, सेमीफाइनल में संभाली East Zone की कमान, ईशान किशन को इंजरी

Duleep Trophy semifinal में वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के कप्तान बने हैं. उन्होंने ये जिम्मेदारी ईशान किशन के चोटिल होने के बाद उठाई है. Sun, 30 Aug 2026 12:22:18 +0530

  Videos
See all

PM Modi Uzbekistan Visit : उड़े जब जब जुल्फें तेरी' पर उज्बेक बच्चों का डांस, PM मोदी देखते रह गए | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T07:35:12+00:00

Mann Ki Baat: मन की बात का 137वां एपिसोड Live | PM Modi | Khelo India | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T07:43:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers