Responsive Scrollable Menu

'गाली-गलौज शुरू कर दी...फिर हाथापाई हो गई', सलमान खान का हुआ था सुभाष घई से झगड़ा, डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा

Subhash Ghai Recalls Fight With Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी दबंग पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं. ऐसे कई मौके आए हैं, जब भाईजान का गुस्सा देखने को मिला था. बॉलीवुड में एक आम राय यह भी है कि सलमान खान से कोई झगड़ने की हिम्मत नहीं करता है. उनका सलमान का यूं तो बॉलीवुड कई सेलेब्स संग विवाद हो चुका है. जिनमें एक डायरेक्टर सुभाष घई संग विवाद भी बहुत चर्चा में रहा था. बताया जाता है कि सालों पहले दोनों के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हो गया था, तब गाली-गलौज से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच गई थी. जिसके बाद खुद सलमान खान के पिता सलीम खान को मामले को शांत करना पड़ा था.

सुभाष घई और सलमान खान का सालों पुराना ये झगड़ा फिर चर्चा में आ गया है. दरअसल, डायरेक्टर सुभाष घई ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस पुराने किस्से को सुनाया है. आइए जानते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा है.  

युवराज फिल्म से पहले हुआ था झगड़ा

दरअसल, साल 2008 में सुषाई घई ने युवराज फिल्म बनाई थी. वह इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे. इस फिल्म के बनने से पहले दोनों के बीच काफी बड़ा झगड़ा हुआ, जिसके चलते दोनों के रिश्ते बिगड़ गए थे. हाल ही में सुभाष घई ने जूम संग बातचीत में इस किस्से के बारे में विस्तार से बताया. सुभाष घई ने बताया कि सलमान खान के भाई उनके पास आए और मिस्टर प्यार किया वाले एक्टर को फिल्म में लेने की बात की. जब उन्होंने पूछा कि एक्टर खुद इच्छुक हैं तो जवाब मिला कि सलमान खान तैयार हैं. घई ने कहा, 'मैंने कहानी लिखी. मेरी चुनौती ये होती है कि एक्टर को ऐसा किरदार दूं जो उसने पहले कभी नहीं किया हो.' इसके आगे उन्होंने बताया कि फिल्म से पहले उनका सलमान खान के बीच जोरदार झगड़ा हो गया. 

'गाली-गलौज शुरू कर दी...फिर हाथापाई हो गई'

सुभाष घई ने कहा, 'हाथापाई हुई. फिर उनके पिता ने उन्हें डांटा.' इसके साथ ही सुभाष घई ने उस रात की कुछ चौंकाने वाला खुलासा किया कि सलमान खान उस दौरान नशे में थे. उन्होंने कहा, 'हम एक पार्टी में थे. सलमान नशे में थे. वो कुछ गलत कह रहे थे तो मैंने कहा, ‘वो मत बोलो.’ उन्हें मुझसे कुछ शिकायत थी. उन्होंने पूछा, ‘तुमने ये या वो क्यों किया?’ मैंने कहा ये डायरेक्टर के तौर पर मेरा फैसला है. उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी, मैंने मना किया. वहीं झगड़ा हो गया.'

ये भी पढ़ें: 'मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो', काजल राघवानी पर बुरी तरह बिफरे निरहुआ, जानिए किस बात पर हुआ बवाल

सलमान खान के पिता ने शांत कराया मामला

सुभाष घई और सलमान के बीच के झगड़े को एक्टर के पिता सलीम खान ने शांत कराया था. सुभाष घई के मुताबिक, सलीम खान ने सलमान को डांटा और उनसे माफी भी मंगवाई. सुभाष घई ने कहा, 'अगली सुबह ही सलीम साहब ने मुझे फोन किया और बताया कि सलमान ने ये सब अपनी मां को बता दिया. उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें डांट दिया है. उन्होंने सलमान को मेरे घर माफी मांगने भेजा. और वो आए. उन्होंने विनम्रता से माफी मांगी, उसके बाद मुझे उनसे प्यार हो गया क्योंकि उन्होंने अपने पिता का इतना सम्मान किया. मैंने वो बात छोड़ दी. हम अक्सर एक-दूसरे के यहां जाते रहे. उसके बाद हमने साथ फिल्म की.' बता दें कि युवराज फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आए थे लेकिन यह बॉक्स ऑफिस ज्यादा चल नहीं सकी. 

ये भी पढ़ें: 'क्रिएटिविटी और परंपरा को मिलाकर खिलवाड़ नहीं कर सकते', एड विवाद को लेकर कंगना के बाद अब उर्वशी ने कृति पर साधा निशाना

Continue reading on the app

कोलकाता नगर निगम और मेट्रो रेलवे ने डेंगू उन्मूलन के लिए विशेष अभियान शुरू किया

कोलकाता, 29 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) और मेट्रो रेलवे ने शनिवार को शहर से डेंगू उन्मूलन के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया।

यह संयुक्त अभियान कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन क्षेत्र से शुरू हुआ और 3 सितंबर तक चलेगा।

केएमसी प्रशासक स्मिता पांडे और मेट्रो रेलवे कोलकाता की प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (पीसीएमओ) रीना मुखर्जी संयुक्त रूप से इस अभियान का नेतृत्व कर रही हैं।

पश्चिम बंगाल के नगर मामलों और शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल अभियान के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित थे।

मंत्री पॉल ने कहा कि आम आदमी के जागरूक न होने पर डेंगू का उन्मूलन नहीं हो सकता। फुटपाथों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। व्यापारियों को कम से कम दो-तिहाई जगह आवागमन के लिए खाली रखनी चाहिए।

यह अभियान शहर के सभी मेट्रो स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दक्षिण पूर्वी रेलवे के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेन कार शेड क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

रेलवे आवास क्षेत्रों में, उन सभी परित्यक्त जमीनों या परिसरों के मालिकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं या भेजे जाएंगे जहां झाड़ियों के कारण पानी जमा हो रहा है या जमा होने की संभावना है।

नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 496 के तहत नोटिस जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा, प्रतिबंधित प्लास्टिक या गंदगी कहीं भी फेंकने पर 200 से 400 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

कहीं भी थूकने या गंदगी फेंकने पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि दोषी को सख्त चेतावनी भी दी जाएगी कि वह जगह को साफ करे और घटना को कैमरे में रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड करे।

यह अभियान केवल मानसून के मौसम या कुछ दिनों के लिए नहीं है।

यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

बताया गया है कि यह अभियान सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग जैसे अन्य सरकारी विभागों के साथ मिलकर राज्य भर में चलाया जाएगा।

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह केवल सरकार की लड़ाई नहीं है; इसे जन आंदोलन में बदलना होगा। आम जनता के जागरूक हुए बिना डेंगू का उन्मूलन नहीं हो सकता। घरों या टंकियों में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। पानी की टंकियों की नियमित सफाई करनी चाहिए। यह अभियान 3 सितंबर तक चलेगा।

--आईएएनएस

एमएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जब चुइंगम चबाना बन गया काल, रिकी डार्लिंग की वो खौफनाक कहानी, ऐसी दुर्घटना जिसने वर्ल्ड क्रिकेट को हिला दिया

cricket unique stories: क्रिकेट के इतिहास में बाउंसर से चोट लगने की कई दुखद कहानियां दर्ज हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी खिलाड़ी की जान सिर्फ इसलिए जाते-जाते बची क्योंकि वह मैदान पर मजे से चुइंगम चबा रहा था. जी हां, साल 1979 में एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रिकी डार्लिंग के साथ एक ऐसा ही वाकया हुआ था, जिसने कुछ ही सेकंड में पूरे खेल जगत की सांसें अटका दी थीं Tue, 1 Sep 2026 14:59:27 +0530

  Videos
See all

नेपाल में तबाही का सबसे बड़ा आंकड़ा! 987 मौतें, 4 हजार से ज्यादा अब भी लापता | Nepal Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T10:15:23+00:00

पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया एक और आतंकवादी #pakistan #jaishEmahammed #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T10:11:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers