Responsive Scrollable Menu

Palamu में 2.20 करोड़ रुपये का Ganja बरामद, Jharkhand पुलिस ने दो भाइयों को दबोचा

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने शनिवार को एक घर पर छापा मारकर करीब 2.20 करोड़ रुपये कीमत का 443 किलोग्राम गांजा बरामद किया और दो भाइयों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नौडीहा बाजार क्षेत्र के महुरांव गांव स्थित घर पर छापेमारी की।

पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया, ‘‘हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 443 किलोग्राम गांजा बरामद किया। जब्त मादक पदार्थ को 423 प्लास्टिक बोरियों में भर कर रखा गया था। आरोपी आपस में भाई हैं और उनकी पहचान जमशेद आलम (25) और रजा अली (19) के रूप में हुई है।’’ उन्होंने बताया कि जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब 2.20 करोड़ रुपये है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह मादक पदार्थ ओडिशा के संबलपुर जिले से लाया गया था और इसे जिले के विभिन्न हिस्सों तथा पड़ोसी राज्य बिहार में तस्करी करने के लिए जमा किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

Continue reading on the app

बीरभूम में बोले शुभेंदु अधिकारी- आशीष बनर्जी का निधन दुखद, भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बीरभूम में प्रशासनिक बैठक के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में हुई हजारों करोड़ की चोरी की जांच जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने में राज्य और जिला पुलिस सक्षम है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

The post बीरभूम में बोले शुभेंदु अधिकारी- आशीष बनर्जी का निधन दुखद, भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

CPL 2026: मेडन ओवर में ही 3 विकेट…19 साल के गेंदबाज के आगे मुनरो- पोलार्ड भी नपे, करियर का बेस्ट प्रदर्शन, VIDEO

Caribbean Premier League 2026 में 19 साल के गेंदबाज ने ट्रिपल विकेट मेडन ओवर से सबका ध्यान खींचा है. ऐसा करते हुए उसने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया है. Sun, 30 Aug 2026 08:16:59 +0530

  Videos
See all

Chitrakoot Floods: मूसलाधार बारिश से चित्रकूट में बाढ़ | Mandakini River | Weather Update | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T02:57:01+00:00

Nepal Flood Latest News 2026: Flash Flood के बाद Trishuli Market का ये मंजर देख डर जाएंगे... #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T03:00:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers