Responsive Scrollable Menu

FSSAI ने Everest और Laljee Godhoo के हींग पाउडर की बिक्री पर लगाई रोक

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने मानकों के उल्लंघन पाए जाने के बाद एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और लालजी गोधू एंड कंपनी के हींग पाउडर बेचने पर रोक लगा दी है। नियामक ने शनिवार को यह जानकारी दी। खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स और लालजी गोधू एंड कंपनी के हींग पाउडर उत्पाद घटिया गुणवत्ता के पाए गए थे।

इसके बाद इनकी हींग पाउडर बिक्री पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। एफएसएसएआई ने एवरेस्ट के मामले में हींग पाउडर की सभी किस्मों की बिक्री तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दी है। नियामक ने कहा, ‘‘प्राथमिक खाद्य प्रयोगशाला के खाद्य विश्लेषक द्वारा हींग पाउडर (मिश्रित हींग) के नमूनों को मानकों के अनुरूप नहीं पाया और गलत ब्रांडिंग पाई गई।’’ एफएसएसएआई ने कहा कि ये उत्पाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम, 2011 के प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए गए।

इनमें अल्कोहल में घुलनशील अर्क की मात्रा निर्धारित मानक कम से कम पांच प्रतिशत के मुकाबले शून्य प्रतिशत थी। नियामक ने कहा, ‘‘पीली हींग पाउडर (मिश्रित हींग) और काली हींग पाउडर (मिश्रित हींग) के नमूने भी मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इनमें अल्कोहल में घुलनशील अर्क क्रमश: 3.29 प्रतिशत और 4.4 प्रतिशत पाया गया।’’ नियामक ने चेतावनी दी है कि खामियों को दूर नहीं करने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एफएसएसएआई ने कहा कि लालजी गोधू को भी हींग पाउडर बेचने से रोक दिया गया है। नियामक ने कहा, ‘‘मिश्रित हींग (पाउडर और टुकड़े) के नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। ये नमूने गलत ब्रांडिंग वाले और घटिया गुणवत्ता के भी पाए गए।’’ एफएसएसएआई ने कहा कि मिश्रित हींग बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली कच्ची हींग की किस्मों में अधिक मात्रा में स्टार्च पाया गया।

Continue reading on the app

BJP Social Media: कांग्रेस पर मीम-व्यंग्य वाला डिजिटल वॉर, निशाने पर राहुल गांधी! VIDEO

BJP Social Media Strategy में मीम और व्यंग्य का इस्तेमाल बढ़ा है। कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाना बनाने वाली पोस्ट में राज्य इकाइयां भी सक्रिय हैं। जानें BJP की नई सोशल मीडिया रणनीति और 'दिमागी नक्सल' नैरेटिव।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: सिर्फ 47 गेंदों में काम पूरा, गेंदबाजों कें बाद कप्तान का कहर, श्रीलंका की आसान जीत

पहली बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में इस टूर्नामेंट में उतरी श्रीलंका की शुरुआत एकदम विस्फोटक रही और उसने बाकी टीमों को भी चेतावनी दे दी कि उससे पार पाना आसान नहीं होने वाला. Sun, 30 Aug 2026 00:23:48 +0530

  Videos
See all

दुनिया को भारत का संदेश! | Mohan Bhagwat | Mohan Bhagwat latest Speech Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T22:45:12+00:00

'United in Oneness' — विविधता ही हमारी ताकत | Mohan Bhagwat | Mohan Bhagwat latest Speech Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T22:43:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers