Responsive Scrollable Menu

PM Modi SCO Summit दौरे पर रवाना, Nepal Flood में 626 की मौत और खेल अपडेट

‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि6 मोदी लीड रवाना आतंकवाद से मुक्त क्षेत्र के भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे: मोदी नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान की यात्रा पर रवाना हुए। उन्होंने कहा कि वह इस संगठन के लिए भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और आतंकवाद के अभिशाप से मुक्त क्षेत्र के लिए साथी सदस्यों के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

दि21 राहुल खरगे लीड शुद्धिकरण खरगे के सभा स्थल का ‘शुद्धीकरण’ अपराध, प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दें प्रधानमंत्री: राहुल गांधी नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल के कथित शुद्धीकरण को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की।

वि8 नेपाल बाढ़ मृतक नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 626 हुई काठमांडू: मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है जबकि आपदा के बाद करीब 2,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अर्थ5 सीएनजी कीमत वैश्विक एलएनजी लागत में उछाल से दिल्ली में सीएनजी के दाम 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े नयी दिल्ली: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शनिवार को दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की।

दि31 भाजपा सांसद सज्जन भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के तीन सांसदों के सज्जन कुमार के घर जाने पर नाराजगी जताई नयी दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दिल्ली के पार्टी सांसदों कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया को तलब किया और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके घर जाकर शोक जताने पर नाराजगी जताई।

प्रादे59 बंगाल ममता प्राथमिकी टीएमसीपी बैठक को लेकर अदालत के आदेश के ‘उल्लंघन’ पर ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की बैठक के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की।

प्रादे50 केरलम कांग्रेस नेता तीसरी लीड गिरफ्तारी केरलम के मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पार्टी से निकाला गया तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे66 उप्र अखिलेश एसआईआर अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले फिर एसआईआर कराए जाने की आशंका जताई लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लोगों को सतर्क रहने का आह्वान करते हुए आशंका जताई कि विधानसभा चुनाव से पहले फिर से एसआईआर कराकर नई मतदाता सूची तैयार की जा सकती है।

वि20 नेपाल बाढ़ भारत नेपाल ने संकट के समय भारत के प्रयासों की सराहना की, प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘अत्यंत उदार’ देवीघाट(नेपाल): नेपाल ने देश में आयी विनाशकारी बाढ़ और 600 से अधिक लोगों की जान जाने के कारण उत्पन्न संकट के समय मदद करने के लिए भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘अत्यंत उदार’ बताया।

अर्थ1 सीतारमण अमेरिका गोलमेज भारत में विनिर्माण कीजिए, दुनिया के लिए बनाइए: सीतारमण वाशिंगटन: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक निवेशकों को भारत में विनिर्माण आधार तथा प्रौद्योगिकी तथा नवाचार केंद्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। वित्त मंत्री ने उनसे भारत की प्रतिभा और अवसरों का लाभ उठाकर दुनिया के लिए विनिर्माण करने का आग्रह किया।

खेल14 खेल एथलेटिक्स एशियाड लीड चोपड़ा नीरज चोपड़ा चोटिल होने के कारण एशियाई खेलों से बाहर नयी दिल्ली: भारत के एशियाई खेलों में एथलेटिक्स के अभियान को करारा झटका लगा है क्योंकि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शनिवार को घोषणा की कि अभ्यास के दौरान उनके टखने के ‘लिगामेंट’ में चोट लगने के कारण वह 2026 के बाकी सत्र में नहीं खेल पाएंगे।

खेल6 खेल स्क्वाश भारत वेलावन सेंथिलकुमार ने बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश जीता बुडापेस्ट: भारत के वेलावन सेंथिलकुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में बालाज़ फ़रकास को हराकर हंगरी की राजधानी में खेले गए बुडापेस्ट ओपन स्क्वाश के रूप में अपना पहला पीएसए कॉपर-लेवल का खिताब जीता।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार: वि17 विदेशी क्षमा किसी विदेशी में सच्चे मन से माफ़ी मांगना इतना मुश्किल क्यों है? लंदन: जब लोग माफी मांगते हैं, तो वे केवल अपनी गलती स्वीकार नहीं कर रहे होते। वे यह भी जाहिर करते हैं कि वे जिम्मेदारी, नैतिकता, सामाजिक और नैतिक मानदंडों तथा दूसरों के साथ अपने संबंधों को किस तरह समझते हैं। ये सभी बातें अलग-अलग सांस्कृतिक परिवेश में काफी भिन्न हो सकती हैं।

वि21 अमेरिका झील नाम ‘लेक ओंटारियो’ से ‘लेक अमेरिका’ तक- मानचित्रों पर क्या दर्ज किया जाए, यह तय करने का अधिकार किसे है? मेनोमोनी (अमेरिका): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 27 अगस्त, 2026 को एक कार्यकारी आदेश जारी कर ‘‘लेक ओंटारियो’’ का नाम बदलकर “लेक अमेरिका” करने का आदेश दिया। उन्होंने दावा किया कि उनका प्रशासन पहले ही ‘‘उन सभी संबंधित लोगों को सूचित कर चुका है, जिन्हें सूचित किया जाना आवश्यक है।

Continue reading on the app

किचन में मिलावट का खेल! Everest और Lalji Godhu की Hing पर FSSAI का कड़ा एक्शन

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने लैब टेस्ट में घटिया पाए जाने के बाद एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स और लालजी गोधू की हींग की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी है। कंपनियों को नियमों के उल्लंघन के बारे में सफाई देने और यह बताने के लिए एक्शन प्लान जमा करने का निर्देश दिया गया है कि वे तय मानकों का पालन कैसे करेंगी। उन्हें बाजार में मौजूद घटिया प्रोडक्ट्स को खुद से वापस मंगाने की सलाह भी दी गई है। जब तक वे नियमों का पालन नहीं करतीं, तब तक यह रोक लागू रहेगी।
 

इसे भी पढ़ें: भागवत की न्यूयॉर्क यात्रा: आर्थिक निवेश, सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक संघ नेटवर्क का विस्तार


FSSAI ने एवरेस्ट के एग करी मसाला, चिकन मसाला और गरम मसाला में भी नियमों का पालन न किए जाने की बात पाई है। हालांकि, इन तीनों प्रोडक्ट्स पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। FSSAI ने एक बयान में कहा कि ग्राहकों की शिकायत के बाद उसने हींग के बड़े ब्रांड्स की निगरानी शुरू की। मुंबई में कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और गुजरात के उमरगाँव में एवरेस्ट की यूनिट से लिए गए सैंपल तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। 

मौजूदा नियमों के अनुसार, कंपाउंडेड हींग में कम से कम 5 प्रतिशत अल्कोहल में घुलनशील अर्क (extract) होना चाहिए। फ़ूड सेफ़्टी रेगुलेटर ने बताया कि जाँच में सैंपल में केवल 0 से 3 प्रतिशत ही अर्क मिला, जिससे पता चलता है कि बनाने वाले ज़रूरत से 30 से 40 प्रतिशत कम कच्ची हींग का इस्तेमाल कर रहे थे। लालजी गोधू यूनिट से इकट्ठा की गई कच्ची हींग की छह किस्मों में 15 से 32 प्रतिशत स्टार्च पाया गया, जो कि तय अधिकतम सीमा 1 प्रतिशत से कहीं ज़्यादा है।
 

इसे भी पढ़ें: Nitin Nabin का सख्त रुख: Sajjan Kumar को श्रद्धांजलि देने वाले 3 BJP MPs को लगाई फटकार


यह कदम तब उठाया गया है जब FSSAI ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने ज़्यादा चीनी, नमक या सैचुरेटेड फैट वाले पैक्ड फ़ूड के पैकेट के सामने की तरफ़ एक चमकीले लाल रंग का, छह कोनों वाला (हेक्सागोनल) वॉर्निंग लेबल लगाने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव जस्टिस जेबी पारदीवाला की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच द्वारा पैकेट के सामने वॉर्निंग लेबल लगाने में देरी को लेकर FSSAI और सरकार को फटकार लगाने के कुछ दिनों बाद पेश किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

Women’s T20 Asia Cup 2026: स्मृति मंधाना ने वर्ल्ड रिकॉर्ड को खतरे में डाला, इस मामले में नंबर 1 बनना तय

महिला T20 एशिया कप 2026 के दौरान स्मृति मंधाना वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकती हैं. ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है क्या और मंधाना उसे तोड़ने के कितने करीब हैं, आइए जानते हैं. Tue, 01 Sep 2026 10:42:25 +0530

  Videos
See all

Sugar Price Drop: चीनी के नए दाम पर आया बड़ा अपडेट! | Sugar Price News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:30:37+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की खबरें देखिए | CM Dhami | Rahul Gandhi | Congress vs BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:33:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers