Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood Crisis Update : नेपाल में आई भीषण बाढ़ से लापता हुई भारतीय महिला! Latest News | Top News

Severe floods that struck the Himalayan region bordering Nepal and China on August 26 have caused massive devastation. Hundreds of bodies have been recovered in Nepal so far, while thousands of people are reported missing. According to the latest reports, the death toll from this disaster in Nepal and Tibet has reached approximately 700, and over 2,500 people are still reported missing. Sheetal, a young woman from Mumbai, is also among the missing. Watch the video to see what Sheetal's family has shared. नेपाल और चीन की सीमा से लगे हिमालयी क्षेत्र में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। नेपाल में अब तक सैकड़ों शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि हजारों लोगों के लापता होने की खबर है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, नेपाल और तिब्बत में इस आपदा से मरने वालों की संख्या करीब 700 तक पहुंच गई है और 2,500 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इसमें एक मुंबई की युवती शीतल भी लापता है। वीडियो में देखिए शीतल के परिवार ने क्या-क्या बताया? #nepalflood #bhotekoshi #missingmumbaiwoman #rasuwa #glof #ndrf #biharflood #gandakriver #hindinews #nepaldisaster #latestnews #topnews #tnnoriginals #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

Nepal Flood: कुशीनगर के करन शर्मा लापता, त्रिशूली प्रोजेक्ट में थे तैनात

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही में कुशीनगर निवासी करन शर्मा भी लापता हो गये हैं और परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। शर्मा के परिवार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कप्तानगंज तहसील के मलूकही गांव निवासी शर्मा(34) नेपाल के रसुवा जिले के त्रिशूली क्षेत्र में स्थित 216 मेगावाट के अपर त्रिशूली-1 जल विद्युत परियोजना में ‘इलेक्ट्रिशियन फोरमैन’ के पद पर कार्यरत थे।

आपदा के बाद से उनका परिवार से संपर्क टूट गया है और उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से रसुवा जिले का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है। कई जल विद्युत परियोजनाओं,सड़कों और पुलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

जल विद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले ऐसे कर्मचारियों की बड़ी संख्या है जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार 216 मेगावाट अपर त्रिशूली-1 परियोजना से जुड़े 76 कर्मचारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों के अनुसार करन शर्मा से घटना की रात 26 अगस्त को घर वालों की बातचीत हुई थी।

उस समय तक परिवार को किसी बड़े खतरे की जानकारी नहीं थी। इसके बाद नेपाल में अचानक आई बाढ़ और तबाही के बीच करन से संपर्क टूट गया। परिवार के लोग लगातार फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है।

परिजन लगातार नेपाल में परियोजना से जुड़े अधिकारियों और संबंधित हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। परिवार की चिंता उस समय और बढ़ गई, जब जल विद्युत परियोजना की ओर से आपदा के बाद लापता कर्मचारियों की सूची जारी की गई। परिजनों के अनुसार करन शर्मा का नाम भी लापता लोगों की सूची में शामिल है।

इसके बाद परिवार ने स्थानीय स्तर पर प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है। नेपाल के स्वतंत्र ऊर्जा उत्पादक संघ के अनुसार रसुवा क्षेत्र की विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं में बड़ी संख्या में कर्मचारी बाढ़ के बाद संपर्क से बाहर हैं। अपर त्रिशूली-1 परियोजना में काम करने वाली एंड्रिट्ज हाइड्रो से जुड़े 76 कर्मचारियों का संपर्क टूटने की जानकारी सामने आई है।

परियोजना से जुड़े अन्य कर्मचारियों के भी लापता होने की सूचना है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि देवकली के ग्राम प्रधान ने बीती रात सूचना दी थी। यह सूचना गोरखपुर आयुक्त को लिखित रूप में भेजी जा चुकी है।

परिजनों के मुताबिक करन लंबे समय से नेपाल में जल विद्युत परियोजना में काम कर रहे थे। नौकरी के सिलसिले में वह नेपाल के रसुवा जिले के त्रिशूली क्षेत्र में रह रहे थे। परिवार को उम्मीद थी कि आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू होने पर करन से संपर्क हो जाएगा, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आई भीषण बाढ़ ने रसुवा क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ की तेज धारा और मलबे ने कई बस्तियों, सड़कों, पुलों और बिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाया है। राहत और बचाव अभियान भी दुर्गम पहाड़ी इलाकों तथा क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों के कारण चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Continue reading on the app

  Sports

साउथ दिल्ली सुपरस्टार ने जीता DPL 2026 का खिताब, फाइनल में सेंट्रल दिल्ली को 7 विकेट से धोया

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में साउथ दिल्ली की टीम ने 8 गेंद रहते लक्ष्य को हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की. Mon, 31 Aug 2026 06:10:16 +0530

  Videos
See all

Abhishek Banerjee पर FIR? Mamata Banerjee | Suvendu Adhikari | Bengal #news #viral #shorts #mamta #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T00:34:12+00:00

Nepal Flood Crisis Update: नेपाल में तबाही के बाद अपनों की तलाश में जुटे लोग #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T00:30:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers