Responsive Scrollable Menu

एवेरेस्ट हींग की बिक्री पर FSSAI की रोक:वजह- गलत ब्रांडिंग और खराब क्वालिटी; 3 मसालों में गड़बड़ी, पैक्ड फूड पर रेड लेबल का प्रस्ताव

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने एवेरेस्ट हींग की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी है। प्रोडक्ट के मिसब्रांडेड और सबस्टैंडर्ड यानी घटिया गुणवत्ता पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा, जब तक कंपनी तय फूड सेफ्टी मानकों का पालन नहीं करती। इसके अलावा, लालजी गोढू हींग की बिक्री पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है और कंपनी को चेतावनी जारी की गई है। एवेरेस्ट के 3 अन्य मसालों में गड़बड़ी, नहीं लगा बैन FSSAI की जांच में एवेरेस्ट के तीन अन्य प्रमुख उत्पादों- एग करी मसाला, चिकन मसाला और गरम मसाला भी नियमों का पालन नहीं करते पाए गए। हालांकि, इन तीनों मसालों की बिक्री पर बैन नहीं लगाया गया है। 3 पॉइंट्स में समझें सुप्रीम कोर्ट में FSSAI का नया प्रस्ताव इंडस्ट्री में विरोध: कोका-कोला, नेस्ले और पेप्सीको को आपत्ति प्रस्तावित नियमों के कुछ पहलुओं पर फूड इंडस्ट्री ने चिंता जताई है। कोका-कोला के अलावा नेस्ले और पेप्सीको का प्रतिनिधित्व करने वाले समूहों ने इन कड़े उपायों का विरोध किया है। निर्माताओं को जिम्मेदारी का अहसास कराने की अपील दूसरी तरफ, महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने खाद्य कारोबारियों से केवल सरकारी नियमों के पालन तक सीमित न रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कंपनियों को उपभोक्ताओं के प्रति ज्यादा जिम्मेदार और सतर्क बनने की सलाह दी है। क्या होता है 'मिसब्रांडेड' और 'सबस्टैंडर्ड' फूड? मिसब्रांडेड: जब किसी प्रोडक्ट के लेबल पर दी गई जानकारी गलत, भ्रामक होती है या वह FSSAI के तय मानकों के अनुसार पैकेजिंग पर डिटेल (जैसे न्यूट्रिशन मान, कंटेंट) सही से नहीं छापता। सबस्टैंडर्ड: जब कोई फूड प्रोडक्ट FSSAI के तय की गई मिनिमम क्वालिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करने में विफल रहता है, हालांकि वह सेहत के लिए सीधा जहरीला या असुरक्षित न भी हो, लेकिन उसकी क्वालिटी घटिया होती है।

Continue reading on the app

Bihar TRE 4 Exam: अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का असर, और पद बढ़े; सरकार ने मानी मांग

बिहार सरकार ने TRE 4.0 में संगीत शिक्षकों के 111 पद बढ़ाए है। इस तरह कुल वैकेंसी 33,385 हो गई है। मंत्री तिवारी ने बीपीएससी को संशोधित मांगपत्र भेजने की बात कही।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: सिर्फ 47 गेंद में मैच खत्म, श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने मचाई तबाही, यूएई को 9 विकेट से रौंदा

महिला टी20 एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और यूएई के बीच खेला गया. इस मैच में श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की. श्रीलंका की ये जीत इसलिए खास रही, क्योंकि उन्होंने 80 रन के टारगेट को महज 7.5 ओवर यानी 47 गेंद में ही हासिल कर लिया. इस तरह श्रीलंका ने एशिया कप में धमाकेदार जीत से आगाज किया है. Sun, 30 Aug 2026 05:36:39 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan Speech:"गोरखपुर में विकास नहीं दिख रहा तो आप अंधे हैं" #shorts #viral #cmyogi #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T00:39:11+00:00

Tashkent Glows in Tricolour | PM Modi In Uzbekistan | World News: Tiranga से चमका Tashkent City| #pm #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T00:47:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers