1 सितंबर को बनेगा 2026 का बड़ा राजयोग, मंगल-बुध देंगे इन 4 राशियों को बंपर लाभ
1 सितंबर को मंगल और बुध मिलकर एक बड़ा राजयोग बनाने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर इस बदलाव का लाभ कुल 4 राशियों को मिलने वाला है।
GST Council की 57वीं बैठक 12 सितंबर को New Delhi में, पंजीकरण नियमों पर होगी चर्चा
जीएसटी परिषद की बैठक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 12 सितंबर को होगी। परिषद सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक नयी दिल्ली में होनी है और इससे एक दिन पहले 11 सितंबर को अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। परिषद की बैठक एक साल से अधिक समय के बाद होने जा रही है।
जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक तीन-चार सितंबर, 2025 को हुई थी। इसमें केंद्र और राज्यों ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों और कर स्लैब में बड़े बदलाव का फैसला किया था। जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में ऐसे कारोबारियों के लिए जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया सरल करने पर चर्चा होने की संभावना है, जो प्रत्येक महीने 2.5 लाख रुपये से अधिक का कर क्रेडिट (इनपुट टैक्स क्रेडिट) आगे स्थानांतरित करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Nirmala Sitharaman ने शिकागो में कहा, भारत में करें विनिर्माण और दुनिया को भेजें
इस समय करीब 1.68 करोड़ व्यवसाय जीएसटी के तहत पंजीकृत हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi








